केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली सुकन्या समृद्धि योजना एक लंबी समय से चली जा रही है जो आज भी संचालित है और यह प्रमाण है कि यह योजना अब तक सफल साबित हुई है। इस योजना में मुख्य रूप से गरीब परिवारों की बेटियों को लाभ प्रदान किया जाता है ताकि गरीब परिवार की बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। यह योजना बेटियों के भविष्य को उनकी छोटी सी आयु से ही सुरक्षित बनाने में सक्षम है।
इस योजना के तहत हाल फिलहाल में ही आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है और जो परिवार अपनी बेटियों को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जोड़ने चाहते हैं अब उनके लिए बता दे कि आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है और आप सभी अभिभावकों आवेदन को पूरा करना होगा। इस योजना का किया गया आवेदन सफल हो जाने के बाद आपकी बेटी के नाम पर बचत खाता खोला जाता है जिसमें पैसा जमा करना होता है।
इस योजना में आपको 15 वर्ष के दीर्घकालिक समय के लिए समय-समय पर निवेश करना होगा और यह योजना आपको अच्छा खासा रिटर्न भी उपलब्ध करवाती है। यह योजना आपकी बेटियों के लिए एक संजीवनी का कार्य कर सकती है इसलिए आपको अपनी बेटी को इस योजना से जरूर जोड़ना चाहिए और आपको संबंधित बचत खाता खुलवाना होगा ताकि आप उसमें थोड़े थोड़े पैसों की बचत कर सके।
Sukanya Samriddhi Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में 22 जनवरी को की गई थी और अब तक इस योजना में लाखों बेटियों का भविष्य उज्जवल एवं सुरक्षित किया है। यह योजना गरीब परिवार की बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लाई गई थी। इस योजना में आपको 31 हजार रुपए से लेकर 51 लाख रुपए तक की धनराशि प्राप्त हो सकती है हालांकि यह राशि आपके द्वारा निवेश की जाने वाली राशि पर निर्भर करेगा।
इसके अतिरिक्त यदि हम इस योजना के अंतर्गत निवेश सीमा की बात करें तो जो भी अभिभावक इस योजना का बचत खाता अपनी बेटी के नाम पर खुलवाएंगे उनके वार्षिक निवेश की तौर पर न्यूनतम 250 रुपए या अधिकतम 1,50,000 रुपए तक की धनराशि निवेश करनी होगी और इस निवेश की जाने वाली राशि पर आपको आकर्षित वार्षिक ब्याज दर भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
सुकन्या समृद्धि योजना की मुख्य विशेषता
अगर हम इस योजना के अंतर्गत विशेषता के बारे में बात करें तो अन्य किसी योजना की अपेक्षा आपको इस योजना में 8.02 वर्ष की सालाना ब्याज दर मिल जाएगी और इस ब्याज दर में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन भी किया जाता है और ऐसा होने से अधिक ब्याज राशि भी प्राप्त हो सकती है।
इसके अतिरिक्त आपको केवल 15 वर्ष की समय सीमा तक ही धनराशि जमा करनी पड़ती है और समय सीमा पूरी हो जाने के बाद आपको ब्याज प्राप्त होता रहेगा वही जब आपकी बेटी की परिपक्व आयु पूरी हो जाएगी यानी की बेटी 21 वर्ष हो जाएगी तो आपको संबंधित खाते में जमा की जाने वाली राशि ब्याज दर सहित उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि आपको धारा 80c के तहत टैक्स में छूट दी जाती है।
सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाली राशि
जो अभिभावक इस योजना के बचत खाते में हर वर्ष ₹5,000 निवेश करेंगे और यह लगातार 15 वर्ष निवेश करने पर 75,000 रुपए की निवेश धनराशि हो जाएगी और निवेश सीमा खत्म होने के 6 वर्ष के बाद आपको 1,73,000 रुपए की राशि दी जाएगी। इसके अलावा जो अभिभावक ₹5,0000 की धनराशि वार्षिक तौर पर निवेश करेंगे और 15 वर्ष के निवेश करने पर यह है राशि 7.5 लाख रुपए की हो जाएगी और आगामी 6 वर्ष बाद आपको 17.2 लाख रुपए प्राप्त हो सकेंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता
आप सभी अभिभावकों की बेटी को सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत तभी लाभ मिलेगा जब आप पात्रता को पूरा करेंगे जिसके लिए जरूरी है कि एक परिवार से एक बेटी का ही बचत खाता खोला जा सकेगा हालांकि अगर परिवार में जुड़वा बेटियां है तो दोनों का बचत खाता खोला जा सकता है।
वही खाता खुलवाने के लिए बेटियों की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए क्योंकि अधिकतम आयु सीमा 10 वर्ष रखी गई है। वहीं अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना होगा की बेटी का जन्म प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड जैसे मुख्य जस्तावेज उपलब्ध हो।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता कैसे खोलें?
आवेदन के लिए अपने निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं :-
- अभिभावकों के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना है।
- अधिकृत व्यक्ति से द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
- सभी जानकारी ज्ञात हो जाने के बाद आवेदन फार्म को प्राप्त करें।
- प्राप्त आवेदन पत्र की जांच करते हुए उसमें सभी जरूरी जानकारी भरे।
- आवेदन पत्र में बालिका की फोटो को चिपकाए और हस्ताक्षर करें।
- आवेदन पत्र की दोबारा जांच करके उसे बैंक में संबंधित अधिकारी के पास जमा करें।
- अब अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और पात्र पाए जाने पर खाता खोल दिया जाएगा।









