हमारे देश में ऐसे विद्यार्थी भी मौजूद है जो होनहार तो है परंतु परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाते हैं और इन्हीं विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखते हुए बिहार सरकार के द्वारा एक नई योजना शुरू की गई थी जो राज्य के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे पहुंचाने का प्रयास करेगी।
बिहार सरकार द्वारा राज्य के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने के लिए नई योजना शुरू की गई थी जो स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नाम से जानी जाती है। राज्य के जिन विद्यार्थियों को अभी तक से अपनी शिक्षा जारी रखने में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था अब सरकार की इस योजना के संचालन होने से विद्यार्थियों की इस समस्या का समाधान हो गया है।
यह योजना ऐसी योजना होने वाली है जो राज्य के योग्य विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता यानी की शैक्षिक लोन उपलब्ध करवाई और इस लोन को प्राप्त करने से किसी भी विद्यार्थियों को आर्थिक समस्या के कारण अध्ययन नहीं छोड़ना पड़ेगा। यारी आप भी बिहार के स्थाई निवासी है और आपको भी शिक्षा जारी रखने में आर्थिक समस्या हो रही है तो आपको इस योजना में लोन प्राप्त हो सकता है।
Student Credit Card Yojana
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बिहार सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजना है जिसकी शुरुवात वर्ष 2016 में की गई थी। यह योजना वर्ष 2025 में नए नियम और अन्य आकर्षक सुविधाओं के साथ में जारी की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के बारहवीं (12वीं) पास विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा (जैसे बीए, बीएससी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, एमबीए आदि कोर्स प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए सरकार द्वारा लोन प्रदान किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार सरकार के द्वारा योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार गारंटी पर आधारित अधिकतम 4 लाख रुपए का का लोन प्रदान किया जा सकता है। आप सभी विद्यार्थियों के लिए यह लोन शैक्षिक सत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहायक होता है। आइए सबसे पहले हम इस योजना की पूर्ण जानकारी को जाने ताकि आपको योजना का लाभ लेने में कोई दिक्कत न हो।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य
यह योजना बिहार सरकार द्वारा इस उद्देश्य के साथ में शुरू की गई ताकि राज्य के ऐसे विद्यार्थियों को लाभ प्रदान किया जा सके यानी की शिक्षा ऋण प्रदान किया जा सके जिनके पास किसी प्रकार का कोई आर्थिक संसाधन नहीं है। सरकार का लक्ष्य राज्य की गरीब परिवार की विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है।
उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक मदद देना है। इस योजना में न केवल विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी साथ ही राज्य में शिक्षा का स्तर भी बढ़ जाएगा।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ
बिहार सरकार द्वारा संचालित इस योजना के माध्यम से राज्य के पात्र विद्यार्थियों के लिए ₹4 लाख तक का शैक्षिक लोन उपलब्ध करवाया जाता है जो बहुत कम या फिर शून्य ब्याज दर पर प्रदान किया जाता है।
आप सभी विद्यार्थी इस योजना से प्राप्त हुए लोन की सहायता से फीस, हॉस्टल, किताब, लैपटॉप, स्टेशनरी, कोचिंग, रूम किराया आदि का खर्च उठा सकते है। इसके अलावा इस योजना में महिला, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग छात्रों को ब्याज छूट प्रदान की जाएगी।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लिए गए लोन को चुकाने की प्रक्रिया संबंधित कोर्स पूरा होने के बाद शुरू हो जाती है जिससे विद्यार्थियों के लिए कोर्स पूरा करना आसान हो जाता है और शिक्षा के दौरान उन्हें कोई आर्थिक समस्या नहीं होती है।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए पात्रता
यह योजना बिहार सरकार के द्वारा शुरू की जाने के कारण आप सभी विद्यार्थियों का बिहार का स्थाई निवासी होना जरूरी है और साथ में विद्यार्थियों का न्यूनतम 12वीं कक्षा पास होना भी आवश्यक है साथ ही किसी भी विद्यार्थियों की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राज्य के किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थान या यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने वाले किसी भी विद्यार्थी की परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट इत्यादि।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- विद्यार्थियों के लिए सबसे पहले तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- ऐसा करने पर ऑनलाइन आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसमें जरूरी विवरण ध्यान से भरे।
- इसके बाद आपको आधार कार्ड मार्कशीट आय प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- अब आपको जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में जाकर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी है।
- इसके बाद में काउंसलिंग और इंटरव्यू के बाद में योग्य अभ्यर्थियों को लोन अप्रूव कर दिया जाएगा।
- संबंधित लोन की धनराशि डायरेक्ट विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।









