Solar Rooftop Subsidy Yojana: सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के फॉर्म भरना शुरू

By Deep
Published On: August 8, 2025
Solar Rooftop Subsidy Yojana

वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक बिजली की अपेक्षा सौर ऊर्जा से प्राप्त होने वाली बिजली काफी सस्ती है जिसमें आपको लगभग न के बराबर ही बिजली बिल का भुगतान करना पड़ेगा और यही कारण है कि अब अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा के प्रति अपनी रुचि दिखा रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा भी लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई है।

यह एक ऐसी योजना है जिसमें सरकार के द्वारा पात्र उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम स्थापित करवाने के लिए सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है और इस सब्सिडी की सहायता से लाभार्थियों के लिए सोलर सिस्टम स्थापित करवाने में अधिक लागत नहीं लगानी पड़ती है पर जब एक बार सोलर सिस्टम स्थापित करवा दिया जाएगा तो उसकी सहायता से लंबे समय तक बिजली प्राप्त हो सकेगी।

जो भी उपभोक्ता काफी लंबे समय से बिजली समस्याओं से परेशान है और बढ़ते हुए बिजली बिल से तंग है उन सभी के लिए सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना एक बेहतर विकल्प विकल्प साबित हो सकती है इसलिए आप सभी उपभोक्ताओं के लिए इस योजना से जुड़ी हुई सभी जानकारी प्राप्त करनी है ताकि आपको भी सोलर सिस्टम की स्थापना के लिए सब्सिडी मिले और आप मुफ्त बिजली सुविधा प्राप्त कर सकें।

Solar Rooftop Subsidy Yojana

वैसे तो सोलर सिस्टम की स्थापना करवाने में बहुत लागत लगती है परंतु सरकार द्वारा शुरू की गई सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के अंतर्गत सब्सिडी सुविधा उपलब्ध करवाए जाने के कारण उपभोक्ताओं को ज्यादा कठिनाई नहीं होती है और कम लागत में सोलर सिस्टम स्थापित हो जाता है और इसकी स्थापना के बाद लगभग 20 वर्ष तक आप सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली प्राप्त होती रहेगी जिससे आपका बिजली का खर्च बहुत कम हो जाएगा।

इस योजना में आप सभी उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा और आपको सोलर सिस्टम की स्थापना के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन को पूरा करना पड़ेगा और आवेदन पूरा हो जाने के बाद में आपके लिए सोलर सिस्टम की स्थापना हेतु 20% से 50% के मध्य में सब्सिडी दी जाएगी जो सोलर पैनल की क्षमता के आधार पर निर्धारित की जाती है।

सोलर रूफटॉप योजना से प्राप्त सब्सिडी

जैसा कि आपको लेख में बताया गया है कि सोलर सिस्टम की स्थापना के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाभार्थियों के लिए सब्सिडी दी जाती है और इस सब्सिडी सुविधा के द्वारा आप सभी को 3 किलो वाट का सोलर पैनल स्थापित करवाने के लिए 40% की सब्सिडी मिल सकती है।

जबकि इससे अधिक क्षमता वाले सोलर पैनल की स्थापना के लिए लाभार्थियों के लिए 20% की सब्सिडी ही मिल सकती है और अगर जो व्यक्ति 10 किलो वाट से अधिक क्षमता वाले सोलर सिस्टम की स्थापना करवाएंगे उनका केंद्र सरकार द्वारा कोई भी सब्सिडी नहीं दी जाएगी।

सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए पात्रता

  • आप सभी व्यक्तियों के पास में बिजली कनेक्शन पहले से होना चाहिए।
  • सोलर सिस्टम की स्थापना के लिए पर्याप्त भूमि का होना आवश्यक है।
  • ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को पात्र माना गया है।
  • योजना से संबंधित निर्देशों का आवेदकों को पालन करना होगा।
  • आवेदन के लिए सभी प्रकार के उपयोगी दस्तावेज की उपलब्धता होना जरूरी है।

सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

उपभोक्ताओं के लिए सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना का आवेदन पूरा करने हेतु निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बिजली बिल
  • बैंक पासबुक
  • छत की तस्वीर (जहां सोलर पैनल लगना है)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

  • आप सभी उपभोक्ताओं को solarrooftop.gov.in पर जाना होगा।
  • अब इसको होम पेज खुलेगा जिसमें न्यू यूजर्स के तौर पर रजिस्ट्रेशन पूरा करना पड़ेगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने से आईडी पासवर्ड मिलेगा जिसकी सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • अब आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसमें जरूरी जानकारी सावधानी पूर्वक भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद अपने मुख्य दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • अब एक बार आवेदन फार्म की जांच करते हुए उसको सबमिट कर देनाहै।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फार्म का प्रिंट निकाल लेना है।
  • इस तरह से आपका इस योजना का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर जाएगा।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment