SBI PO Prelims Result 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट इस दिन होगा जारी

By Deep
Published On: August 16, 2025
SBI PO Prelims Result 2025

भारतीय स्टेट बैंक में पीओ के 541 रिक्त पद मौजूद हैं जिन्हें भरने के लिए चल रहे इसी अगस्त के महीने में 2 अगस्त 4 अगस्त और 5 अगस्त 2025 के दिन एसबीआई पीओ की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करवाया गया था और अब वर्तमान समय में रिजल्ट को जारी किया जाएगा रिजल्ट से संबंधित अनेक प्रकार की जानकारियां सामने आ रही है और अब बहुत जल्द सभी उम्मीदवार रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के दौरान जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता हासिल कर लेंगे ऐसे सभी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। और आगे के अन्य चयन प्रक्रिया के चरण में शामिल होकर पद को प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक तथा नवीनतम सभी जानकारियां और सभी उम्मीदवारों के लिए क्या जानकारियां महत्वपूर्ण है यह जानकारी भी सभी को आज इस लेख से मिलने वाली है।

SBI PO Prelims Result 2025

भारतीय स्टेट बैंक में पीओ के पद पर चयनित होने के लिए इस बार लगभग 657850 उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। और इनमें से जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं लगभग सभी उम्मीदवारों के द्वारा परीक्षा के परिणाम को लेकर इंतजार किया जा रहा है क्योंकि अगले महीने फिर से परीक्षा का आयोजन करवाने की संभावना है जो कि इस भर्ती की मुख्य परीक्षा रहेगी।

मीडिया के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं के अनुसार रिजल्ट को लेकर अब उम्मीदवारों को ज्यादा समय इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि रिजल्ट के जारी होने की सबसे ज्यादा संभावना इसी महीने की है एक बार रिजल्ट आते ही सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही रिजल्ट को चेक कर सकेंगे और जान सकेंगे कि वह मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे या नहीं।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट कब जारी होगा

इस परीक्षा का रिजल्ट अगस्त के इस महीने में भी तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी कोई भी आधिकारिक सूचना रिजल्ट से संबंधित जारी नहीं हुई है रिजल्ट जारी करने से पहले आधिकारिक रूप से सूचना भी जारी की जा सकती है और यदि सूचना जारी ना की जाए तो ऐसी स्थिति में डायरेक्ट भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है तो सभी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर जरूर रखें।

एसबीआई पीओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

एसबीआई पीओ की भर्ती में चयन प्रक्रिया के तीन चरण शामिल है जिसमें पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू का है अभी केवल प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन हुआ है और रिजल्ट आना बाकी है रिजल्ट आने के बाद चयन प्रक्रिया के और भी चरणों का आयोजन किया जाएगा और सभी चरणों के आयोजन के बाद ही उम्मीदवार का चयन रिक्त पद पर किया जाएगा।

एसबीआई पीओ की मुख्य परीक्षा का पैटर्न

एसबीआई पीओ की मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव प्रश्न 200 नंबर के पूछे जाएंगे। और इस पेपर को पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा ऐसे में सभी उम्मीदवारों को दिए जाने वाले 3 घंटे में ही पेपर को पूरा करना होगा। वही ऑब्जेक्टिव प्रश्न के अलावा डिस्क्रिप्टिव प्रश्न भी पूछे जाएंगे जिनके लिए 30 मिनट का समय अलग से मिलेगा। और इन प्रश्न से 50 नंबर मिलेंगे।

उम्मीदवारों से मुख्य परीक्षा में प्रश्न अलग-अलग विषय से पूछे जाएंगे जिसमें रंजीनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, अंको की डाटा एनालिसिस इंटरप्रिटेशन, जनरल अवेयरनेस बैंकिंग नॉलेज इकोनामी तथा अंग्रेजी भाषा शामिल है। साथ ही निबंध और पत्र लेखन के प्रश्न भी पूछे जाएंगे। ‌

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और आधिकारिक वेबसाइट का लिंक sbi.co.in है। इस वेबसाइट पर आकर महत्वपूर्ण ऑप्शन पर क्लिक करके सभी उम्मीदवार रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट के लिए कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब होम पेज पर संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करके एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन के लिए मांगी जाने वाली जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • इतना करके जानकारी सबमिट कर देनी है और फिर पीडीएफ ओपन कर लेनी है।
  • अब पीडीएफ में रोल नंबर चेक कर लेने है।
  • इस प्रकार से उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रीलिम्स की परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment