Ration Card eKYC Update: राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट होना शुरू

By Deep
Published On: August 2, 2025
Ration Card eKYC Update

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट करना अब उन सभी लोगों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है जिनके पास राशन कार्ड है। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने पहले ही इसके लिए स्पष्ट रूप से निर्देश जारी कर दिए हैं। ‌ इस तरह से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार आपको अपनी केवाईसी को तुरंत करवा लेना चाहिए।

आप अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी को सफलता के साथ ऑनलाइन या फिर ऑनलाइन किसी भी एक जरिए से करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आधार नंबर की और राशन कार्ड नंबर की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए आपको चाहिए कि आप अगस्त के महीने के अंत तक अपनी और अपने घर के सारे सदस्यों की राशन कार्ड की केवाईसी को पूरा कर ले।

अगर आपको नहीं पता कि कैसे राशन कार्ड ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ें। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे घर से बाहर जाए बिना आप इस काम को सरलता के साथ स्वयं पूरा कर सकते हैं।

Ration Card eKYC Update

भारत की सरकार के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाखों करोड़ों की तादाद में गरीब परिवारों को सस्ता या फिर मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जाता है। इस प्रकार से जिन नागरिकों के पास राशन कार्ड होता है इन्हें इसके माध्यम से ना केवल खाद्य सामग्री मिलती है बल्कि यह दस्तावेज गरीब लोगों की पहचान का भी सबूत माना जाता है।

ऐसे में हम आपको बता दें कि यदि आपके पास राशन कार्ड है तो इसी स्थिति में आपको सरकार से सस्ते दामों में या फिर निःशुल्क राशन मिल सकता है। लेकिन हम आपको बता दें कि अब हमारी सरकार ने अनिवार्य कर दिया है कि आप सभी को अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी को करवाना होगा।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि हमारी सरकार के द्वारा राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए बहुत बार समय बढ़ाया गया है। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि अब से पहले सरकार के द्वारा केवाईसी अपडेट करने का समय 31 जून तक निर्धारित किया गया था।

लेकिन अभी तक सभी राशन कार्ड धारकों की ईकेवाईसी संपन्न नहीं हो सकी है। इसलिए सरकार ने लोगों की आवश्यकताओं को समझते हुए अब फिर से अगस्त के महीने तक राशन कार्ड की केवाईसी का समय आगे बढ़ा दिया है। इसलिए आप सुनिश्चित करें कि आप 31 अगस्त तक अपनी और अपने सभी परिवार के सदस्यों की केवाईसी करवा लें।

हर 5 वर्षों में राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट करना जरूरी

सरकार के द्वारा अब यह नियम बनाया गया है कि सभी राशन कार्ड धारकों को हर 5 वर्षों के बाद अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवानी पड़ेगी। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि यह सब सरकार ने इसलिए अनिवार्य किया है क्योंकि राशन वितरण प्रणाली में काफी ज्यादा धोखा-धड़ी हो रही है।

योजना के अंतर्गत जो गरीब नागरिक हैं इन्हें लाभ नहीं मिल पाता क्योंकि अपात्रता रखने वाले नागरिक इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। ‌तो इन सब बातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह अनिवार्य कर दिया है कि सभी राशन कार्ड धारक अपनी-अपनी ईकेवाईसी को करवाएं। यहां आपको हम यह भी बता दें कि हर 5 वर्षों में आपको अपने राशन कार्ड की केवाईसी को करवाना अब जरूरी है।

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन ई-केवाईसी अपडेट कैसे करें?

आप अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी को यदि अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित बहुत ही आसान से चरणों को दोहराना पड़ेगा –

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में आधार फेस आरडी ऐप को और साथ में मेरा केवाईसी ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
  • अब आपको मेरा केवाईसी एप्लीकेशन को खोलना है और इसमें अपनी लोकेशन को दर्ज करना है।
  • आगे फिर आपको अपने आधार की संख्या को दर्ज करके कैप्चा कोड लिखना है और ओटीपी प्राप्त करना है।
  • आपके मोबाइल नंबर पर अब जो ओटीपी आएगा आपको इसे सही प्रकार से भर लेना है।
  • इस तरह से अब आपको अपना चेहरा दिखा कर ई-केवाईसी को पूरा करना है इसके लिए आपको फेस ई-केवाईसी विकल्प का चयन करना है।
  • इसके तुरंत बाद ही आपका कैमरा खुल जाएगा और अब आपको फोटो लेकर इसे सबमिट कर देना है।
  • फोटो को सबमिट करने के बाद आपके राशन कार्ड की ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट ऑफलाइन प्रक्रिया

अगर आपको अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने में ऑनलाइन तरीके से कुछ समस्या आ रही है तो आपको चिंता नहीं करनी है। ऐसी स्थिति में आपको चाहिए कि आप अपने राशन विक्रेता के पास जाकर अपनी ई-केवाईसी को पूरा करवा लें।

इसके साथ ही हम आपको बता दें कि आप अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी को सीएससी केंद्र जाकर भी संपन्न कर सकते हैं। तो इसके लिए आपको अपने साथ अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य तौर पर लेकर जाना होगा। इस तरह से हम आपको यह भी बताते चलें कि राशन कार्ड में जितने भी लोगों के नाम लिखे हुए हैं इन सबकी ईकेवाईसी अलग-अलग करवानी होगी।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment