Ration Card eKYC Update: राशन कार्ड ई केवाईसी ऑनलाइन अपडेट होना शुरू

By Deep
Published On: August 10, 2025
Ration Card E-KYC Update

आप सभी गरीब रेखा श्रेणी के लोगों को पता होगा कि केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्ड योजना का क्रियान्वयन हो रहा है और हर महीने राशन कार्ड धारकों के लिए खाद्य सामग्री प्राप्त हो रही है लेकिन हाल ही में राशन कार्ड धारकों के लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है जिसे जानना आप सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत आवश्यक है।

जैसा कि आप जानते हो यदि राशन कार्ड से खाद्य सामग्री तो प्राप्त होती ही है साथ में अनेक प्रकार की सब्सिडी सुविधाओं का भी लाभ मिल जाता है इसलिए अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सब्सिडी संबंधित खाद्यान्न सामग्री लगातार प्राप्त करने के लिए आप सभी राशन कार्ड धारकों के लिए राशन कार्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है और यह निर्णय इस प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए लिया गया है।

इस राशन कार्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया में लाभार्थियों की पहचान करने में एवं डुप्लीकेट राशन कार्ड को हटाने के लिए साथ में आधार कार्ड से राशन कार्ड को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दे की राशन कार्ड ई-केवाईसी आकलन माध्यम से राशन कार्ड धर्य का नजदीक उचित मूल्य की दुकान पर जाकर कर सकते हैं साथ ही आपको सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई है और आप ऑनलाइन केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

Ration Card eKYC Update

राशन कार्ड ई-केवाईसी भीम यह सुनिश्चित करती है कि आधार संख्या ऐसे व्यक्तियों से ही जुड़ी हुई है जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध है। इस प्रक्रिया से न केवल फर्जीवाड़े जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी बल्कि राशन एवं संसाधन वितरण की प्रणाली में पारदर्शिता आएगी एवं दक्षता में भी बेहतर सुधार देखने को मिलेगा इसलिए जरूरी है कि आप भी जल्द यह आवश्यक प्रकिया पूरी कर लें।

ई-केवाईसी का पूर्ण रूप इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर होता है और यह प्रक्रिया राशन कार्ड योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने हेतु पात्र व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन करने के लिए एक डिजिटल तरीका होता है। आप सभी को लेख में केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विधि बताई गई है आप सुविधाजनक विधि का पालन करते हुए संबंधित प्रक्रिया को पूरा कर सकतेहैं।

आधार-आधारित सत्यापन प्रक्रिया

राशन कार्ड धारकों के लिए राशन कार्ड की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए आधार आधारित ओटीपी या फिर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण उपलब्ध करवाना होता है। आधार आधारित प्रमाणीकरण को जाने के पश्चात यूआईडीएआई राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड का विवरण जैसे कि नाम,पता ,जन्म तिथि, लिंग और तस्वीर, उपलब्ध करवाएगा।

राशन कार्ड ई-केवाईसी के लाभ

अगर हम इस प्रक्रिया के लाभ के बारे में बात करें तो राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आ जाएगी एवं वर्तमान समय में जो लोग फर्जी तरीके से राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं उनकी स्थिति भी सामने आ जाएगी और फर्जी राशन कार्ड रद्द हो जाएंगे। इसके अलावा नए सदस्यों के नाम इसमें दर्ज हो जाएंगे और सभी प्रकार की जानकारी अपडेट हो जाएगी साथ ही जिन व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में दर्ज है और उसकी मृत्यु हो चुकी है तो उसका नाम हटा दिया जाएगा।

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन केवाईसी कैसे करें?

आप सभी राशन कार्ड धारक निम्नलिखित का पालन करके ऑनलाइन केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आपको पीडीएस के आधिकारिक पोर्टल को ओपन करना है।
  • इसके होम पेज पर दिए राशन कार्ड सेवाएं या ई सेवाएं अनुभाग के अंतर्गत ई-केवाईसी अनुभव में जाएं।
  • अब नया पेज खुलेगा जिसमें राशन कार्ड नंबर दर्ज करे।
  • अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और फिर आप अपनी आधार को वेरीफाई करने के लिए ओटीपी को दर्ज करें।
  • वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद ई-केवाईसी अपडेट हो जाएगी।

राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन केवाईसी कैसे करें?

आप सभी राशन कार्ड धारक निम्नलिखित का पालन करके ऑफलाइन केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-

  • सबसे पहले तो आपको निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर जाना पड़ेगा।
  • अब आपको संबंधित डीलर से ई-पीओएस मदद से ई-केवाईसी प्रक्रिया हेतु अनुरोध करना है।
  • इसके बाद में आपका बायोमेट्रिक अंगूठा लगाया जाएगा और अन्य जरूरी जानकारी मांगी जाएगी।
  • अब आप ई-पीओएस के माध्यम से अपने बायोमेट्रिक्स, जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस, दें।
  • बायोमेट्रिक्स विवरण वेरीफाई हो जाने के बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment