राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलासी की जा रही है इसीलिए राजस्थान वीडीओ भर्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए नोटिफिकेशन भी कुछ दिनों के पहले जारी हुआ था। इस भर्ती के नोटिफिकेशन में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और यह नोटिफिकेशन 800 से भी अधिक पदों का जारी किया गया है।
इस भर्ती का इच्छुक उम्मीदवार एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और नोटिफिकेशन जारी होने से इन अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस भर्ती के लिए योग्य इच्छुक अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और इस भर्ती का हिस्सा बन सकते है वीडीओ के पद पर नौकरी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त कर सकते है।
अभ्यर्थियों को बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है इसलिए आप सभी उम्मीदवारों के लिए एसआरटी कॉलोनी की भर्ती से संबंधित चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारी को जान लेना है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर लेंगे उनको ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्राप्त हो सकती है।
Rajasthan VDO Recruitment 2025
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा किया जा रहा है जिसका विज्ञापन कुछ दिनों पहले ही जारी किया गया था और विज्ञापन जारी होने के बाद 19 जून से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी द्वारा आवेदन अप्लाई करना शुरू हो चुके हैं और आपके पास योग्यता होने पर आप भी आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित भर्ती में ग्राम विकास अधिकारी के 850 पद निर्धारित किए गए हैं जिसके लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 683 की पद आरक्षित है जबकि 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित किए गए है। आप सभी इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान वीडीओ भर्ती का आवेदन 18 जुलाई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं क्योंकि 18 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि के रूप में निर्धारित है।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती में पद के आधार पर आवदेन शुल्क निर्धारित किया गया है-
- राजस्थान राज्य के बाहर के और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपए का आवेदन शुल्क निर्धारित है।
- वहीं राज्य के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को₹400 का शुल्क रखा गया है।
- सभी वर्गों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए आयु सीमा
- इस भर्ती में अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष की गई है।
- वहीं अभ्यर्थियों के अधिकतम आयु 40 वर्ष तक की निर्धारित है।
- उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
- सरकार के नियम अनुसार आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती का आवेदन अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और आरएससीआईटी या समकक्ष होना आवश्यक है और इससे अधिक जानकारी के लिए आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर होगा और इसमें लिखित परीक्षा को 31 अगस्त 2025 को ऑफलाइन ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर पहुंचे।
- होम पेज पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक करके पात्रता को सुनिश्चित कर लें।
- एसएसओ पोर्टल पर जाएं और यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन कर लें।
- अप्लाई लिंक पर क्लिक कर दें और आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही-सही भर दे।
- सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करे।
- वर्ग आधारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर दे।
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखे।















