वर्तमान में अलग अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रकार की भर्ती आयोजित की जा रही है जिससे शिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्रदान हो रहा है। आपको बता की रेलवे के क्षेत्र में भी एक नई भर्ती आयोजित की जा रही है और अगर आपकी इच्छा रेलवे के क्षेत्र में आगे बढ़ने की है तो इस स्थिति में आपके लिए यह रेलवे भर्ती निश्चित ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
बता दे कि यह रेलवे भर्ती रेलवे की चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में आयोजित को जा रही है जिसके लिए कुछ समय पहले ही 1000 से अधिक पदों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत 10वीं 12वीं कक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग प्रकार की ट्रेड्स रखी गई है जिसमें अभ्यर्थियों को रोजगार मिल सकता है।
यह भर्ती अप्रेंटिसशिप के लिए आयोजित की जा रही है जिसका विज्ञापन जारी हो चुका है और इसके लिए जो भी युवा इच्छुक है वे इसका ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकते है और आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 12 जुलाई 2025 से आवेदन शुरू हो चुके हैं और कुछ उम्मीदवार के द्वारा आवेदन किए भी जा चुके हैं। जिन युवाओं को संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप का मौका प्राप्त करना है वह जल्द इस भर्ती का आवेदन पूरा कर ले।
Railway Coach Factory Vacancy
रेलवे कोच फैक्ट्री भर्ती इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा आयोजित की जा रही है जिसमें योग्य इच्छुक युवाओं को अप्रेंटिसशिप करने का मौका दिया जाएगा। इस भर्ती के तहत निर्धारित 1010 पद आरक्षित किए गए है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और अभ्यर्थी ट्रेड के अनुसार आवेदन कर सकते है लेकिन ट्रेड के आधार पर आपकी पास योग्यता भी होनी चाहिए जिसकी जानकारी आर्टिकल में आगे मौजूद है।
इस भर्ती में दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 330 पद आरक्षित है जबकि आईटीआई पूरा कर चुके अभ्यर्थियों के लिए 680 पद निर्धारित किए गए और इस भर्ती के लिए कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, फीटर, मशीनिस्ट, पेंटर, वेल्डर और रेडियोलॉजी जैसे ट्रेड्स शामिल किए गए हैं। आप सभी इच्छुक उम्मीदवार ICF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं जिसके लिए अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 शाम 5:30 बजे तक है इसलिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखें।
रेलवे कोच फैक्ट्री भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आते हैं उनको ₹100 का आवेदनशील का का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा इसके अलावा अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया में राहत दी गई है और उन्हें निशुल्क सुविधा दी गई है।
रेलवे कोच फैक्ट्री भर्ती के लिए आयु सीमा
इस योजना के लिए प्रोफफ्रेशर्स अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 22 वर्ष के मध्य में रखी गई है जबकि आईटीआई डिप्लोमा धारकों के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष अधिक कमाई 24 वर्ष की निर्धारित है इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्ग को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है।
रेलवे कोच फैक्ट्री भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए पद के आधार पर योग्यता निर्धारित है जिसके अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, फिटर, कारपेंटर, पेंटर और वेल्डर ट्रेड के लिए अभ्यर्थी हुआ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं और बारहवीं कक्षा पास होना जरूरी है इसके अलावा रेडियोलॉजी ट्रेड के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता 12वीं कक्षा पास रखी गई है जो साइंस विषय के पास की गई हो।
रेलवे कोच फैक्ट्री भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में कोई भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा परंतु अभ्यर्थियों का चयन उनकी शिक्षा की योग्यता के आधार पर किया जाएगा एवं उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और मेडिकल प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके बाद जो फ्रेशर्स अभ्यर्थी चयनित किए जाएंगे उनको ₹6,000 प्रतिमाह और 12वीं/आईटीआई पास उम्मीदवारों को ₹7,000 प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।
रेलवे कोच फैक्ट्री भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?
- आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की आधिकारक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको इसका नोटिफिकेशन चेक करना है और ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद फ्रेशर्स या Ex-ITI में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
- अब आप आवेदन फॉर्म में आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज कर ले।
- उसके बाद हस्ताक्षर, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अब श्रेणी के अनुसार आपको आवेदन फीस को ऑनलाइन जमा करना होगा।
- अंत में आप अपने फार्म को सबमिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख ले।
















Posting
Hello
Hi Harsh
I am Anoob. M my trede upholstere
Rajesh Patel UP70