Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Deep
Published On: July 18, 2025
Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana

पीएम कृषि सिंचाई योजना को केंद्र सरकार ने किसानों की फसल को बढ़ाने के लिए शुरू किया है। ‌इस योजना के माध्यम से किसानों को कई प्रकार के सिंचाई करने वाले उपकरण जैसे स्प्रिंकलर, ड्रिप आदि के लिए अनुदान राशि दी जाती है। ‌इस तरह से यह सब्सिडी राशि 70% से लेकर 80% तक की रखी गई है।

इस प्रकार से किसानों को सरलता के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके सिंचाई करने का अवसर मिलेगा। इससे सिंचाई का काम भी जल्दी पूरा हो जाएगा और इसके कारण फसल की जो पैदावार है इसमें भी बढ़ोतरी संभव होगी। इस प्रकार से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिए से सरकार के द्वारा किसानों को सिंचाई उपकरण हेतु अनुदान राशि दी जाएगी।

हम आपको बता दें कि इसके लिए किसानों को पहले अपना इस योजना के तहत आवेदन जमा करना होगा। अब आवेदन की प्रक्रिया को 8 जुलाई से प्रारंभ किया जा चुका है। तो अगर आपको आवेदन देना है और पीएम कृषि सिंचाई योजना से लाभ लेना है तो इसके लिए आप हमारा यह आर्टिकल पढ़िए। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि यह योजना क्या है, इसके फायदे, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया क्या रहने वाली है।

Pradhan Mantri Krishi Sinchai Yojana

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को देश के किसानों के लिए संचालित किया जा रहा है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि इसके माध्यम से स्प्रिंकलर और ड्रिप एवं बिजली उपकरणों के लिए किसानों को 80% तक की सब्सिडी राशि दी जाती है।

इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से सरकार गरीब किसानों को आधुनिक सिंचाई के लिए मदद करना चाहती है। सरकार यह चाहती है कि किसान अपनी फसलों को समय पर पानी दे सकें। इस तरह से जब फसलों की सही समय पर सिंचाई की जाएगी तो इससे जो सिंचाई का काम होगा वह समय पर पूरा हो सकेगा।

इसके अलावा आपको जानकारी के लिए हम बता दें कि पीएम कृषि सिंचाई योजना को सरकार ने पहले 5 वर्ष तक के लिए लागू किया था। परंतु अब इस योजना के समय में वृद्धि कर दी गई है और कृषकों हेतु अब 2025-26 तक चालू रहेगी।

इस तरह से हम आपको बता दें कि सरकार के द्वारा इस वित्तीय साल में 14066 लाख रुपए की धनराशि खर्च करके योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। तो इस प्रकार से यह भी बता दें कि हमारे देश के शहरी या फिर ग्रामीण दोनों ही इलाकों के किसान योजना से फायदा उठा सकेंगे।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का उद्देश्य

देश में शुरू की गई पीएम कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से सरकार ने अपना यह उद्देश्य बनाया है कि किसानों को सभी सिंचाई के आधुनिक तरीकों से परिचित कराया जाए। ‌दरअसल हमारे देश के ज्यादातर लोग खेती-बाड़ी पर ही निर्भर होते हैं। लेकिन पारंपरिक तरीके से जब वे खेतों में सिंचाई का काम करते हैं तो इसकी वजह से वे सही प्रकार से सिंचाई नहीं कर पाते हैं और इसमें इनकी मेहनत और पानी भी काफी ज्यादा लगता है।

तो यहां हम आपको बता दें कि जब समय पर फसल में सिंचाई का काम पूरा नहीं होता तो तब कई प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं। दरअसल किसानों को आधुनिक सिंचाई के तरीके अभी पता नहीं है तो इसलिए सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लाभ

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के द्वारा किसानों को कई सारे फायदे मिलते हैं जैसे –

  • इस योजना के द्वारा ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई उपकरणों हेतु सरकार की तरफ से 80% तक सब्सिडी मिलती है।
  • योजना के तहत लाभ लेकर किसान सिंचाई का सही प्रकार से प्रबंधन कर पाएंगे जिसकी वजह से कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी और किसानों की आमदनी बढ़ेगी।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत बड़ी और साथ में मध्यम सिंचाई परियोजना, सभी खेतों को पानी, प्रति बूंद ज्यादा फसल और वाटरशेड विकास जैसी तकनीकों के माध्यम से खेतों में सिंचाई का काम किया जाएगा।
  • योजना के लाभार्थी किसानों को आधुनिक सिंचाई के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • इस तरह से पीएम कृषि सिंचाई योजना के द्वारा 60% तक सिंचाई जल को बचाया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए सब्सिडी

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से देश के सभी किसानों को लाभ दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई के लिए सरकार से 70% से लेकर 80% तक की सब्सिडी किसानों को मिलेगी। जानकारी के लिए बताते चलें कि इसके तहत ऐसे किसान जो लघु और सीमांत है इनको ड्रिप सिंचाई हेतु सरकार से 80% तक की सब्सिडी प्राप्त होगी। जबकि दूसरे किसानों को योजना के तहत 70% का अनुदान दिया जाएगा।

इसी प्रकार से जो स्प्रिंकलर सिंचाई व्यवस्था है इसके लिए लघु और सीमांत किसानों को केंद्र सरकार 55% का लाभ देगी और बाकी दूसरे किसानों को 45% अनुदान प्राप्त होगा। इतना ही नहीं व्यक्तिगत नलकूप व समरसेबल के लिए भी किसानों को 40 हजार रुपए तक अधिकतम अनुदान मिल सकता है।

इसके साथ ही हम आपको यह भी बताते चलें कि ड्रिप सिंचाई पद्धति को जो किसान अपनाएंगे और इसके तहत तालाब या फिर कुएं का निर्माण करवाएंगे, तो तब इनको इनके द्वारा लगाई गई लागत का 50% अनुदान मिलेगा। इस प्रकार से अधिकतम किसानों को 75 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त होगी।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत केवल वही किसान लाभ ले सकते हैं जो निम्नलिखित पात्रता को पूरा करेंगे –

  • पीएम कृषि सिंचाई योजना हेतु आवेदक किसान भारत का मूल निवासी हो।
  • देश के सभी वर्गों के किसानों के लिए सरकार ने कृषि सिंचाई योजना को आरंभ किया है।
  • आवेदन जमा करने वाले किसानों को बीआईएस चिन्हित सिस्टम की खरीदारी करनी होगी।
  • इस योजना के तहत किसानों के समूह, व्यक्तिगत किसान, सरकारी समितियों, पंचायती राज संस्थाओं और एफपीओ को फायदा दिया जाएगा।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना से लाभ लेने के लिए किसानों को डीबीटी प्रणाली सक्रिय करवानी होगी।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए आवेदन जमा करने हेतु आपके पास निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं –

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कृषि जमीन दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आपको पीएम कृषि सिंचाई योजना के लिए आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन तरीके से निम्नलिखित प्रक्रिया को विधिपूर्वक दोहराना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको पीएम कृषि सिंचाई योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब यहां पर आपको होम पेज पर स्कीम्स वाले अनुभाग में चले जाना है।
  • आगे आपको फिर प्रधानमंत्री किसी सिंचाई योजना के विकल्प को ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
  • इसके तुरंत बाद ही आपके सामने आवेदन देने वाला लिंक आएगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आपको यहां पर इंडिविजुअल या फिर ग्रुप किसी एक आवेदन के प्रकार का चयन कर लेना है।
  • अगले चरण में आपको डीबीटी पंजीकरण नंबर को डालकर सबमिट करने वाला बटन दबाना है।
  • आगे आपको पीएम कृषि सिंचाई योजना का फॉर्म पूरा भरकर फिर दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • अब आपको आवेदन देने वाले बटन के ऊपर क्लिक करके आवेदन की रसीद को अपने पास संभाल कर रखना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment