Post Office Sukanya Samriddhi Yojana: पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के नए आवेदन शुरू

By Deep
Published On: August 10, 2025
Post Office Sukanya Samriddhi Yojana

अगर आप एक ऐसे माता-पिता हैं जो यह चाहते हैं कि आपकी कन्या की उम्र जब 21 साल तक की हो तो इसके लिए आप काफी अधिक धन जमा कर लें। यदि ऐसा करके अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को आर्थिक तौर पर बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहिए।

तो इसलिए अपने बच्चों के लिए अगर आपको सुरक्षित तरीके से पूंजी जमा करनी है तो आपके लिए यह योजना काफी फायदेमंद हो सकती है। यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह से आप अपनी बेटी के लिए शादी या फिर पढ़ाई हेतु उपयुक्त धन जमा कर सकते हैं।

तो अगर आप किसी भरोसे वाली योजना में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो निश्चित तौर पर आपको पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे जमा करने चाहिएं। विश्वास करिए कि यह योजना आपकी सोच से भी अधिक आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है क्योंकि इसमें सुनिश्चित फायदा मिलता है। तो योजना में कैसे निवेश किया जाता है हम आपको आज इसी के बारे में पूरा विवरण देने वाले हैं।

Post Office Sukanya Samriddhi Yojana

सर्वप्रथम तो हम आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, तो यह हमारे देश की सरकार के द्वारा शुरू की गई एक विशेष प्रकार की बचत योजना है। यह योजना इसलिए विशेष मानी जाती है क्योंकि इसके माध्यम से देश की बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सरकार माता-पिता को बचत के लिए कहती है।

यहां आपको हम यह भी बता दें कि आप इस योजना के माध्यम से अपनी बच्ची के नाम से बचत खाता आरंभ कर सकते हैं। परंतु इसके अंतर्गत सरकार के द्वारा यह शर्त रखी गई है कि कन्या की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।

तो इस प्रकार से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप प्रतिवर्ष 250 रुपए की राशि कम से कम जमा कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप अधिकतम राशि जमा करने के इच्छुक हैं तो डेढ़ लाख रुपए तक के निवेश को कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना से कैसे बनाएं 70 लाख रुपए की राशि

यदि आप यह चाहते हैं कि आपकी कन्या की उम्र 21 साल की पूरी हो जाए और तब इसे 70 लाख रुपए की राशि एक साथ मिले तो इसके लिए आपको योजना बनानी होगी। तो ऐसे में आपको इस योजना में प्रति महीने 12,500 रूपए की बचत करके निवेश करना होगा। इस प्रकार से वार्षिक आपको इसमें डेढ़ लाख रुपए का निवेश करना पड़ेगा।

अगर आप अपनी कन्या के लिए सुकन्या समृद्धि खाते की शुरुआत बेटी की 5 वर्ष की आयु में करते हैं और निरंतर 15 वर्षों तक सालाना डेढ़ लाख रुपए जमा करते हैं, तो तब आपको इन 15 वर्षों में 22.5 लाख रुपए का निवेश करना होगा। ऐसे में हम आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत आपको चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा होता है।

इसकी वजह से कन्या की आयु 21 वर्ष की होने के बाद यह राशि बढ़कर 69.27 लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। तो इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस योजना में आपका जो ब्याज होगा वह 46.77 लाख रुपए का बनेगा। इसके कारण आपकी जो मूल राशि है इसमें काफी बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा।

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दर

इसके अलावा हम आपको इस योजना की एक विशेष बात यह भी बता दें कि इसमें आपको जो ब्याज प्राप्त होता है वह बिल्कुल आयकर मुक्त होता है। अभी सुकन्या समृद्धि योजना के द्वारा 8.2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सभी निवेशकों को मिल रहा है।

तो अगर आपकी कन्या की उम्र जब 18 वर्ष तक की हो जाती है तो तब आप इसमें 50% राशि को निकाल भी सकते हैं। इस धनराशि का उपयोग करके आप अपनी बालिका की शिक्षा के खर्चों को पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि योजना का सारा पैसा आपको उस समय प्राप्त होगा जब खाता परिपक्व हो जाएगा यानी कन्या के 21 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment