Post Office MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने मिलेंगे 9250 रुपए

By Deep
Published On: August 21, 2025
Post Office MIS Scheme 2025

पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना को हमारे डाकघर के द्वारा ऐसे लोगों के लिए आरंभ किया गया है जो बुजुर्ग हैं या फिर जो मासिक आमदनी चाहते हैं। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के माध्यम से आपका पैसा जहां एक और सुरक्षित रहता है तो वहीं दूसरी तरफ आपको अच्छा मुनाफा मिलता है।

यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि इस योजना में आपको एक साथ अपनी धनराशि को जमा करना होता है। इसके पश्चात फिर आपको नियमित रूप से हर महीने आमदनी होती रहती है। तो अब सवाल यह है कि अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं तो तब आपको कितना फायदा होगा।

तो यह निर्भर करता है कि आप इस योजना में कितने पैसे जमा करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इससे आपको यह पता चलेगा कि पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में एक लाख, दो लाख या फिर 15 लाख रूपए निवेश करने पर आपको मासिक कितनी कमाई हो सकती है।

Post Office MIS Scheme

पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना यानी मंथली इनकम स्कीम के माध्यम से आप निवेश किए गए पैसे पर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल इस योजना के तहत आपको एक साथ अपना पैसा जमा करना होता है। इसके पश्चात फिर आपको प्रति महीने आपके जमा किए गए धन पर ब्याज के तौर पर आमदनी मिलती है।

तो यहां आपको हम बता दें कि इस योजना में आप 5 वर्षों तक के लिए अपनी राशि का निवेश कर सकते हैं। तो 5 साल के बाद यानी अंत में आपकी पूरी राशि को वापस लौटा दिया जाता है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना की सबसे विशेष बात यह है कि इसे हमारी सरकार से गारंटी मिली हुई है।

तो यही कारण है कि इस योजना में अगर आप निवेश करते हैं तो बिल्कुल भी जोखिम नहीं रहता है। इसके अलावा हम आपको बता दें कि शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का भी इस योजना पर कोई भी प्रभाव नहीं होता है और ना ही बैंक के डूब जाने का ही कोई डर होता है।

पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना के तहत ब्याज दर

अगर आपको जानना है कि पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना में आपको कितना ब्याज मिलता है। तो इस पर आपको हर तिमाही में 7.4 फीसद के हिसाब से ब्याज मिलता है। इस प्रकार से हम आपको यहां यह बता दें कि इस ब्याज की गणना हर महीने की जाती है जिसके बाद आपके खाते में पैसा भेज दिया जाता है।

इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम का जो ब्याज है इसे हमारी केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित किया जाता है। इस तरह से सरकार हर 3 महीने के बाद इसकी समीक्षा करती है।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि आप एकल खाते के तौर पर 9 लाख रुपए जमा कर सकते हैं। जबकि संयुक्त खाते को अगर आप शुरू करना चाहते हैं तो तब 15 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है।

1 लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए जमा करने पर लाभ

तो अब आपके मन में यह सवाल होगा कि आपको पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना के तहत हर महीने कितना फायदा होगा। तो इससे संबंधित जानकारी हमने निम्नलिखित की है ताकि आपकी समझ में आ सके और आप अपने निवेश की योजना बना सकें –

  • एक लाख रूपए की राशि जमा करने पर हर महीने 616 रुपए
  • दो लाख का निवेश करने पर मासिक 1233 रूपए
  • तीन लाख रुपए का निवेश करने पर प्रति महीने 1850 रुपए
  • पांच लाख रुपए अगर जमा करते हैं तो तब मासिक 3083 रूपए
  • दस लाख रुपए का निवेश करने पर 6166 रूपए मासिक
  • बारह लाख रुपए जमा करने पर हर महीने 7400 रूपए
  • पन्द्रह लाख रुपए की राशि का यदि निवेश किया जाए तो प्रति महीने 9250 रूपए

पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना के अंतर्गत खाता कैसे खोलें?

यहां हम आपको बता दें कि मंथली इनकम योजना में अगर आपको निवेश करना है तो आप अपना खाता बिना किसी दिक्कत के शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बचत खाता शुरू करना होगा। तो खाता आरंभ करने के लिए आपको पहचान पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

इस तरह से आपको हम बता दें कि आप डाक विभाग की आईपीपीबी मोबाइल ऐप का उपयोग करके अपने खाते को आरंभ कर सकते हैं। लेकिन आपको मंथली इनकम स्कीम में खाता शुरू करने के बाद भौतिक सत्यापन के लिए उपस्थित होना पड़ेगा।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment