अगर आप हरियाणा राज्य में किसी सरकारी नौकरी को खोज रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आपके लिए हमारे पास आज एक काफी बड़ी जानकारी है। दरअसल हरियाणा पोस्ट सर्कल अंबाला की तरफ से स्टाफ कार ड्राइवर के पदों हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इस तरह से हम आपको बता दें कि यह मौका उन सभी लोगों के लिए काफी अच्छा है जो दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि इस पद पर काम करने के लिए आपको हल्के और भारी वाहन को चलाना आना चाहिए और साथ में आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है।
अगर आप इस भर्ती के लिए अपना आवेदन देने के इच्छुक हैं तो आपको अपना ऑफलाइन माध्यम से आवेदन देना होगा। यदि आप पोस्ट ऑफिस भर्ती की पूरी जानकारी जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस भर्ती के लिए आवेदन देने हेतु आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया क्या रखी गई है।
Post Office Bharti 2025
हरियाणा पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन घोषित किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह अधिसूचना हरियाणा पोस्ट सर्कल अंबाला की तरफ से जारी की गई है। इस प्रकार से पोस्ट ऑफिस भर्ती के तहत स्टाफ कार ड्राइवर हेतु उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन जमा होने की प्रक्रिया 25 जुलाई से ऑफलाइन मोड में आरंभ हो चुकी है। इस तरह से आप सभी उम्मीदवार हरियाणा पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके 25 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।
यहां आपको हम यह भी बता दें कि अगर आप 25 तारीख के बाद अपना आवेदन जमा करेंगे तो वह स्वीकार नहीं किया जाएगा। तो अगर आप हरियाणा राज्य में रहते हैं और आपको ड्राइविंग आती है तो यह नौकरी आपके लिए काफी उपयुक्त हो सकती है।
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
अगर आपको हरियाणा पोस्ट सर्कल अंबाला के तहत नौकरी करनी है और आप अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए शिक्षा योग्यता कुछ इस प्रकार से है :-
- हरियाणा पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन देने हेतु अभ्यर्थी ने न्यूनतम दसवीं कक्षा पास की होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस भी अनिवार्य तौर पर होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी को हल्के और भारी दोनों प्रकार के वाहन को चलाना आता हो।
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आयु सीमा
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन केवल वही उम्मीदवार दे सकते हैं जिनकी आयु कुछ इस प्रकार से है :-
- स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर काम करने के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 21 साल तक हो।
- जबकि इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु पोस्ट ऑफिस के द्वारा 42 साल तक रखी गई है।
- जितने भी अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग से संबंध रखते हैं इन सबको सरकार के नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट प्राप्त होगी।
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
यदि आप पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए अपने आवेदन फार्म को जमा करना चाहते हैं तो आपको हम बता दें कि आप इसे निःशुल्क भर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहते हैं कि हरियाणा पोस्ट सर्कल अंबाला की तरफ से इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
तो हम आपको यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि आप चाहे सामान्य श्रेणी के संबंध रखते हों या फिर आरक्षित वर्गों से आप अपना आवेदन फार्म बिल्कुल फ्री में जमा कर सकते हैं। इस तरह से किसी भी अभ्यर्थी को शुल्क के भुगतान को लेकर किसी भी प्रकार की कोई चिंता नहीं रहेगी।
पोस्ट ऑफिस भर्ती की चयन प्रक्रिया
- अगर आप पोस्ट ऑफिस भर्ती के तहत अपना आवेदन जमा करते हैं तो आपको तीन चरणों में शामिल होना होगा। बताते चलें कि इस भर्ती को पूरी तरह से योग्यता पर आधारित और निष्पक्ष रूप से पूरा करवाया जाएगा। इसके अंतर्गत सबसे पहले लिखित परीक्षा / स्किल टेस्ट जाएगा।
- यहां आपको हम बताते चलें कि इस चरण में आप सभी के ड्राइविंग स्किल को जांचा जाएगा और साथ में यह भी देखा जाएगा कि आपको ट्रैफिक नियमों की कितनी जानकारी है। इस प्रकार से स्किल टेस्ट में वाहन नियंत्रण, ब्रेक लगाना, गियर बदलने इत्यादि को देखा जाएगा।
- इस टेस्ट के बाद फिर चुने गए उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेज वेरीफाई करवाने होंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर दस्तावेज सत्यापन के दौरान आपके कागजात में कोई गड़बड़ी होगी तो आपके आवेदन को उसी समय निरस्त कर दिया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन के बाद फिर सबसे अंतिम चरण होगा मेडिकल टेस्ट का जिसमें उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। दरअसल इस परीक्षण से यह सुनिश्चित हो पाएगा कि अभ्यर्थी शारीरिक तौर पर इस पद पर काम करने के लिए योग्यता रखता है या नहीं।
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए अपना आवेदन देने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित तरीके को अपना सकते हैं :-
- सबसे पहले आपको हरियाणा पोस्ट सर्कल अंबाला की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब यहां आपको इस भर्ती के नोटिफिकेशन को ढूंढना है और आवेदन फार्म को डाउनलोड कर लेना है।
- आगे आपको अपना आवेदन पत्र बेहद ध्यान के साथ भरना है और इसमें सारे अहम दस्तावेज लगा देने हैं।
- इसके पश्चात आपको अपना भरा हुआ आवेदन पत्र और सभी दस्तावेज एक लिफाफे में डाल देने हैं।
- अब आपको अपना आवेदन और सारे दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर डाक के द्वारा निर्धारित समय तक भेज देने हैं।
- तो आप सभी उम्मीदवारों को अपने आवेदन फार्म को केवल ऑफलाइन माध्यम से ही भर कर जमा करना पड़ेगा।
















I don’t know
Aap mujhe karna hai
Mujhe Allah ka Jadu
I want to do
30000
Payment