PMEGP Loan Online Apply: 35% सब्सिडी के साथ मिल रहा 50 लाख रुपए का लोन

By Deep
Published On: August 13, 2025
PMEGP Loan Online Apply

आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कक्षा आठवीं पास कर ली है और आप अपना कोई खुद का व्यवसाय करना चाहते हैं तो आपको आज हम एक बहुत अच्छी योजना के बारे में बताने वाले हैं। जानकारी दे दें कि हमारी भारत सरकार ऐसे सभी लोगों को पीएमईजीपी लोन प्रदान कर रही है।

इस प्रकार से आप इस योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त करके अपना स्वरोजगार आरंभ कर सकते हैं। आपको यहां यह भी बता दें कि इस योजना को केंद्र सरकार ने इस उद्देश्य से आरंभ किया है कि देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

तो इसलिए अगर आप भी अपने कारोबार को आरंभ करने के लिए योजना के माध्यम से लोन लेना चाहते हैं तो आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया पता होनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको ‌पीएमईजीपी लोन योजना से जुड़ी हुई सारी अहम जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि योजना का उद्देश्य, पात्रता, लाभ, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया। ‌

PMEGP Loan Online Apply

केंद्र सरकार के द्वारा देश के बेरोजगार युवाओं के लिए पीएमईजीपी लोन योजना को आरंभ शुरू किया गया है। आपको हम बता दें कि इस योजना का लाभ देश के सभी नागरिक ले सकते हैं। इस तरह से हम आपको यहां जानकारी दे दें कि पीएमईजीपी का पूरा नाम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम है।

इस योजना के माध्यम से देश के सभी जरूरतमंद निवासी 50 लाख रुपए तक का लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यहां आपको यह भी बताते चलें कि इस लोन पर आपको 15% से लेकर 35% तक सब्सिडी का फायदा भी सरकार से मिलता है।

जानकारी के लिए बता दें कि शहरी क्षेत्र के सामान्य नागरिकों को 15% तक की सब्सिडी का लाभ मिलता है। जबकि जो ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक हैं वे इस योजना के अंतर्गत 25% तक की सब्सिडी का फायदा हासिल कर सकते हैं। इसी प्रकार से शहरी क्षेत्र के एससी, एसटी, ओबीसी, महिला, पीएच उम्मीदवारों को 25% सब्सिडी और ग्रामीणों को 35% सब्सिडी मिलती है।

तो ऐसे में जो भी इस योजना के द्वारा लोन लेना चाहते हैं तो इन्हें वार्षिक 8.50% तक या फिर इससे ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ सकता है। तो इसलिए अगर आप चाहते हैं कि अपना स्वरोजगार आरंभ करें और खुद को वित्तीय तौर पर सक्षम बनाएं तो यह योजना आपके लिए काफी ज्यादा कारगर हो सकती है।

पीएमईजीपी लोन योजना के फायदे

पीएमईजीपी लोन योजना के द्वारा आप सभी आवेदन जमा करने वालों को बहुत से फायदे मिलते हैं जैसे –

  • इस योजना के तहत आपको खुद का कारोबार आरंभ करने हेतु सरकार से 50 लाख रुपए तक का कर्ज मिल सकता है।
  • आपको 10 लाख रुपए तक का लोन लेने पर पीएमईजीपी योजना के तहत किसी भी गारंटी की या सिक्योरिटी को जमा करने की आवश्यकता नहीं होती।
  • स्वयं का कारोबार आरंभ करने के लिए आपको केवल 5% से लेकर 10% तक अपनी राशि जमा करनी होती है जबकि बाकी धनराशि बैंक द्वारा प्रदान की जाती है।
  • पीएमईजीपी लोन योजना के द्वारा अगर आप ऋण लेते हैं तो आपको 15% से 35% तक सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।
  • योजना के द्वारा सरकार का यही उद्देश्य है कि देश से बेरोजगारी की दर को कम किया जाए और स्वरोजगार हेतु युवाओं को बढ़ावा दिया जाए।

पीएमईजीपी लोन योजना के लिए पात्रता

अगर आप प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कर्ज लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित बताई गई पात्रता को पूरा करना जरूरी है –

  • योजना के अंतर्गत लोन लेने के लिए अनिवार्य है कि व्यक्ति की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तक या इससे ज्यादा हो।
  • आवेदन देने वाला व्यक्ति भारत का रहने वाला मूल निवासी हो।
  • पीएमईजीपी लोन के आवेदन हेतु अनिवार्य है कि व्यक्ति ने कम से कम आठवीं कक्षा पास कर ली हो।
  • आवेदक के परिवार का कोई भी व्यक्ति ना आयकर दाता हो और ना ही सरकारी नौकरी में हो।

पीएमईजीपी लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत यदि आप आवेदन जमा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे –

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • व्यवसाय की संक्षिप्त और विस्तृत रिपोर्ट
  • स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

पीएमईजीपी लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

पीएमईजीपी लोन योजना के लिए हम निम्नलिखित जितने भी चरण बता रहे हैं इन सबको आपने दोहरा लेना है –

  • सबसे पहले आपको पीएमईजीपी लोन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • अब यहां पर आपको एप्लीकेशन फॉर न्यू यूनिट के तहत अप्लाई वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • यहां आपके समक्ष अब एक पंजीकरण फार्म खुलकर आएगा आपको इसमें प्रत्येक जानकारी को सही से दर्ज करना है।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के बाद फिर आपको लॉगिन कर लेना है।
  • आपके सामने अब पीएमईजीपी योजना का ऑनलाइन फॉर्म आएगा जिसे आपको पूरा भरना है।
  • आगे आपको अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट और बाकी सारे अहम दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
  • सबसे आखिर में आपको अपना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का आवेदन जमा करके रसीद प्राप्त कर लेनी है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment