हमारे देश में ऐसी अनेक छात्रवृत्ति योजनाएं सरकार द्वारा संचालित हैं जिनके अलग-अलग क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है और यह छात्रवृत्ति योजनाएं लाभार्थी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं ठीक इसी क्रम में सरकार के द्वारा एक और छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है जिसे हम प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के नाम से जानते हैं।
सरकार के द्वारा शुरू की गई यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान की जाएगी जो कक्षा 9वी से लेकर ग्रेजुएशन का अध्ययन कर रहे है। इस योजना से जुड़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा एक लाख से भी अधिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा सकती है। यदि आप भी पढ़ाई में अच्छे है लेकिन फिर भी आपको अध्ययन जारी रखने में कोई आर्थिक समस्या है तो आपके लिए इस योजना पर एक बार जरूर विचार करना चाहिए।
इस नई स्कॉलरशिप योजना में आर्थिक रूप से कमजोर हुए वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्तर पर आर्थिक लाभ मिलता है यानी की स्कॉलरशिप राशि प्राप्त होती है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आपको इस योजना से जुड़ने के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, क्या पात्रता रखी गई है और इस योजना का उद्देश्य क्या है।
PM Yashasvi Scholarship Yojana
प्रधानमंत्री यशस्वी योजना का भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमें ओबीसी,ईबीसी एवं डीएनटी वर्ग के छात्रों को नौवीं कक्षा से ग्रेजुएशन तक की शिक्षा को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना मेधावी विद्यार्थियों को प्रीमियम शिक्षा प्रदान करेगी जो निश्चित ही विद्यार्थियों के शैक्षिक भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है।
इस योजना के मुख्य रूप से पांच अंग हैं जिसमें हॉस्टल निर्माण, प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप,, टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन स्कीम,पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन स्कीम शामिल है जिसके तहत छात्र एवं छात्राओं को अलग-अलग स्तर पर आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। आपको बता दें कि टॉप क्लास एजुकेशन स्कीम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए 1,25,000 तक स्कॉलरशिप दी जा सकती है और इस योजना से जुड़ने हेतु आपको आवेदन करना जरूरी है।
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री यशस्वी योजना का उद्देश्य हमारे देश के आर्थिक रूप से वर्ग EBC, OBC से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है एवं उनके लिए शैक्षिक सत्र में आर्थिक मदद उपलब्ध करवा कर उन्हें शिक्षा जारी रखने में आने वाली समस्याओं से मुक्त करवाना है। सरकार द्वारा लक्ष्य रखा गया है कि देश के पिछड़े हुए वर्गों के विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूर्ण अवसर मिले और वह भी आगे बढ़ सके।
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता
सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के अंतर्गत नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई है और इस कक्षा के मेधावी विद्यार्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस योजना का आवेदन करने वाले विद्यार्थी भारतीय नागरिक होने चाहिए एवं उनके परिवार की वार्षिक आय 2,50,000 रुपए से कम होनी चाहिए।
ऐसे विद्यार्थी जो ओबीसी, इबीसी और डीएनटी वर्ग से है तो वह आवेदन कर सकते हैं हालांकि उनको किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ नहीं मिल रहा हो। स्कॉलरशिप की सुविधा के लिए एक परिवार के दो विद्यार्थी तक को पात्र माना जा सकता है।
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- बैंक खाता विवरण आदि।
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
इस योजना में शामिल होने हेतु आवेदन पूरा करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो कर लें :-
- सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आप एप्लीकेंट कॉर्नर में जाकर वहां उपलब्ध न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- दिए गए दिशा निर्देश को पढ़कर आगे बढ़े और रजिस्ट्रेशन के लिए उपयोगी जानकारी को ध्यान से भरें।
- रजिस्ट्रेशन कर लेने से यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
- अब एनएसपी पोर्टल ओपन करके एप्लीकेशन आईडी एवं पासवर्ड को दर्ज कर लॉगिन कर ले।
- अब स्कॉलरशिप का चयन करके एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भर लेना है।
- मांगी जाने वाले सभी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा फॉर्म का ऑनलाइन वेरिफिकेशन किया जाएगा और उसकी पुष्टि की जाएगी।
- आवेदन स्वीकार हो जाने के बाद में आपको स्कॉलरशिप सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकेगा।









