PM Vishwakarma Yojana Registration: पीएम विश्वकर्मा योजना के नए रजिस्ट्रेशन शुरू

By Deep
Published On: August 15, 2025
PM Vishwakarma Yojana Registration

केंद्र सरकार देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को वित्तीय तौर पर सशक्त बनाना चाहती है। ऐसे में सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना को आरंभ किया है जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तो यहां आपको हम बता दें कि इस योजना के माध्यम से अगर आपको फायदा लेना है तो आपको अपना रजिस्ट्रेशन अब कर लेना चाहिए।

आपको हम बता दें कि इस योजना के माध्यम से सरकार का मकसद उन सभी लोगों को वित्तीय तौर पर मदद करना है जो सदियों से अपने पारंपरिक कार्य को करते हैं। इस प्रकार से सरकार चाहती है कि पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार का जीवन स्तर बेहतर बने।

तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कौन सी प्रक्रिया को अपनाना है। इस तरह से इस लेख में हम आपको विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएंगे कि योजना के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि क्या रहने वाले हैं।

PM Vishwakarma Yojana Registration

पीएम विश्वकर्मा योजना को हमारी केंद्र सरकार के द्वारा 17 पारंपरिक शिल्पकारी और कारीगरी से संबंधित व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए आरंभ किया गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि जो लोग दर्जी, धोबी, बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, नाई, राज मिस्त्री हथकरघा बुनकर, मछुआरा, जूता बनाने वाले कारीगर हैं तो इन सबको सरकार से इस योजना के जरिए से सहायता मिलती है।

जानकारी के लिए बता दें कि इन सभी गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को सरकार वित्तीय सहायता के अलावा कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट, आर्थिक सहायता प्रदान करने के अलावा डिजिटल ट्रांजेक्शन से भी जोड़ती है। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि इस योजना को सरकार ने साल 2023 में आरंभ किया था और तब से ही निरंतर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को मदद की जा रही है।

इस तरह से हम आपको बता दें कि देश के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के द्वारा यह योजना चलाई जा रही है। ऐसे में जो भी लोग इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो वे अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अगर आप पंजीकरण पूरा करते हैं तो तब आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे –

  • योजना के तहत वित्तीय सहायता के रूप में 15,000 रूपए टूलकिट को खरीदने के लिए मिलते हैं।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनाए गए लोगों को 5 दिन से लेकर 7 दिन तक का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से प्रशिक्षण भत्ते के रूप में हर दिन 500 रूपए लाभुकों को मिलते हैं।
  • योजना के जरिए से 2 लाख रुपए तक का लोन भी 5% ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है।
  • सरकार द्वारा लाभार्थी को डिजिटल भुगतान करने पर एक रूपया हर ट्रांजैक्शन पर प्रदान किया जाता है।
  • योजना के माध्यम से जिन लोगों को कौशल प्रशिक्षण मिलता है इन्हें इसका प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता

अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन पूरा करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित सारे पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा –

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के पंजीकरण हेतु अनिवार्य है कि आवेदक भारतीय नागरिक हो।
  • आवेदक का काम पारंपरिक शिल्पकारी और कारीगरी से संबंधित 17 प्रकार के कार्यों में से होना चाहिए।
  • आवेदन जमा करने वाले कारीगर की उम्र 18 साल से ज्यादा हो।
  • जरूरी है कि आवेदन देने वाले व्यक्ति ने पहले किसी दूसरी सरकारी योजना से फायदा ना हासिल किया हो।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

जो भी पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार पीएम विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन पूरा करना चाहते हैं तो ऐसे में इनके पास नीचे बताए गए सारे दस्तावेज आवेदन के समय अवश्य होने चाहिएं –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पेशे से जुड़ा हुआ प्रमाण पत्र या स्वघोषणा पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

अगर आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है तो ऐसे में हम आपको निम्नलिखित जितने चरण बता रहे हैं इन सबको एक के बाद एक दोहराना है –

  • सबसे पहले आप पीएम विश्वकर्मा योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं।
  • अब मुख्य पेज पर आपको अप्लाई नाऊ या न्यू रजिस्ट्रेशन वाला लिंक दिखाई देगा आप इसके ऊपर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पंजीकरण फार्म आएगा जिसमें आप अपना आधार नंबर व मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी प्राप्त कर लें।
  • यहां अब आप ओटीपी के जरिए से अपना पंजीकरण पूरा कर लें।
  • आगे आपको एक आवेदन फार्म दिखाई देगा जिसे आप सही प्रकार से भर लें।
  • इसके पश्चात सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड कर दें और सबमिट वाले बटन के ऊपर क्लिक कर दें।
  • ऐसे आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment