पीएम उज्जवला योजना 3.0 को आरंभ कर दिया गया है और ऐसे में जो महिलाएं पहले और दूसरे चरण के तहत आवेदन जमा नहीं कर पाई थीं वे अब लाभ ले सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के माध्यम से हमारी सरकार निर्धन परिवारों की महिलाओं को बिल्कुल फ्री में गैस कनेक्शन देती है।
साल 2016 से लगातार इस योजना के तहत महिलाओं को बिल्कुल निःशुल्क गैस कनेक्शन सरकार से मिलता है। दरअसल सरकार चाहती है कि गरीब परिवारों की महिलाओं को खासकर ग्रामीण महिलाओं को पारंपरिक ईंधन के माध्यम से भोजन बनाने से छुटकारा दिलाया जाना चाहिए। यही वजह है कि एलपीजी गैस कनेक्शन अब जरूरतमंद महिलाओं को फ्री में मिल रहा है।
इस तरह से इस योजना के तहत सरकार ने पहले और दूसरे चरण के तहत लाखों महिलाओं को लाभ दिया है। तो अब अगर आपको पीएम उज्जवला योजना 3.0 के तहत आवेदन देना है तो हमारा आर्टिकल आप पूरा पढ़ सकते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको यह बताएंगे कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तीसरे चरण के लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
PM Ujjwala Yojana 3.0
ज्यादातर महिलाओं को यह पता नहीं है कि हमारी केंद्र सरकार के द्वारा पीएम उज्जवला योजना के तीसरे चरण को आरंभ कर दिया गया है। दरअसल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ने अब तक पहले और दूसरे चरण के जरिए से बिल्कुल फ्री में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। ऐसी महिलाएं जो आज भी कोयला, लकड़ी या फिर दूसरे पारंपरिक ईंधनों का उपयोग करके भोजन तैयार करती हैं इन सबको एलपीजी गैस कनेक्शन फ्री में दिया जाता है।
यहां आपको हम बता दें कि मुफ्त में गैस कनेक्शन के साथ-साथ पहली बार भरा हुआ सिलेंडर भी इस योजना के तहत मिलता है। तो इस तरह से पीएम उज्जवला योजना के तीसरे चरण को हमारी केंद्र सरकार ने उन सभी महिलाओं के लिए आरंभ किया है जो पहले लाभ नहीं ले पाई हैं। सरकार द्वारा यह प्रयास इसलिए किए जा रहे हैं ताकि महिलाओं को भोजन बनाने के लिए धुएं में ना रहना पड़े।
पीएम उज्जवला योजना 3.0 का उद्देश्य
पीएम उज्जवला योजना 3.0 के माध्यम से सरकार का उद्देश्य देश की उन सभी महिलाओं को गैस कनेक्शन फ्री में प्रदान करना है जो बीपीएल या फिर एपीएल राशन कार्ड धारक हैं। इस तरह से सरकार का यही प्रयास है कि महिलाओं को अब लकड़ी, कोयले या फिर उपले के माध्यम से भोजन तैयार ना करना पड़े।
इस तरह से हम आपको बता दें कि योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन इसलिए दिया जाता है ताकि महिलाओं को भोजन बनाने के लिए स्वच्छ और धुआं रहित वातावरण मिल सके। तो सरकार का यही लक्ष्य है कि महिलाओं को गैस कनेक्शन के साथ-साथ सब्सिडी प्रदान की जाए।
पीएम उज्जवला योजना 3.0 के लाभ
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के माध्यम से देश की महिलाओं को जो लाभ मिलते हैं इन सबके बारे में हम जानकारी नीचे बता रहे हैं –
- पीएम उज्जवला योजना 3.0 के द्वारा गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जाएगा।
- इस योजना को ऐसी महिलाओं के लिए शुरू किया गया है जिन्होंने अब से पहले दो चरणों में गैस कनेक्शन का फायदा नहीं उठाया है।
- वंचित परिवारों की महिलाओं को पीएम उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के अलावा गैस स्टोव और साथ में पहली गैस रिफिल नि:शुल्क दी जाएगी।
- जो महिलाएं अब तक पारंपरिक ईंधन का इस्तेमाल करके खाना बनाने के लिए मजबूर हैं अब वे गैस कनेक्शन के जरिए से आसानी से भोजन तैयार कर पाएंगी।
- निर्धन परिवारों की महिलाओं को धुएं की वजह से होने वाली बीमारियों से भी अब राहत मिलेगी।
पीएम उज्जवला योजना 3.0 के लिए पात्रता मापदंड
अगर आपको पीएम उज्जवला योजना 3.0 के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो ऐसे में इसके लिए आपको नीचे बताए गए पात्रता मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है –
- मुफ्त में गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि महिला भारत की स्थाई निवासी हो।
- जिन महिलाओं ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पहले और दूसरे चरण में अपना आवेदन नहीं जमा किया है इनको लाभ मिल सकता है।
- निःशुल्क गैस कनेक्शन हासिल करने के लिए आवश्यक है कि महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा हो।
- महिला के पास पहले से कोई भी गैस कनेक्शन नहीं हो।
- यदि महिला ग्रामीण क्षेत्र में रहती है तो परिवार की वार्षिक कमाई 1 लाख से कम हो जबकि शहरी महिलाओं के लिए वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
पीएम उज्जवला योजना 3.0 के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आपको पीएम उज्जवला योजना के तीसरे चरण के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो तब आपके पास निम्न दस्तावेज होने जरूरी हैं –
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड अथवा एपीएल राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम उज्जवला योजना 3.0 के लिए आवेदन कैसे करे?
पीएम उज्जवला योजना 3.0 लिए यदि आप आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीके का अनुसरण करते हुए अप्लाई करना होगा –
- सर्वप्रथम आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर आप अप्लाई फॉर न्यू उज्जवला 3.0 कनेक्शन का विकल्प ढूंढे और इस पर क्लिक कर दें।
- यहां अब आपके सामने अन्य पृष्ठ आएगा यहां आप अपनी गैस कंपनी का चयन कर लें।
- आगे फिर आप अपनी संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर चले जाएंगे यहां आप उज्जवला 3.0 न्यू कनेक्शन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से अब आप आगे अपना राज्य और जिला एवं अन्य जानकारी का चयन कर लें।
- आगे आपके सामने एक अन्य नया पृष्ठ आएगा इसमें आप अपना मोबाइल नंबर और साथ में कैप्चा कोड को लिख दें।
- यहां अब सत्यापन के बाद आवेदन पत्र खुलकर आएगा जिसमें आप सारी जानकारी को सही से लिख दें।
- आगे फिर निर्देश अनुसार आप सभी दस्तावेज अपलोड कर दें और सबमिट वाला बटन दबा दें।









