PM Kisan Beneficiary List 2025: पीएम किसान योजना की 20वीं क़िस्त की नई लिस्ट जारी

By Deep
Published On: August 2, 2025
PM Kisan Beneficiary List

देश के लाखों किसान इसी प्रतीक्षा में बैठे हुए हैं कि कब पीएम किसान 20वीं किस्त को सरकार जारी करेगी। ऐसे में हम आपको बता दें कि आप सभी किसानों का अब इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल सरकार के द्वारा यह जानकारी साझा की गई है कि अगस्त के महीने में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की किस्त जारी की जाएगी।

तो ऐसे में अगर आपको यह जानना है कि आपको इस योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त प्राप्त होगी या नहीं तो इसके लिए आपको बेनिफिशियरी सूची को चेक करना चाहिए। दरअसल अगर आपका लिस्ट में नाम शामिल किया गया होगा तो इसी सूरत में आपको योजना का लाभ मिलेगा अन्यथा नहीं।

यदि आप नहीं जानते कि कैसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी सूची को चेक किया जाता है तो इसमें आज हम आपकी सहायता करेंगे। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि इस योजना के अंतर्गत कौन सी तारीख को अब 20वीं किस्त आपको जारी की जाएगी।

PM Kisan Beneficiary List 2025

देशभर के लाखों करोड़ों किसानों के लिए वह समय बस आने वाला है जब इन्हें 20वीं किस्त का लाभ दिया जाएगा। आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान योजना की जो 20वीं किस्त है वह सरकार द्वारा 2 अगस्त को जारी की जाएगी।

इस तरह से हम आपको बता दें कि 2 अगस्त को सभी किसानों को योजना की 20वीं इंस्टॉलमेंट तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वितरित किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की तरफ से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि 2 अगस्त को वाराणसी के दौरे के दौरान यह किस्त पीएम द्वारा जारी की जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि से प्राप्त राशि

पीएम किसान सम्मान निधि हमारे देश की सरकार द्वारा आरंभ की गई केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। ‌जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत कुल वार्षिक लाभ सरकार से 6000 रूपए का मिलता है। इस प्रकार से यह पैसा एक साथ नहीं बल्कि तीन किस्तों में किसानों को वितरित किया जाता है।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि हर एक किस्त 2000 रूपए की होती है। तो इस योजना के अंतर्गत केवल ऐसे किसानों को ही लाभार्थी बनाया जाता है जो छोटे और सीमांत किसान होते हैं। इस प्रकार से जिन निर्धन किसानों के पास सिर्फ दो हेक्टेयर तक की खेती करने लायक जमीन होती है वे सब इस योजना के पात्र माने गए हैं।

पीएम किसान योजना के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए अगर आपको लाभ लेना है तो ऐसे में हम आपको बता दें कि इसके लिए सरकार ने कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की हुई हैं जैसे –

  • पीएम किसान योजना से लाभ लेने के लिए जरूरी है कि किसान भारत का नागरिक हो।
  • जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी को पूरा कर लिया है इन सबको 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
  • किस्त प्राप्त करने के लिए यह भी आवश्यक है कि किसान की भूमि का सत्यापन हो चुका हो।
  • किसान को किसी अन्य सरकारी योजना से ना तो लाभ मिल रहा हो और ना ही किसान सरकारी सेवा में हो।

पीएम किसान योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के लिए आपको पंजीकरण के समय कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य तौर पर उपलब्ध कराने होते हैं। दरअसल यह सभी दस्तावेज इसलिए जरूरी है क्योंकि इनके माध्यम से सरकार को यह पता चलता है कि किसान योजना के तहत लाभ लेने के लिए योग्य है या नहीं। पीएम किसान योजना के लिए सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज को इस प्रकार से हैं –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • किसान प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • भूमि का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?

जो किसान यह चाहते हैं कि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का लाभ प्राप्त करें तो इन सबको चाहिए कि वे तुरंत बेनिफिशियरी लिस्ट को चेक कर लें। ‌ तो इसके लिए आप सबको लाभार्थी सूची को निम्नलिखित तरीके से चेक करना चाहिए –

  • सबसे प्रारंभ में आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पृष्ठ पर चले जाना है। ‌
  • आपको इस पेज पर अब बेनिफिशियरी लिस्ट वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज आपके सामने आएगा जिसमें आपको अपना राज्य, अपना जिला, ब्लॉक और अपने गांव का चयन करना है।
  • सारी जानकारी को चुन लेने के बाद फिर आपको गेट रिपोर्ट वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इसके तुरंत बाद ही आपके सामने पीएम किसान लाभार्थी सूची प्रकाशित हो जाएगी।
  • अब इस लिस्ट में आप अपना नाम खोज सकते हैं और यह जान सकते हैं कि 20वीं किस्त आपको मिलने वाली है या नहीं।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment