देश के किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पंजीकृत किसानों के लिए हर वर्ष 6000 रुपए सरकार द्वारा हस्तांतरित किए जा रहे हैं और इस योजना में एक वर्ष में तीन बार किसानों को आर्थिक लाभ प्रदान किया जाता है जिसमें प्रत्येक बार किसानों को ₹2000 प्राप्त होते हैं और ऐसा करके साल में ₹6000 प्राप्त हो जाते हैं।
सरकार ने अभी तक पीएम किसान योजना के माध्यम से पंजीकृत किसानों के लिए 20 किस्त उपलब्ध करवा दी है और आने वाले समय में किसानों के लिए सरकार योजना की 21वीं किस्त भी जारी करेगी जिसका सभी पंजीकृत पात्र किसानों के लिए लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में पीएम किसान योजना से एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं और सभी को समय-समय पर आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।
इस योजना के माध्यम से इस महीने की शुरुआत में ही सरकार ने 20वीं किस्त को जारी किया था और 20वीं किस्त को प्राप्त करने के बाद सभी किसानों के लिए अब आने वाली किस्त का इंतजार किया जा रहा है लेकिन आप सभी किसानों की जानकारी के लिए बता दें कि यह कि अभी हाल ही में जारी की गई है इसलिए आप सभी किसानों को 21वीं किस्त के लिए एक लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
PM Kisan 21st Installment
पीएम किसान योजना आदेश के लघु एवं सीमांत किसानों के लिए लाभकारी एवं कल्याणकारी योजना है क्योंकि इस योजना में किसानों के लिए आर्थिक बल प्रदान किया है जिससे वह अनेक कृषि गतिविधियों को पूरा करने में सक्षम है। इस योजना के अंतर्गत केवल ऐसे किसानों के लिए ही सरकार किस्त प्रदान करती है जो योजना के लिए पात्र होते हैं और पात्र किसानों के लिए साल में तीन बार 2- 2 हजार रुपए दिए जाते हैं।
यदि आप सभी किसान भी पीएम किसान 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अभी खत्म नहीं होगा क्योंकि एक बार जब किस्त जारी कर दी जाती है तो उसके चार महीने के समय अंतराल के बाद में सरकार के द्वारा आगामी नवीनतम किस्त जारी की जाती है इसलिए अभी आपको लगभग 4 महीने का इंतजार करना पड़ेगा तब जाकर आपको 21वीं किस्त का लाभ बैंक अकाउंट में प्राप्त हो सकेगा।
पीएम किसान 21वीं किस्त कब आएगी
अगर हम बात करें कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान 21वीं किस्त कब जारी की जाएगी तो इसको जारी करने में अभी बहुत समय बाकी है क्योंकि इसी महीने की 2 तारीख को सरकार ने योजना की 20वीं किस्त को जारी किया है और अब 4 महीने के समय अंतराल के बाद 21वीं किस्त जारी होगी।
ऐसा माना जा रहा है कि नवंबर से दिसंबर माह के बीच में सरकार के द्वारा पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की जा सकती है हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इसलिए आप घोषणा होने तक का इंतजार करें।
पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी
जैसा कि आपको बताया गया कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त सरकार द्वारा 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी और इस किस्त के जारी होने के बाद लगभग 9.70 करोड़ से भी अधिक पंजीकृत किसानों के लिए लाभ प्राप्त हुआ है यानी कि 9.70 करोड़ से भी अधिक किसानों की बैंक अकाउंट में ₹2000 की धनराशि ट्रांसफर की गई है जो डीबीटी प्रणाली के माध्यम से भेजी गई है।
पीएम किसान 21वीं किस्त के लिए केवाईसी अपडेट करवाना जरुरी
अगर आप सभी किसानों के लिए भी पीएफ किसान योजना के तहत लाभ मिल रहा है तो अब आपको एक बार यह सुनिश्चित कर लेना है कि आपकी केवाईसी पूरी है या नहीं क्योंकि जिन किसानों की केवाईसी पूरी नहीं होती है उन्हें किस्त प्राप्त करने में रुकावट का सामना करना पड़ता है और अन्य समस्या भी सामने आ जाती है।
वहीं अगर केवाईसी पूरी होती है तो जैसे ही सरकार द्वारा किस्त जारी कर दी जाएगी तो वह किस्त डायरेक्ट बैंक अकाउंट में प्राप्त हो जाती है इसलिए सभी पंजीकृत किसानों के लिए केवाईसी पूरी करवाना अनिवार्य है।
पीएम किसान 21वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
- पंजीकृत किसानों के लिए pmkisan.gov.in पोर्टल ओपन करना है।
- इसके होम पेज के फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में जाना होगा।
- दी हुई बेनिफिशियरी स्टेटस की लिंक पर क्लिक करना है
- नया पेज सामने आएगा जिसमें आधार नंबर एवं बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।
- अब मोबाइल नंबर को दर्ज करके दिए हुए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद आपके सामने किस्त की स्थिति दिखना शुरू हो जाएगी।
- इस तरह से आप 21वीं किस्त की स्थिति के बारे में जान सकते हैं।









