PM Kaushal Vikas Yojana Registration: पीएम कौशल विकास योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू

By Deep
Published On: July 19, 2025
PM Kaushal Vikas Yojana Registration

देश के जो युवा शिक्षित होने पर भी अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार की तलाश नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए केंद्र सरकार के द्वारा पीएम कौशल विकास योजना जैसा मंच प्रदान किया जा रहा है जिसमें शिक्षित बेरोजगारियों को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का मौका मिल सकेगा। यदि आप भी शिक्षित होने पर भी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं तो आपको इस योजना से जुड़ना चाहिए।

यदि आप पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत जुड़ जाते हैं तो आपके लिए आपकी स्किल के आधार पर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। अगर आप अपनी पारिवारिक स्थिति के कारण अपनी स्किल को डेवलप नहीं कर पा रहे हैं तो इस स्थिति में आपके लिए यह योजना काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आप सभी युवाओं को इस योजना से जुड़ने के लिए सबसे पहले योजना की सभी जानकारी को जानना आवश्यक है।

यह योजना केंद्रीय स्तर की योजना है जिसके माध्यम से देश के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को बिल्कुल फ्री में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और यह योजना आज भी जारी है जो वर्ष 2025 में भी सक्रिय रहेगी। यदि आप सभी युवाओं को भी इस योजना से जुड़ना है तो आप हमारे आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की संपूर्ण जानकारी को जान सकते हैं और फिर आसानी से योजना से जुड़ सकते हैं।

PM Kaushal Vikas Yojana Registration

पीएम कौशल विकास योजना के लिए फिलहाल अभी रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है परंतु सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी प्राप्त हुई थी कि वर्ष 2025 में अब किसी भी समय रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर जानकारी जारी की जा सकती है और रजिस्ट्रेशन की डेट सक्रिय हो जाने के बाद में आप सभी शिक्षित युवा ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और योजना का हिस्सा बन सकते हैं।

आप सभी युवा पीएम कौशल विकास योजना का ऑनलाइन आवेदन इसके आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरा कर सकते हैं जिसमें आपको कोई भी फीस नहीं लगेगी हालांकि अभ्यर्थियों के लिए आवेदन के लिए सीमित समय दिया जाता है आपको उतनी समय सीमा में ही आवेदन करना होता है। यदि आप हमारे आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ते हैं तो आप इस योजना से पूर्ण रूप से परिचित हो जाएंगे और फिर आपको योजना से जुड़ने में आसानी होगी।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए जो विद्यार्थी मूल रूप से देश के किसी भी राज्य के स्थाई निवासी हैं वह पात्र होंगे।
  • योजना से जुड़ने वाले युवाओं की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम दसवीं कक्षा पास होनी चाहिए।
  • अभी तक युवाओं की आयु 18 या इससे अधिक वर्ष एवं 30 या इससे कम वर्ष होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत पुरुष और महिला दोनों ही प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु पात्र हैं।
  • आवेदन करने वाली शिक्षित बेरोजगार युवाओं के पास रोजगार (आय)का साधन नहीं होना चाहिए।

पीएम कौशल विकास योजना के लाभ

इस योजना में भारत सरकार के द्वारा जिन शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है वह बिल्कुल फ्री में दिया जाता है जिसमें युवाओं को कोई फीस नहीं देनी पड़ती है। इस योजना में जुड़ने वाले युवा अपनी प्रतिभा को उजागर करके एवं प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने आप को कुशल बना सकते हैं और अपनी स्किल और योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों को देश के किसी भी क्षेत्र में रोजगार लेने में कठिनाई नहीं होती है और इससे युवाओं की बेरोजगारी ख़तम होती है और बेरोजगारी दर में भी गिरावट आती है।

पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य

आप सभी को पता होगा कि वर्तमान समय में हमारे देश में बेरोजगारी की दर बढ़ती ही जा रही है जिसको ध्यान में रखकर ही पीएम कौशल विकास योजना की शुरुआत की गई थी जिसका उद्देश्य बेरोजगार शिक्षित युवाओं को उचित प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करना है जिससे प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर संबंधित क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • सिग्नेचर आदि।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • आवेदन हेतु युवाओं को इसकी आधिकारिक वेबसाइट खोल लेनी है।
  • वेबसाइट को खोलने के बाद होमपेज आएगा जहां पर आप लॉगिन कर ले।
  • इसके बाद में आपको अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है जिससे डायरेक्ट आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • अब आवेदन फार्म को ध्यान से भर लेना है और उसे अच्छे से चेक कर लेना है।
  • सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • अंत में आप सभी अभ्यर्थियों को अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • सबमिट करने से आपका पीएम कौशल विकास योजना का रजिस्ट्रेशन (आवेदन ) पूरा हो जाएगा।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment