केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों की सहायता के लिए समय-समय पर अलग-अलग कदम उठाए जाते हैं और प्रयास किए जाते हैं। कुछ वर्ष पहले ही केंद्र सरकार के द्वारा देश के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच जाने के बाद किसानों को उसकी भरपाई करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई थी जिसमें किसानों की फसलों को नुकसान मिलने के बाद बीमा कर दिया जाता है।
इस योजना के अंतर्गत किसी भी किसानों को तभी लाभ प्राप्त हो सकता है जब वह योजना के अंतर्गत पंजीकृत हो जाएंगे इसलिए अगर आप सभी किसानों ने अभी तक इस योजना का पंजीकरण नहीं पूरा किया है तो आपको जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की खरीफ 2025 के लिए सरकार द्वारा धान बाजरा मक्का और कपास जैसी फसलों का बीमा कराया जा रहा है।
यदि आपने अभी खरीफ फसलों के दौरान धान बाजरा मक्का और कपास जैसी फसलों बोवनी कर दी है तो अब आप सभी लोगों के लिए जल्द ही इन फसलों का बीमा भी करवा लेना चाहिए क्योंकि अगर इन्हें प्राकृतिक तरीके से कोई नुकसान पहुंचता है तो आपको उसकी भरपाई के लिए सरकार के द्वारा को कुछ हद तक राहत राशि दी जाएगी। यदि आपको किसी योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करनी है कि आप खरीफ 2025 का रजिस्ट्रेशन कब तक पूरा कर सकते हैं तो आप आर्टिकल में जुड़े रहें।
PM Fasal Bima Yojana
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा ऐसे किसानों को बीमा राशि उपलब्ध करवाई जाती है जिनकी फैसले नष्ट हो जाती है। जैसा कि आपको पता होगा कि अभी फिलहाल अभी खरीफ सीजन चल रहा है तो आप सभी किसानों को अपनी फसलों का बीमा करवा लेना चाहिए जिससे अगर कहीं फसलों को नुकसान पहुंचने जैसी एचडी बन जाते हैं तो आपको नुकसान की भरपाई के लिए कुछ राहत मिल सके।
कृषि विभाग के अनुसार आपकी जानकारी के लिए बता दे आप सभी किसान किसान आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के साथ बैंक या सीएससी केंद्र पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी फसलों का बीमा पूरा कर सकते हैं। यह योजना स्वैच्छिक है और प्रीमियम दरें फसल के अनुसार निर्धारित हैं जिससे आपको बीमा राशि मिलती है।
पीएम फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि
ऐसी किसान जिन्होंने अभी तक पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसलों का बीमा पूरा नहीं कर पाया है उनके लिए सरकार के द्वारा अगस्त 2025 तक का समय दिया गया है और फसलों का बीमा करने के लिए अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि होने वाली है। किसान भाई योजना के अंतर्गत धान, बाजरा, मक्का, और कपास की फसल का बीमा करा सकते हैं।
पीएम फसल बीमा योजना के लिए बीमा राशि
सरकार के द्वारा आप सभी को खरीफ फसलों के दौरान जो प्रीमियम में उपलब्ध करवाया जाता है वह निम्नलिखित है जो फसलों पर आधारित हैं-
- कपास फसल के लिए प्रीमियम 5435.5 रुपये प्रति हेक्टेयर,
- धान फसल के लिए 2124.98 रुपये प्रति हेक्टेयर,
- बाजरा फसल के लिए 1024.36 रुपये प्रति हेक्टेयर
- मक्का की फसल के लिए 1089.74 रुपये प्रति हेक्टेयर रखा गया है।
किसानों के लिए उनकी खड़ी फसल से लेकर कटाई तक अगर फसल नुकसान की स्थिति बन जाती है तो इस स्थिति में उनके जोखिमों की भरपाई की जाएगी।
पीएम फसल बीमा योजना के लिए पात्रता
- इस योजना के अंतर्गत अधिसूचित क्षेत्र में फसल उगाने वाले सभी किसान पात्र माने गए है।
- आप सभी किसानों को बुवाई शुरू हो जाने के दो हफ्ते के भीतर ही आवेदन पूरा करना जरूरी है।
- आपके द्वारा फसल नुकसान के लिए पहले से कोई मुआवजा न लिया गया हो।
- बुवाई की हुई फसलों पर आवेदक का वास्तविक स्वामित्व होना जरूरी है।
पीएम फसल बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि रिकॉर्ड प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर आदि।
पीएम फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अपनी फसलों का बीमा करने के लिए किसानों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा :-
- आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाना है।
- अब इसके होमपेज पर उपलब्ध “Farmer Corner” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद पॉपअप में “Guest Farmer” को सेलेक्ट करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरे एवं “Create User” पर क्लिक करके “Apply for Crop Insurance Yourself” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप “Login for Farmer” पर जाएँ एवं मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी तरह से आवेदन पत्र खुलेगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करके आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें।
- अब आपको प्रीव्यू कर लेना है और उसके बाद में सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब पॉपअप में “Pay Later” या “Make Payment” सिलेक्ट कर भुगतान करें और इसकी रसीद डाउनलोड करे।









