अगर आप देश के एक ऐसे नागरिक हैं जिनका संबंध निर्धन परिवार से है और आप बेघर हैं तो आपको पीएम आवास योजना पंजीकरण करना चाहिए। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के द्वारा गरीब नागरिकों को पक्का आवास उपलब्ध कराने हेतु सालों से मदद की जा रही है।
अब तक करोड़ों नागरिकों का सपना इस योजना के तहत पूरा हो सका है और ऐसे में इस योजना के तहत बाकी उन सभी नागरिकों को लक्षित किया जा रहा है जो बेघर हैं। तो ऐसे में हम आपको बता दें कि चाहे आप देश के किसी गांव में रहते हैं या फिर शहर में आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं और घर बैठे ही पंजीकरण पूरा करके योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।
यदि आप नहीं जानते कि पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन की सही और पूरी प्रक्रिया क्या है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पीएम आवास योजना पंजीकरण के लिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज, योजना का उद्देश्य और पंजीकरण करने का तरीका क्या है।
PM Awas Yojana Registration
प्रधानमंत्री आवास योजना को हमारी केंद्र सरकार ने देश के उन सभी नागरिकों के लिए आरंभ किया है जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है। इस तरह से इस योजना के माध्यम से सरकार आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के नागरिकों को लाभ देती है।
तो इसके अलावा हम आपको यह भी बताते चलें कि साल 2029 तक सरकार ने अपना लक्ष्य बनाया है कि तीन करोड़ परिवारों को रहने के लिए पक्का घर दिया जाएगा। इस प्रकार से इस कार्य को सरकार पूरे देश के नागरिकों के लिए तेजी के साथ पूरा करवा रही है ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों ही इलाकों के लोग स्थाई और पक्के घर में रहें।
यदि आप नहीं जानते तो हम आपको यह भी बता दें कि इस योजना के तहत ग्रामीण नागरिकों को पक्के घर हेतु 1,20,000 रुपए की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में विस्तारित की जाती है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि अगर आपका घर देश के किसी काफी कठिन क्षेत्र में या फिर दुर्गम इलाके में हैं तो तब आपको योजना के अंतर्गत 1,30,000 रुपए मिलते हैं।
पीएम आवास योजना का उद्देश्य
देश में पीएम आवास योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का यही उद्देश्य है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थाई आवास के लिए मदद की जाए। इस तरह से हमारी सरकार चाहती है कि योजना के तहत जो भी पात्रता रखते हैं इन सब नागरिकों को पक्का आवास बनाने के लिए वित्तीय मदद दी जाए ताकि गरीब नागरिक भी आधुनिक और सुविधायुक्त घर में रह सकें।
पीएम आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप कच्चे घर में रहते हैं या फिर आपके घर की हालत बहुत ज्यादा खराब है तो ऐसे में आप पीएम आवास योजना पंजीकरण तभी कर सकते हैं जब आपके पास निम्नलिखित बताए गए दस्तावेज होंगे –
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट आकार फोटो
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- घर की फोटो
पीएम आवास योजना के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री आवास योजना पंजीकरण आप तभी कर सकते हैं जब आप निम्नलिखित सभी पात्रता शर्तों को पूरा कर पाएंगे जैसे –
- पीएम आवास योजना पंजीकरण हेतु आवश्यक है कि व्यक्ति भारतीय नागरिक हो।
- आवेदन देने वाला परिवार कच्चे मकान में, झोंपड़ी में रहता हो या फिर बेघर हो।
- परिवार के घर में तीन पहिए वाला या फिर चार पहिए वाला कोई वाहन ना हो।
- घर में कोई भी व्यक्ति ना आयकर दाता हो और ना ही सरकारी सेवा में हो।
- आवेदक परिवार की हर महीने की आमदनी 15000 रूपए से ज्यादा ना हो।
पीएम आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
यदि आप एक सुरक्षित और पक्के घर में रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को निम्नलिखित तरीके से पूरा करना चाहिए –
- सर्वप्रथम आपको पीएम आवास योजना के होम पेज पर जाना है।
- यहां पर आपको योजना से संबंधित आवेदन जमा करने वाला विकल्प मिलेगा आपको इसे दबाना है।
- अब आपके सामने एक पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको कुछ निर्देश ध्यान से पढ़कर आगे बढ़ जाना है।
- अगले पृष्ठ पर आपको सबसे पहले अपनी पात्रता को जांच लेना है और इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा।
- यहां पर अब आपको कुछ जरूरी विवरण को बहुत ध्यान के साथ दर्ज करना है।
- आगे आपको अपना नाम और अपना आधार नंबर दर्ज करके ओटीपी सत्यापन करना है।
- सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको ऑनलाइन अपना आवेदन पत्र पूरा भर लेना है।
- आगे फिर आपको पीएम आवास योजना से जुड़े हुए सारे दस्तावेज अपलोड करके अपना फार्म जमा करना है।
- तो अब आपको एक पंजीकरण नंबर प्राप्त होगा जिसे आपको सुरक्षित रख लेना है।










आवास योजना फॉर्म ओमप्रकाश मगाराम मेघवाल
Rewari Haryana dunger