देशभर में पीएम आवास योजना को गरीब नागरिकों के लिए आरंभ किया गया है। हमारे देश में आज भी ऐसे बहुत सारे नागरिक हैं जो झुग्गी-झोपड़ीं में या फिर टूटे-फूटे घर में रहने के लिए मजबूर हैं। दरअसल इन लोगों की वित्तीय स्थिति इतनी ज्यादा खराब होती है कि वे अपने लिए पक्का घर नहीं बना पाते हैं।
लेकिन हम आपको बता दें कि पीएम आवास योजना सभी गरीब और जरूरतमंद नागरिकों के लिए एक ऐसी उम्मीद की किरण है जिसके माध्यम से सरकार पक्के घर को प्रदान करती है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना का शहरी और ग्रामीण दोनों ही नागरिक ही फायदा उठा सकते हैं।
इसके साथ ही हम आपको यहां पर यह जानकारी देना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को एक बार फिर से आरंभ किया गया है। इसलिए अगर आपने इस योजना का अब तक लाभ नहीं उठाया है तो अब आपको बिना किसी देर के रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना चाहिए। यदि आप इस बारे में सारी जानकारी जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें और जानें आवेदन की सही प्रक्रिया क्या है।
PM Awas Yojana Registration
प्रधानमंत्री आवास योजना हमारी केंद्र सरकार ने आरंभ की है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से सरकार निर्धन परिवारों को सस्ते में आवास सुविधा उपलब्ध कराना चाहती है। योजना के अंतर्गत जिन लोगों के पास अभी तक अपना खुद का पक्का आवास नहीं है इन सबको सरकार द्वारा लाभ दिया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना विशेष तौर से आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग लोगों के लिए सरकार ने आरंभ की है। अगर आपको इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनाया जाता है तो तब आपको 120000 रुपए से लेकर 130000 रूपए तक की सहायता सरकार से प्राप्त होगी।
आपको हम यहां पर यह बताते चलें कि सरकार ने इस योजना के तहत अपना यह लक्ष्य बनाया है कि साल 2019 तक लगभग 3 करोड़ परिवारों को स्थाई और पक्का आवास दिया जाएगा। लेकिन पीएम आवास योजना के जरिए से सरकार द्वारा आप सभी लाभ ले सकते हैं जब आपने अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करेंगे।
पीएम आवास योजना का उद्देश्य
पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन के माध्यम से केंद्र सरकार का उद्देश्य गरीब लोगों को पक्के आवास के लिए सहायता करना है। इस तरह से हम आपको बता दें कि सरकार ने इस योजना को शहरी और ग्रामीण दोनों ही स्थानों के निर्धन परिवारों के लिए आरंभ किया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि सरकार चाहती है कि गरीब परिवारों को भी आधुनिक सुविधाओं वाला पक्का घर उपलब्ध कराया जाए जिससे कि इनका जीवन स्तर बेहतर बन सके।
पीएम आवास योजना के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री आवास योजना पंजीकरण के लिए केवल वही लोग योग्य हैं जो निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करते होंगे –
- पीएम आवास योजना के पंजीकरण हेतु जरूरी है कि व्यक्ति भारत का स्थाई निवासी हो।
- योजना के अंतर्गत केवल वही लोग लाभ ले सकते हैं जो अब तक टूटे-फूटे या कच्चे घर में रहते हैं।
- आवेदनकर्ता के पास देश में कहीं पर भी स्थाई और पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- परिवार के किसी भी व्यक्ति के पास सरकारी नौकरी ना हो और ना ही कोई तीन या चार पहिएं वाला वाहन हो।
- आवेदन देने वाले व्यक्ति के घर के सभी सदस्यों की हर महीने की कमाई 15000 से ज्यादा ना हो।
- घर का कोई भी सदस्य आयकर दाता की श्रेणी में ना आता हो
पीएम आवास योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
पीएम आवास योजना पंजीकरण के लिए आप सभी के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने अत्यंत आवश्यक है क्योंकि दस्तावेज ही आपकी पात्रता को सुनिश्चित करते हैं –
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- घर का फोटो
- बैंक पासबुक विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना रजिस्ट्रेशन के लिए आप सभी को निम्नलिखित तरीके से अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा –
- सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन हेतु आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- अब इस पेज पर आपको योजना के तहत आवेदन देने वाला एक लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही एक और दूसरा पेज आपके सामने आएगा जहां आपको कुछ निर्देश दिखाई देंगे जिन्हें पढ़ कर आपको आगे बढ़ जाना है।
- इसके तुरंत बाद ही आपके समक्ष अगला पेज आएगा जहां पर आपको पहले अपनी पात्रता की जांच कर लेना है।
- अगर आपकी पात्रता सुनिश्चित हो जाती है तो इसके बाद एक नया पृष्ठ आएा जहां आपको सारा पूछा गया विवरण ध्यान से करना है।
- इसके बाद आगे आपको अपना पूरा नाम और साथ में आधार संख्या को लिख देना है और ओटीपी का सत्यापन कर लेना है।
- अब आपको पीएम आवास योजना पंजीकरण फार्म पूरा भर लेना है और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- फिर अंत में आपको अपना आवेदन सबमिट कर देना है और अपने आवेदन के स्वीकृत होने का इंतजार करना है।










Rajinder Singh