पीएम आवास योजना 2.0 अप्लाई प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 को हमारे देश के सभी जरूरतमंद नागरिकों के लिए सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है। ऐसे में हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से सरकार का मकसद है कि जरूरतमंद और गरीब निवासियों को पक्का मकान उपलब्ध कराना।
तो सरकार ने अब अपना यह लक्ष्य बनाया है कि साल 2030 तक देश के गरीब नागरिक बेघर ना रहें। योजना के द्वारा सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को पक्का मकान बनाने, खरीदने या फिर मरम्मत कराने के लिए सहायता प्रदान करती है। योजना के द्वारा विशेष तौर से महिलाओं को दिव्यांगजनों को और आरक्षित वर्गों को प्राथमिकता मिलती है।
यदि आपको भी पीएम आवास योजना 2.0 का फायदा लेना है तो ऐसे में आपको अपना आवेदन जमा करना पड़ेगा। परंतु आपको अगर यह नहीं पता कि कैसे आप इस योजना के तहत आवेदन दे सकते हैं तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे योजना के लिए आवेदन देकर आप सरकार से पक्के और सुरक्षित आवास के लिए सहायता ले सकते हैं।
PM Awas Yojana 2.0 Apply Online
पीएम आवास योजना हमारे देश में दो चरणों में संचालित की जा रही है जिससे कि सभी निवासियों को लाभ दिया जा सके। इस तरह से हम आपको बता दें कि ग्रामीण परिवारों को सामान्य क्षेत्र में पक्का मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की सहायता दी जाती है।
जबकि दुर्गम व कठिन क्षेत्रों के गांव वासियों को 1 लाख 30 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार के द्वारा पक्के घरों में शौचालय के साथ-साथ बिजली व गैस कनेक्शन को भी जोड़ा गया है। ऐसा करने के पीछे सरकार का उद्देश्य सभी बुनियादी जरूरतों को गरीब लोगों को उपलब्ध कराना है।
तो यहां आपको हम बता दें कि पीएम आवास योजना जो शहरी नागरिकों के लिए चलाई जा रही है तो इसके तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी वर्गों को फायदा मिलता है। इस तरह से योजना के तहत 2.5 लाख रुपए तक की वित्तीय मदद जरूरतमंद शहरी निवासियों को मिलती है।
पीएम आवास योजना 2.0 के लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के माध्यम से देश के सभी निवासियों को अनेकों प्रकार के फायदे मिलते हैं जैसे –
- पक्के मकान के लिए सरकार से आर्थिक सहायता मिलती है।
- योजना द्वारा गरीब नागरिकों को पक्के मकान में बिजली और पानी की सुविधा के अलावा शौचालय के लिए भी सहायता की जाती है।
- महिलाओं को योजना के तहत खासतौर से लाभ दिया जाता है ताकि समाज में महिलाओं को सम्मान मिल सके।
- देश के सभी नागरिक पारदर्शिता के साथ अपना ऑनलाइन तरीके के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं।
पीएम आवास योजना 2.0 के लिए पात्रता
पीएम आवास योजना के दूसरे चरण के लिए देश के जिन शहरी या फिर ग्रामीण नागरिकों को अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए इन्हें पहले निम्नलिखित सारी पात्रता को पूरा करना पड़ेगा –
- पीएम आवास योजना 2.0 के आवेदन हेतु जरूरी है कि आप भारत के नागरिक हो।
- आवेदक परिवार के पास देश में कहीं पर भी कोई पक्का और स्थाई घर ना हो।
- यदि आवेदक ग्रामीण है तो इसका नाम बीपीएल सूची में अनिवार्य होना चाहिए।
- शहरी नागरिकों के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी नागरिक पात्र माने गए हैं।
- एससी एसटी और महिला आवेदकों को प्राथमिकता मिलती है।
पीएम आवास योजना 2.0 के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए अगर आप आवेदन देने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने पड़ेंगे –
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र यदि जरूरी हो
- पासपोर्ट आकार फोटो
- बैंक पासबुक विवरण
- घर की फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम आवास योजना 2.0 के लिए आवेदन कैसे करे?
प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण के लिए आपको आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया सही प्रकार से अपनी होगी –
- सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- यहां पर अप्लाई करने वाले लिंक के ऊपर क्लिक करके प्रोसीड का बटन दबाना है।
- अगली प्रक्रिया के तहत आपको अपनी पात्रता को जांचने के लिए सारा पूछा गया महत्वपूर्ण विवरण लिखना है।
- अगर आप योग्य नहीं होंगे तो फिर आपको आगे की प्रक्रिया के लिए आगे नहीं बढ़ना दिया जाएगा।
- लेकिन योग्य होने की स्थिति में आपको आगे अपना आधार नंबर और अपना नाम लिखकर फिर ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी मिलेगा जिसे दर्ज करने के बाद आपको बाकी प्रक्रिया को पूरा करना है।
- इस तरह से आपको पीएम आवास योजना के दूसरे चरण के आवेदन पत्र को सही प्रकार से भर लेना है।
- आवेदन फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- सबसे आखिर में आपको अपना पीएम आवास योजना 2.0 आवेदन फार्म जमा कर देना है और आवेदन नंबर को लिखकर रख लेना है।









