Mukhymantri Work From Home: महिलाओं के लिए घर बैठे सीधी भर्ती, जल्दी करें आवेदन

By Deep
Published On: August 1, 2025
Mukhymantri Work From Home

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना को राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। दरअसल यह योजना सरकार ने इसलिए शुरू की है ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद की जाए। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना में उन सभी महिलाओं को काम करने के मौके दिए जाएंगे जिन्होंने आठवीं व दसवीं कक्षा पास कर ली है।

इस तरह से हम आपको बता दें कि राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत भर्ती का एक विज्ञापन जारी हुआ है। इस विज्ञापन के अनुसार 4525 रिक्त पदों पर महिलाओं को घर से ही काम करने के मौके मिलेंगे। तो महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन काम करके अपने परिवार के लिए कमाई कर सकती है।

अगर आपको मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आप अब अपना आवेदन दे सकतीं हैं। तो चलिए आपको बताते हैं मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम हेतु आवश्यक योग्यता, जरूरी दस्तावेज, लाभ, आयु सीमा, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया क्या रखी गई है।

Mukhymantri Work From Home

राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम के तहत उन सब महिलाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने आठवीं और दसवीं कक्षा पास कर ली है। जानकारी के लिए बता दें कि यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित की जा रही है।

इस प्रकार से 4525 खाली पदों पर महिलाओं को घर बैठे ऑनलाइन काम करने का अवसर दिया जाएगा। यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसलिए इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन 31 जुलाई तक जमा कर सकती हैं।

यहां पर आपको हम यह भी जानकारी देना चाहते हैं कि राजस्थान सरकार ने अपना यह लक्ष्य बनाया है कि आने वाले 6 महीनों में 20 हजार महिलाओं को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। इस प्रकार से इन महिलाओं को निजी और सरकारी कंपनियों में घर से ही काम करने के मौके मिलेंगे।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के फायदे

राजस्थान में शुरू की गई मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के बहुत सारे फायदे हैं जैसे –

  • राजस्थान की महिलाएं अब अपने घर से ही ऑनलाइन काम करके अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं।
  • किसी भी महिला को काम करने के लिए घर से बाहर नहीं जाना होगा।
  • ऐसी महिलाएं जो अपने घर से ही काम करना चाहती हैं इन सबके लिए यह योजना काफी लाभदायक और एक वरदान के जैसी है।
  • महिलाओं को इनके अनुभव और योग्यता के आधार पर चुना जाएगा।
  • राजस्थान राज्य सरकार चाहती है कि सभी महिलाएं स्वावलंबी बनें।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम के लिए पात्रता

यदि आप राजस्थान की एक निवासी हैं और मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए अपना आवेदन देना चाहती हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित योग्यता पूरी करनी होगी –

  • आवेदन देने वाली महिला का राजस्थान की मूल निवासी होना जरूरी है।
  • महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष तक होनी आवश्यक है।
  • राजस्थान की जो महिलाएं विकलांग, हिंसा पीड़ित, तलाकशुदा, परित्यक्ता, विधवा या फिर आर्थिक रूप से कमजोर है वे सब प्राथमिकता के आधार पर लाभ ले सकती हैं।
  • योजना के तहत फायदा उठाने के लिए आवश्यक है कि महिला आठवीं या फिर दसवीं कक्षा पास कर चुकी हो।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

अगर आपको मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी –

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कोई महिला यदि विधवा है तो इसका प्रमाण पत्र
  • आरएससीआईटी प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए राजस्थान की जो भी महिलाएं अपना आवेदन देना चाहतीं हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित चरणों को दोहराना होगा –

  • सबसे पहले आपको वर्क फ्रॉम होम योजना के आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
  • अब आपको होम पेज पर करंट ऑपच्यरुनिटीज वाले अनुभाग में उपलब्ध नौकरियों को देखना है।
  • यहां पर अब आपको उस नौकरी के आगे अप्लाई वाले लिंक पर क्लिक कर देना है जिसमें आपको रुचि है।
  • यदि आप पहली बार अपना आवेदन फार्म जमा कर रही हैं तो ऐसे में आपको न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
  • आगे आपको अपना आधार नंबर और साथ में जन आधार नंबर दर्ज करना है और फेच डिटेल्स के विकल्प को दबाना है।
  • इस तरह से अब आपको अपना ओटीपी का सत्यापन कर लेना है और आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड आपके मोबाइल पर प्राप्त होगा।
  • आपको अब इसका इस्तेमाल करके लॉगिन कर लेना है और अपने प्रोफाइल को पूरा करके सभी अहम जानकारी को लिखना है।
  • आगे आपको सारे अहम दस्तावेज जो भी मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए जरूरी है अपलोड करना है।
  • इस तरह से आप मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन दे सकती हैं।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment