वर्तमान में देश की बेटियों को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए एवं उनको शिक्षित बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए गए है जिसके केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा अनेक योजना चलाई जा रही है और इन्हीं योजनाओं में राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री राजश्री योजना शामिल है। राजस्थान सरकार की यह योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है।
इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य बेटियों को पढ़ाई के माध्यम से समाज में आगे बढ़ने का मौका प्रदान करना है। यदि आप सभी लोगों के परिवार में भी किसी बेटी का जन्म हुआ है और आप इसके पालन पोषण को लेकर चिंतित है तो आपकी यह चिंता समाप्त हो सकती है। अगर आप राजस्थान राज्य के मूल निवासी है तो फिर आपकी बेटी को मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त हो सकता है
बताते चलें राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर उनकी 12वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए समय-समय पर आर्थिक योगदान दिया जाता है ताकि बेटियां आत्मनिर्भर बन सके। आप सभी को सबसे पहले तो आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ना है और इस योजना से संबंधित उद्देश्य ,लाभ ,पात्रता ,जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानना है जिससे आपको बेटियों को योजना का लाभ बिना कठिनाई के प्राप्त हो सके।
Mukhyamantri Rajshri Yojana
राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत वर्ष 2016-17 में की गई थी जो तत्कालीन मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी द्वारा की गई थी। इस योजना के माध्यम से राजस्थान राज्य की बालिकाओं को प्राथमिकता मिलती है और यह योजना आज भी सफलतापूर्वक कार्य कर रही है और राज्य की पात्र बेटियों को मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत लाख मिल रहा है।
इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं की जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक हर संभव मदद देना है ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाया जा सके। यह योजना राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करती है। आपको जानकारी के लिए बता दे इस योजना में राजस्थान सरकार के द्वारा बेटियों को 50,000 रुपए की राशि दी जाती है जो अलग-अलग चरणों के माध्यम से प्रदान की जाती।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना जरूरी है :-
- सबसे पहले तो बालिकाओं का राजस्थान की मूल निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक बालिकाओं का जन्म सरकारी या मान्यता प्राप्त चिकित्सालय में हुआ होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत एक परिवार से दो बच्चों को पात्र माना जाएगा।
- बालिकाओं का नियमित रूप से टीकाकरण एवं शिक्षा में शामिल होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभ
इस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार के द्वारा पात्र बालिकाओं को 6 चरणों के माध्यम से कुल ₹50,000 की राशि उपलब्ध करवाई जाती है जिसके अंतर्गत पहले चरण में सरकार द्वारा ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी एवं दूसरे चरण में टीकाकरण पूरा होने के बाद ₹2500 दिए जाएंगे और तीसरे चरण में बेटियों को पहली कक्षा में प्रवेश करने पर ₹4,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त कक्षा छठी में प्रवेश लेने पर बालिकाओं को सरकार ₹5,000 प्रदान करेगी एवं पांचवी चरण में जब बेटी नौवीं कक्षा में प्रवेश करती है तो उसे ₹11,000 की सहायता राशि दी जाएगी और अंतिम छठवें चरण में 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाली बालिकाओं को सरकार 25,000 रुपए की धनराशि प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आधार कार्ड
- जनआधार कार्ड / भामाशाह कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर आदि।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप बाय स्टेप जानकारी को फॉलो करने के बाद आप सभी उम्मीदवार इस योजना का आवेदन पूरा कर सकेंगे :-
- सबसे पहले इसका आधिकारिक पोर्टल खोल लेना है।
- इसके बाद होम पेज पर “राजश्री योजना” की लिंक पर क्लिक करनाहै।
- अब एक नया फार्म खुल जाएगा जिसमें बालिका की एवं अभिभावकों की जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद मुख्य दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक अपलोड करना है।
- अब आपको ओटीपी आधारित सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।
- इतना करने के बाद आप अपना आवेदन फार्म जमा करें और उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।
- इस प्रकार आसानी से मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।









