Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Deep
Published On: July 17, 2025
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025

बिहार राज्य में विद्यार्थियों के शैक्षिक भविष्य को देखते हुए सरकार के द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसे मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के नाम से जाना जा रहा है और इस योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त हो सकता है जिनके पास किसी प्रकार का कोई रोजगार नहीं है यानी कि यह योजना बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होने वाली है।

आप सभी विद्यार्थियों के लिए बताते चलें कि योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान किया जाएगा और अगर आप सभी उम्मीदवार बेरोजगार हैं तो आपको भी इंटर्नशिप करने का मौका मिल सकता है। यदि आप सभी युवा भी बिहार राज्य के स्थाई निवासी हैं तो फिर आपको सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की जानकारी को अवश्य जानना चाहिए क्योंकि यह आपकी बेरोजगारी की समस्या हल कर सकती है।

इस योजना अंतर्गत राज्य के12 वीं पास स्नातक और स्नातकोत्तर पास युवाओ को बिहार सरकार के द्वारा इंटर्नशिप करने का अवसर तो दिया ही जाएगा साथ में हर महीने वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी और इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे कि इस योजना में क्या पात्रता रखी गई है, इस योजना के क्या लाभ हैं, साथ ही आवेदन में उपयोग होने वाले दस्तावेज की भी जानकारी बताएंगे इसलिए आप हमारे साथ आर्टिकल में लास्ट तक जुड़े रहे।

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को बिहार में श्रम संसाधन विभाग के द्वारा संचालित किया जाने वाला है। इस योजना में आप सभी युवाओं को अपने गृह जिले एवं गृह जिले से बाहर और राज्य से भी बाहर इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आप सभी विद्यार्थियों को बता दे कि इस योजना का 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर पास तक के युवाओं को लाभ प्राप्त हो सकता है और आपको आपकी योग्यता के अनुसार अलग-अलग क्षेत्र में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा।

जिन युवाओं इस योजना की अभी तक कोई भी जानकारी नहीं थी उन सभी के लिए हमारा आर्टिकल बेहद ही उपयोगी साबित होने वाला है। इस योजना के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रता भी रखी गई है जिनका पूरा करने वाली युवाओं को योजना के तहत पात्र माना जाएगा और उनका लाभ प्राप्त हो सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पूरा करना होगा हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है इसलिए आप आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करें।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लाभ

इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा पत्र युवाओं को इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान किया जाएगा और इंटर्नशिप करने के लिए युवाओं को हर महीने 4,000 रुपए से लेकर ₹6,000 तक का आर्थिक लाभ प्रदान किया जाएगा इसके अलावा युवाओं के लिए अतिरिक्त भत्ता भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना में युवाओं को जो आर्थिक सहायता दी जाएगी वह उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रदान की जाएगी।

जैसा कि आपको बताया गया है कि इस योजना में अभ्यर्थियों को अतिरिक्त भत्ता प्राप्त होता है जिसमें अगर इंटर्नशिप के तहत अगर आपका चयन अपने जिले से दूसरे जिले में हो रहा है तो इस स्थिति में ₹2,000 हर महीने सरकार भुगतान करेगी जबकि राज्य के बाहर चयन होने पर अतिरिक्त राशि हर महीने ₹5,000 उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाला बिहार राज्य का निवासी हो।
  • इस योजना के तहत 12वीं/ आईटीआई व डिप्लोमा/ स्नातक व स्नातकोत्तर पास पात्र होंगे।
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • आवेदक बेरोजगार होना चाहिए और वह उच्च शिक्षा में नामांकित न हो।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक पासबुक
  • हस्ताक्षर
  • बैंक खाता
  • आधार कार्ड आदि।

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

इस योजना के अंतर्गत फिलहाल अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है हालांकि ऐसे जरूर जानकारी बताई गई थी कि इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जाएंगे लेकिन अभी सरकार द्वारा आवेदन के लिए आधिकारिक लिंक जारी नहीं की गई है।

इसलिए जब तक कोई लिंक जारी नहीं हो जाती है तब तक आप इसका इंतजार करें और जब सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए कर कोई भी घोषणा कर दी जाएगी तो आपको आर्टिकल के माध्यम से अवगत करवा दिया जाएगा और फिर आप ऑनलाइन आवेदन अप्लाई कर सकती हैं।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment