Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखें

By Deep
Published On: August 5, 2025
Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मदद देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है और इसी के साथ में कुछ वर्ष पहले ही मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना को शुरू किया गया था जिसमें ऐसे विद्यार्थियों को लाभ प्रदान किया जाता है जो 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है।

ऐसे विद्यार्थी जो 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छी नंबर प्राप्त कर लेंगे तो उनको आगामी पढ़ाई के लिए कोई भी आर्थिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि उनकी इस आर्थिक समस्या का हल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश की आप सभी विद्यार्थी तो जानते ही होंगे कि सत्र 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया और जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं तो उनको मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है।

यदि विद्यार्थी 12वीं कक्षा में अच्छे अंक के साथ पास होते हैं तो उनको सरकार के द्वारा संचालित स्कॉलरशिप स्कीम का फायदा मिलेगा और मध्य प्रदेश में मेधावी विद्यार्थी योजना को चलाया जा रहा है। 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को इंजीन‍ियर‍िंंग, मेड‍िकल, कानून या ग्रेजुएशन के अन्‍य कोर्स करने पर सरकार के द्वारा आपकी लगने वाली फीस का भुगतान किया जा सकता है इसलिए इस योजना की संपूर्ण जानकारी को जरूर जान लें ।

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana

वैसे तो मध्य प्रदेश में सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अनेक स्कॉलरशिप सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाता है इन्हीं में से एक मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना है जिसे मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा वर्ष 2017 में लागू किया गया था और तभी से इस योजना का लाभ पात्र विद्यार्थियों को प्रदान किया जा रहा है।

12वीं कक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत JEE/NEET जैसी परीक्षा का अध्ययन करने के लिए कोर्स की पूरी फीस सरकार के द्वारा भुगतान कर दी जाती है। मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इसका आवेदन ऑनलाइन माध्यम से पूरा करना होगा। हालांकि आवेदन पूरा करने के लिए निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी उसके बाद ही आवेदन स्वीकार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना को इस उद्देश्य के साथ शुरू किया गया ताकि राज्य के ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा प्राप्त हो सके जो इंजीनियरिंग, मेडिकल या कानून की पढ़ाई करना चाहते है परंतु ऐसा करने के लिए उनके पास पैसा नहीं और उनकी पारिवारिक स्थिति भी मजबूत नहीं है।

सरकार का लक्ष्य गरीब मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद देना है और उन्हें आगे बढ़ाना है ताकि वह उच्च शिक्षा पाने से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया इसलिए विद्यार्थियों का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • एमपी बोर्ड से 12वीं कक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों के न्यूनतम 70% अंक होने चाहिए।
  • CBSE/ICSE से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की न्यूनतम 85% अंक होने चाहिए।
  • आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सालाना इनकम 8 लाख से कम होनी चाहिए।
  • सभी विद्यार्थियों के पास में स्वयं का बैंक अकाउंट और अन्य जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज या संस्थान में एडमिशन के दस्तावेज व फीस रसीद
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर आदि।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • विद्यार्थी को आवेदन करने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करनी है।
  • इसके होम पेज में दिए Application for MMY Only टैब में जाकर Register for Academic Year 2024-25 (Fresh/Reewal) सेलेक्ट करें।
  • पहले से रजिस्टर होने पर एक्जिस्टिंग एप्लीकेंट ऑप्शन पर क्लिक करें और रजिस्टर न होने पर न्यू एप्लीकेंट पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप सभी को आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • यूजर आईडी एवं पासवर्ड को दर्ज करना है और लॉगिन करना है जिससे आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • फर्म में पूछी हुई जानकारी को दर्ज करें एवं अपने बैंक अकाउंट और कोर्स संबंधित डिटेल दर्ज करें।
  • फार्म को सबमिट करना है उसके बाद संस्था के द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाएगा।
  • अब आप अपनी आवेदन की स्थिति इसकी आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से चेक कर सकतेहैं।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment