सभी राज्यों में बेटियों की शिक्षा के लिए और उनके सशक्तिकरण के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है जिसमें बिहार सरकार के द्वारा भी राज्य की बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं उनके सशक्तिकरण के लिए एक विशेष योजना को शुरू किया गया है जिसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना में सरकार द्वारा राज्य की बेटियों को उनके जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक योगदान प्रदान किया जाता है।
यदि आप सभी लोग भी बिहार राज्य के स्थाई नागरिक है तो आपकी बेटियों के लिए भी सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली कन्या उत्थान योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है और उनको भी जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है जो उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है एवं बालिका के जन्म पर प्रोत्साहन करना है।
इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार की बेटियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा इसलिए अगर आप बिहार के स्थाई नागरिक हैं तो आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी पता होनी चाहिए ताकि सही समय पर आपकी बेटियों को भी योजना का लाभ मिल सके और उन्हें भी उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त हो सके। हम आप सभी को इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की सभी जानकारी बताएंगे जो आपको उपयोगी होगी।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शुरू की गई है जिसके माध्यम से राज्य की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनकर आज के समाज से जोड़ा जाएगा। योजना का लाभ लेने वाली बेटियों को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद मिलेगी और वह शिक्षा के क्षेत्र में नहीं बुलंदियों को छू सकेगी। इस योजना के अंतर्गत बच्ची के जन्म लेने के साथ ही आर्थिक लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
आप सभी को बता दें कि बच्ची के जन्म लेने के बाघ सरकार परिजनों को ₹2,000 की सहायता राशि भेजी जाती है जिससे उसकी प्राथमिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। इसके बाद जब बेटियों का 2 वर्ष बाद टीकाकरण हो जाता है तो 2000 की सहायता राशि दोबारा दी जाती है और इस तरह से 2 वर्ष आयु पूर्ण होने पर सरकार 5000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य
योजना का उद्देश्य राज्य की बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देना है एवं राज्य में बाल विवाह पर भी रोक लगानी है ताकि बेटियों को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर बेटियों का विकास करना है और आज के समाज में समानता लाना है। इस योजना में बेटियों का भविष्य सुरक्षित होना निश्चित है
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आर्थिक मदद
इस योजना में शामिल होने वाली वीडियो को कक्षा पहली एवं दूसरी कक्षा में पोशाक खरीदने के लिए ₹600 दिए जाते हैं वहीं तीसरी से पांचवी कक्षा की बेटियों को ₹700 और छठी से आठवीं की छात्राओं के लिए ₹1,000 दिए जाते हैं।
वहीं नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए ₹1,500 प्रति वर्ष दिए जाते हैं और इसके अलावा डिग्री प्राप्त करने बेटियों को बिहार सरकार द्वारा ₹50,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकती है। यह धनराशि बेटियों को नई ड्रेस खरीदने के लिए उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता
- योजना के लिए बेटियों का बिहार का मूल निवासी होना जरूरी रहेगा।
- इस योजना के तहत एक परिवार से दो बेटियों तक को लाभ प्राप्त हो सकता है।
- आप सभी अभिभावकों के पास आवेदन संबंधित दस्तावेज होना जरूरी है।
- निम्न श्रेणी की सभी बेटियों के लिए प्राथमिकता प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार सरकार की कन्या उत्थान योजना के आवेदन को पूरा करने के लिए निम्न दस्तावेजों की उपयोगिता होती है :-
- माता-पिता का आधार कार्ड
- बालिका का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र आदि।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले तो आपको बिहार ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर दी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आवेदन की लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्राप्तांक को दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
- इतना करने के बाद आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपनी सभी मांगी जाने वाली जरूरी जानकारी को दर्ज करना है।
- अब जरूरी सभी प्रकार के दस्तावेज ऑनलाइन सबमिट करने पड़ेंगे।
- इसके बाद में आपको अपना आवेदन पत्र जमा कर देना है और आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।









