मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को दिल्ली सरकार ने ऐसी महिलाओं के लिए आरंभ किया है जिनकी आयु 21 साल से ज्यादा है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली की गरीब महिलाओं को मासिक 1,000 रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस तरह से निर्धन महिलाओं के लिए यह योजना बहुत फायदे वाली साबित होने वाली है।
तो इस योजना को महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के द्वारा आरंभ किया गया है। इस प्रकार से दिल्ली में जितनी भी महिलाएं आर्थिक तौर पर कमजोर हैं इन सबको सशक्त बनाने के लिए और इनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है।
अगर आप भी दिल्ली में रहती हैं और आप एक आर्थिक रूप से निर्धन परिवार से संबंध रखती हैं तो आपको हमारा आज का यह लेख अवश्य पढ़ना चाहिए। तो आज हम आपको यह जानकारी देंगे कि इस योजना के लिए पंजीकरण कैसे किया जा सकता है। इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता मानदंड, फायदे इत्यादि के बारे में भी हम आपको बताएंगे।
Mukhya Mantri Mahila Samman Yojana
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के द्वारा दिल्ली की सभी जरूरतमंद महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना को आरंभ किया गया है। इस तरह से यहां आपको हम यह बता दें कि इस योजना के तहत महिलाओं को दिल्ली सरकार द्वारा प्रति महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
तो यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि इस योजना को शुरू करने के पीछे दिल्ली सरकार का एकमात्र उद्देश्य है कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जाए। दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में भी आज भी ऐसी लाखों महिलाएं हैं जो बेहद निर्धन परिवार से संबंध रखती हैं।
इस तरह से इन सब निर्धन परिवारों की महिलाओं को अब 1000 रूपए की राशि हर महीने दी जाएगी। यहां आपको हम यह भी बता दें कि इस धनराशि को प्राप्त करके महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ जी सकेंगीं और अपनी कई प्रकार की आवश्यकताओं को खुद पूरा कर पाएंगी।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री दिल्ली सम्मान योजना को आरंभ करने के पीछे उद्देश्य यही है कि सभी गरीब महिलाओं को वित्तीय तौर पर सक्षम बनाया जाए। दिल्ली हमारे देश की राजधानी है परंतु इस शहर में भी ऐसी लाखों महिलाएं हैं जो वित्तीय तंगी का सामना कर रही हैं। इस प्रकार से ज्यादातर महिलाएं मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण करती हैं।
तो ऐसे में इन सब महिलाओं को योजना का पात्र बनाया जाएगा और इसके बाद इन्हें फ्री में हर महीने एक हजार रुपए की राशि बैंक खाते में भेजी जाती रहेगी। महिलाओं को यह पैसा सीधे तौर पर प्राप्त होगा इस वजह से किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की भी कोई उम्मीद नहीं होगी।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के फायदे
महिला सम्मान योजना के माध्यम से दिल्ली की महिलाओं को बहुत सारे फायदे प्राप्त होंगे जैसे –
- दिल्ली की गरीब महिलाएं वित्तीय रूप से स्वतंत्रता प्राप्त करने में सहायता हासिल करेंगी।
- दिल्ली सरकार से वित्तीय मदद प्राप्त करके महिलाएं अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना पाएंगी।
- दिल्ली सरकार हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करके निर्धन परिवारों की महिलाओं को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगी।
- गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
आप सभी दिल्ली के महिलाओं को महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन जमा करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- पैन कार्ड अगर है
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट जाकर फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि महिला निम्नलिखित सारी पात्रता शर्तों को पूरा करती हो –
- महिला दिल्ली की रहने वाली स्थाई निवासी हो।
- महिला सम्मान योजना के आवेदन के लिए जरूरी है कि महिला की आयु 18 साल से लेकर 60 साल तक हो।
- घर के सारे सदस्यों की वार्षिक आय 3 लाख से ज्यादा ना हो।
- महिला ना तो सरकारी नौकर हो और ना ही आयकर दाता हो।
- महिला किसी दूसरी सरकारी योजना के तहत वित्तीय सहायता ना ले रही हों।
- असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली श्रमिक महिलाएं भी पात्र मानी गई हैं।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने का अभी ऐलान किया गया है। ऐसे में हम आप सभी जरूरतमंद महिलाओं को बता दें कि जल्द ही इस योजना के लिए दिल्ली सरकार एक ऑनलाइन वेबसाइट को लॉन्च करेगी।
इस प्रकार से पात्रता रखने वाली महिलाएं तब इसके जरिए से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना हेतु अपना आवेदन फार्म जमा कर पाएंगी। इसलिए आप सभी महिलाओं को अभी कुछ दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि जब इस योजना की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी तभी आप अप्लाई कर सकेंगीं।









