मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना को मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने ऐसे लोगों के लिए शुरू किया है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। दरअसल इस योजना के तहत राज्य सरकार का यह प्रयास है कि कमजोर नागरिकों को वित्तीय तौर पर मदद की जाए।
इस तरह से देखा जाए तो एमपी सरकार चाहती है कि निर्धन परिवारों को भी आर्थिक स्थिरता के लिए मदद की जाए जिससे कि इनका विकास सुनिश्चित हो सके। इस प्रकार से जो आर्थिक रूप से वंचित नागरिक हैं इन सबको जरूरी सहायता देकर इनकी गरीबी में कमी करना है।
अगर आप भी मध्य प्रदेश के एक गरीब नागरिक हैं तो ऐसे में आपको मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के बारे में पता होना चाहिए। यदि आप इससे संबंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं तो इसके लिए यह लेख आपकी सहायता कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस योजना के लाभ, पात्रता, उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया क्या रखी गई है।
Mukhya Mantri Arthik Kalyan Yojana
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के सभी गरीब नागरिकों को कारोबार शुरू करने के लिए मदद की जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत एमपी सरकार 50 हजार रुपए तक का लोन प्रदान करती है। इस प्रकार से महिला और पुरुष दोनों ही मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।
इस तरह से हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2014 में इस योजना को शुरू किया था। तो इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को स्वयं का व्यवसाय करने के लिए सरकार कर्ज देती है। तो मध्य प्रदेश के आर्थिक तौर पर जो कमजोर नागरिक हैं वे इस पैसे का उपयोग करके अपना कोई भी छोटा-मोटा काम आरंभ कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का उद्देश्य राज्य के कमजोर वर्ग के निवासियों को रोजगार हेतु सहायता करना है। इस प्रकार से राज्य के नागरिकों को आर्थिक तौर पर सहायता करके इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अवसर प्रदान किए जाते हैं। तो इस प्रकार से मध्य प्रदेश सरकार चाहती है कि गरीब नागरिकों को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि वे सम्मान में सम्मानपूर्वक तरीके से जी सकें।
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के लाभ
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के कई प्रकार के लाभ गरीब नागरिकों को मिलते हैं जैसे –
- मध्य प्रदेश राज्य के जो युवा बेरोजगार हैं इन्हें अपना खुद का कारोबार शुरू करने के लिए अवसर मिलते हैं।
- इच्छुक राज्य के निवासी अपना स्वयं का छोटा बिजनेस आरंभ कर सकते हैं।
- एमपी सरकार युवाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है।
- राज्य के ऐसे युवा जो बेरोजगार हैं तो वे अब अपना काम शुरू कर सकते हैं जिसकी वजह से बेरोजगारी की दर में कमी आएगी।
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के लिए पात्रता
यदि आप अपना कोई छोटा सा कारोबार शुरू करना चाहते हैं और मध्य प्रदेश सरकार के सहायता लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना पड़ेगा –
- आवेदक व्यक्ति मध्य प्रदेश का मूल निवासी हो।
- आवेदनकर्ता गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन गुजारने वाला हो।
- जरूरी है कि आवेदक की उम्र 18 साल से लेकर 45 साल तक के बीच में हो।
- जो व्यक्ति एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विकलांग है इन्हें प्राथमिकता मिलती है।
- महिलाओं को भी खासतौर से मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत लाभ किया जाता है।
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप मध्य प्रदेश के एक गरीब निवासी हैं और मुख्यमंत्री कल्याण योजना के लिए आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित बताए गए दस्तावेज होने चाहिएं –
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मतदाता पहचान प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- चालू मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के लिए जो भी व्यक्ति अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इन्हें इसके लिए हमारे द्वारा बताए गए इन सारे चरणों को अपनाना होगा –
- सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां अब आपको होम पृष्ठ पर आर्थिक कल्याण योजना अप्लाई वाला लिंक मिलेगा आपको इसे दबाना है।
- अब आपके सामने कुछ विभागों की सूची आएगी जहां पर आपको अपनी आवश्यकता के मुताबिक विभाग को चुन लेना है।
- आगे फिर आपके सामने एक अन्य नया पृष्ठ खुलेगा जहां पर आपको साइन अप के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड को दर्ज कर देना है।
- आगे फिर साइन अप के बाद आपको लॉगिन करना है और आवेदन करने वाले विकल्प को दबाना है।
- यहां आपको अपना मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना का आवेदन भर लेना है।
- साथ में आगे आपको सभी दस्तावेज भी एक-एक करते हुए स्कैन करके अपलोड कर देने हैं।
- अंत में आपको अपना आवेदन जमा कर देना है और अपने फार्म के स्वीकृत होने का इंतजार करना है।









