MP Gaon Ki Beti Yojana: बेटियों को मिल रहे 5000 रुपए, यहाँ देखें सम्पूर्ण जानकारी

By Deep
Published On: August 6, 2025
MP Gaon Ki Beti Yojana 2025

मध्य प्रदेश राज्य में बेटियों के लिए सरकार के द्वारा अनेक प्रकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है जिससे सही समय पर पात्र बेटियों को लाभ मिल रहा है। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा एक और ऐसी योजना है जो बेटियों की भविष्य को देखते हुए शुरू की गई थी जिसे एमपी गांव की बेटी योजना के नाम से जाना जाता है जिसमें राज्य की ऐसी बेटियों को लाभान्वित किया जाता है जो ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखती है।

अगर आप सभी अभिभावक भी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते हैं और आपके परिवार में बेटी है तो आपकी बेटी को मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना का लाभ प्राप्त हो सकताहै। यह योजना ऐसी बेटियों को लाभान्वित करती है जो 12वीं कक्षा में सफलता प्राप्त कर लेती हैं यानी की 12वीं कक्षा में पास होने वाली बालिकाओं को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बेटियों के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 10 महीना तक ₹500 प्रति माह की छात्रवृत्ति राशि उपलब्ध करवाई जाती है। इस योजना में छात्रवृत्ति इसलिए उपलब्ध करवाई जाती है ताकि किसी भी बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े और वह आगे की पढ़ाई करने में आत्मनिर्भर बन सके। इस आर्टिकल में आज हम आपको एमपी गांव की बेटी योजना 2025 से जुड़ी जानकारी बताएंगे जो आपकी बेटी के लिए लाभदायक होगी इसलिए आपको इसे जरूर जानना चाहिए।

MP Gaon Ki Beti Yojana

एमपी गांव की बेटी योजना 2025 ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और गरीब परिवार की बेटियों के लिए यह योजना एक ऐसा मंच प्रदान कर सकती है जिससे उनको आगे की पढ़ाई पूरी करने में मदद मिलेगी। आप सभी की जानकारी के लिए बताने की एमपी गांव की बेटी योजना को प्रतिभा किरण योजना के नाम से भी जाना जाता है।

यदि आप सभी बेटियां भी मध्य प्रदेश में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा में पास हो चुकी है और अपने 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है तो निश्चित ही आपको भी इस योजना का लाभ मिलेगा और 10 महीना तक ₹500 प्रति माह मिलेंगे। इस योजना में मुख्य रूप से ऐसी बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जाता है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। आइए हम जानते हैं कि आप सभी बेटियों को इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त हो सकता है।

एमपी गांव की बेटी योजना का उद्देश्य

यह योजना इस उद्देश्य के साथ जारी की गई थी ताकि मध्य प्रदेश राज्य के ग्रामीण इलाकों की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र के प्रति प्रेरित किया जा सके। इस योजना का लक्ष्य प्रदान करना है ताकि मध्यप्रदेश की बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित एवं उज्जवल हो सके।

इस योजना से संबंधित छात्रवृत्ति को प्राप्त करने के बाद में बालिकाओं को अपनी पढ़ाई के लिए किसी भी दूसरों पर निर्भर नहीं करना पड़ेगा।

एमपी गांव की बेटी योजना के लिए पात्रता

यह योजना मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बनाई गई है इसलिए आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश की मूल निवासी बालिकाओं को ही प्राथमिकता दी गई है और उन सभी बालिकाओं का जन्म ग्रामीण इलाकों में होना चाहिए।

इसके अलावा जिन बालिकाओं ने 12वीं कक्षा में अच्छा अच्छा प्रदर्शन किया है उनको ही नाम प्राप्त हो सकता है इसलिए उनका प्रदर्शन 12वीं कक्षा में 60% या इससे अधिक होना चाहिए। सभी आवेदन करने वाली बालिकाओं के पास उनका स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।

एमपी गांव की बेटी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निम्न दस्तावेज भी जरूरी हो सकते हैं जो इस प्रकार हैं :-

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 12 वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर

एमपी गांव की बेटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएं।
  • इसका होम पेज खुलेगा जहां आप रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आवेदन की लिंक उपस्थित है उस पर क्लिक करें।
  • अब आप अपनी समग्र आईडी को दर्ज करके दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • इसके बाद लॉगिन आईडी मिलेगी और फिर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसने जरूरी जानकारी को दर्ज करे।
  • उसके पश्चात मुख्य दस्तावेज को अपलोड करना है एवं फार्म सबमिट करना है।
  • इस प्रकार आवेदन पूरा हो जाएगा और आपको उसका प्रिंट निकाल लेना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment