एमपी फ्री साइकिल योजना को मध्य प्रदेश की सरकार ने अपने राज्यों के छात्रों हेतु शुरू किया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि होनहार विद्यार्थियों को लगातार मध्य प्रदेश सरकार प्रोत्साहित करती रहती है। यही कारण है कि राज्य के विद्यार्थियों को सरकार ने अब फ्री साइकिल देने का निश्चय किया है।
आप सबको हम यहां पर बता दें कि इस योजना के अंतर्गत राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा यह घोषणा की गई है कि 15 लाख से भी ज्यादा छात्रों को फ्री में साइकिल वितरित की जाएगी। तो ऐसे में जो गरीब छात्र हैं इन सबके लिए साइकिल प्राप्त करके अपने शिक्षा संस्थान आना-जाना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको एमपी फ्री साइकिल योजना के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसलिए अगर आप एक विद्यार्थी हैं और मध्य प्रदेश में रहते हैं तो आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी पता होनी चाहिए। आज इस पोस्ट में हम आपको एमपी फ्री साइकिल योजना क्या है, पात्रता, उद्देश्य, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने वाले हैं।
MP Free Cycle Yojana
एमपी फ्री साइकिल योजना के द्वारा मध्य प्रदेश सरकार कक्षा छठी और कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लाभान्वित करने जा रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि गरीब बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे में अब सरकार ने यह निश्चय किया है कि सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त में साइकिल दी जाएगी।
आपको यहां जानकारी के लिए बता दें कि पहले इस बात की संभावना लग रही थी कि 10 जुलाई तक साइकिल वितरण किया जाएगा परंतु ऐसा नहीं हो पाया। दरअसल सारी तैयारियां करने के पश्चात ही योजना के अंतर्गत छात्र और छात्राओं को मुफ्त में साइकिल मिलेगी।
ऐसे छात्र जिनका विद्यालय इनके घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर है या फिर इससे ज्यादा दूर है तो इन्हें इस योजना का लाभार्थी बनाया जाएगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि गांव में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक काफी बड़ी सहायता है क्योंकि वे समय पर अपने स्कूल पहुंच पाएंगे।
एमपी फ्री साइकिल योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार ने मुफ्त साइकिल योजना को इसलिए आरंभ किया है ताकि अपने राज्य के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा सके। इस तरह से सरकार ग्रामीण छात्रों को बिल्कुल मुफ्त में साइकिल उपलब्ध कराती है। इस प्रकार से जो विद्यार्थी स्कूलों में पढ़ रहे हैं इन्हें फ्री में साइकिल का लाभ मिलता है जिससे कि वे आसानी के साथ अपने स्कूल आ जा सकें।
एमपी फ्री साइकिल योजना के लिए पात्रता
एमपी फ्री साइकिल योजना का फायदा केवल वही विद्यार्थी ले सकते हैं जो निम्नलिखित बताए गए सारे पात्रता मानदंडों को पूरा कर पाएंगे –
- विद्यार्थी के घर और स्कूल के बीच की दूरी 2 किलोमीटर तक या फिर इससे ज्यादा होनी चाहिए।
- जो बालिकाएं कन्या छात्रावास में रहती हैं और ग्रामीण नागरिक हैं इन्हें योजना का लाभ मिलता है।
- छात्र अथवा छात्रा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंध रखता हो।
- विद्यार्थी जरूरी है कि कक्षा छ्ठी और 9वीं में शिक्षा हासिल कर रहा हो।
एमपी फ्री साइकिल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आपको मध्य प्रदेश सरकार से मुफ्त में साइकिल प्राप्त करनी है तो तब आपको आवेदन जमा करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शिक्षा के प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
एमपी फ्री साइकिल योजना के लिए राशि
साल 2025 में मध्य प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना के तहत विद्यार्थियों को साइकिल के खरीदारी करने के लिए सरकार से वित्तीय सहायता मिलेगी। आप सबको जानकारी के लिए बता दें कि होनहार छात्रों को और जरूरतमंद विद्यार्थियों को 4,500 रुपए की राशि बैंक खाते में विस्तारित की जाएगी।
इस प्रकार से अपने बैंक में सीधे तौर पर राशि प्राप्त करके छात्र अपने स्कूल आने जाने के लिए साइकिल को खरीद सकते हैं। तो अब इस योजना के तहत फायदा प्राप्त करके गांव के गरीब विद्यार्थी आसानी के साथ अपने स्कूल से घर तक का सफर सरलता से पूरा कर पाएंगे।
एमपी फ्री साइकिल योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
यदि आप मध्य प्रदेश के सरकारी विद्यालय से कक्षा 6 या 9 में शिक्षा हासिल कर रहे हैं तो ऐसे में आपको मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना का फायदा मिल सकता है। लेकिन हम आपको बता दें कि इस योजना के तहत आप में से किसी भी पात्रता रखने वाले छात्र को आवेदन जमा नहीं करना होगा।
दरअसल आप सभी छात्रों की आवेदन की प्रक्रिया को आपके विद्यालय के द्वारा पूरा किया जाएगा। इस तरह से पात्रता रखने वाली विद्यार्थियों की एक सूची तैयार की जाएगी। इस सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम दर्ज किए गए होंगे इन्हें मध्य प्रदेश मुफ्त साइकिल वितरण का फायदा मिलेगा।
यहां आपको हम यह भी बता दें कि जो भी विद्यार्थी इस योजना के तहत पात्रता रखते होंगे इन सबके नाम स्कूल शिक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किए जाते हैं। इस प्रकार से 10 जुलाई तक या इससे पहले पहले छात्र और छात्राओं की सूची को तैयार करना जरूरी है।









