वर्तमान में लगभग सभी राज्य में राज्य के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए वहां की सरकार द्वारा अनेक छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जाती है और इसी क्रम में हरियाणा सरकार के द्वारा भी राज्य में विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही है जिसके माध्यम से राज्य के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में में प्रोत्साहन मिलता है जिससे लाभार्थियों के लिए शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।
आप सभी विद्यार्थियों को बताते चलें हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना को शुरू किया गया है। अगर आप सभी विद्यार्थी हरियाणा राज्य के मूल निवासी हैं और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखते हैं एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं तो फिर आपको राज्य सरकार द्वारा संचालित मेधावी छात्र योजना की जानकारी प्राप्त करनी है।
जो भी विद्यार्थी हरियाणा के अनुसूचित केटेगरी से संबंध रखते हैं और अगर वह अपनी शिक्षा जारी रखना चाहती है तो उनको मेधावी छात्र योजना का लाभ मिल सकता है। आपको बता दे किस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति जो विद्यार्थियों के लिए उच्च शैक्षिक संस्थानों में अध्ययन करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस आर्टिकल में हम मेधावी छात्र योजना से जुड़ी हुई जानकारी लेकर हाजिर हुए हैं जिसे आप सभी विद्यार्थी ध्यान से पढ़ सकते हैं।
Medhavi Chhatra Yojana
मेधावी छात्र योजना के तहत ऐसे विद्यार्थियों के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा यानी की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी जो 12वीं कक्षा की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए होंगे। अगर आप सभी विद्यार्थियों के द्वारा भी 12वीं कक्षा में 90% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए गए हैं तो इस स्थिति में आपको निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ने के लिए मेधावी छात्र योजना का लाभ मिलेगा और आपको आर्थिक राहत मिलेगी जो आपको शिक्षा संबंधित खर्च को पूरा करने में सहायक होगी।
इस योजना में आप सभी पात्र विद्यार्थियों को कुछ शिक्षा प्राप्त करने के लिए 1,11,000 रुपए तक की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी जो आपको अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त होगी। आप सभी विद्यार्थी प्राप्त हुई राशि के माध्यम से अवनी उच्च श्रेणी की शिक्षा को पूरा कर सकेंगे। इस योजना को इस उद्देश्य के साथ में शुरू किया गया है ताकि राज्य में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का का ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो में वृद्धि हो सके और वह शिक्षा जारी रख सके।
मेधावी छात्र योजना के लाभ
अगर हम इस योजना के लाभ के बारे में बात करें तो राज्य के सभी पात्र विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा लाभ दिया जाएगा जिसमें उन्हें 1,11,000 आर्थिक सहायता के तौर पर प्राप्त होंगे। यह योजना राज्य के अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी।
जो विद्यार्थी 90% अंक 12वीं कक्षा में प्राप्त करेंगे उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए और शैक्षिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक नई दिशा प्राप्त होगी जिससे राज्य के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधरेगा साथ ही अन्य विद्यार्थी भी शिक्षा के प्रति प्रेरित होंगे।
मेधावी छात्र योजना के लिए पात्रता
- संबंधित छात्रवृत्ति के लाभ के लिए आप हरियाणा राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- इस योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए आप सभी विद्यार्थियों के द्वारा 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 90% अंक प्राप्त हुए होने चाहिए।
- हरियाणा राज्य का अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पात्र माना जाएगा।
- आप सभी विद्यार्थियों के पास आवेदन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध होनी चाहिए ताकि आवेदन आसानी से हो सके।
मेधावी छात्र योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 12वीं पास सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- परिवार पहचान पत्
- हरियाणा जाति प्रमाण पत्र
- परिवार की वार्षिक
- आय का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता आदि।
मेधावी छात्र योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
- मेधावी छात्र योजना का आवेदन करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट ओपन कर ले।
- अगर आप पोर्टल पर पहले से पंजीकृत नहीं है तो पहले आप पंजीकरण पूरा करें।
- पंजीकृत होने पर लॉगिन आईडी पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद सर्च बार में जाकर मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना लिखकर सर्च करें।
- अब आपके परिवार समग्र आईडी दर्ज करनी है और सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगी जिसे दर्ज करना है और उसे वेरीफाई करना है।
- इसके बाद आपके सभी परिवार के सदस्य के नाम आएंगे और जिसे आवेदन करना है उसका नाम सेलेक्ट करें।
- अब आवेदन फार्म खुलेगा जहां आप मांगी हुई जानकारी को दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है और आवेदन फार्म जमा करना है।
- इस तरह से आपका मेधावी छात्र योजना का आवेदन पूरा हो जाएगा।








