वर्तमान समय में लगभग सभी व्यक्ति अपनी भविष्य को लेकर चिंता में रहती है और अपने परिवार की खर्च एवं अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए छोटी-मोटी बचत करते रहते हैं और अगर आप भी अपने भविष्य या अपने परिवार के लिए चिंतित हैं तो आपको एक बचत योजना की जरूरत है जिसमें आप समय-समय पर पैसा जमा करके एक अच्छी खासी रकम को इकट्ठा कर सके जिसमें एक अच्छा रिटर्न भी मिले।
यदि आप भी ऐसी बचत योजना की तलाश कर रहे हैं जिसमें छोटी-मोटी रकम जमा करके अच्छा पैसा प्राप्त किया जा सके तो फिर इस स्थिति में आपको एलआईसी (LIC) की जीवन आनंद पॉलिसी से जुड़ना चाहिए क्योंकि यह पॉलिसी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यदि आप इस पॉलिसी से जुड़ जाते हैं और रोजाना ₹45 यानी कि हर महीने 1350 रुपए जमा करते हैं तो आपको पॉलिसी खत्म होने तक 25 लाख तक की रकम मिल सकती है।
यह पॉलिसी आपके लिए एवं आपके परिवार के लिए सुरक्षा एवं बचत दोनों प्रदान करती है जिससे आपके परिवार की आर्थिक सुरक्षा स्थिर रहती है। यह पॉलिसी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सबसे प्रचलित स्कीम्स में से एक है जिसमें बीमा सुरक्षा के साथ-साथ आपको मैच्योरिटी पर एक अच्छा खासा पैसा प्राप्त होता है। इस पॉलिसी को सरकार के द्वारा अप्रूव्ड किया गया है जिसे एजेंट और ऑनलाइन माध्यम से खरीदा जा सकता है।
LIC Jeevan Anand Policy
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी भारतीय जीवन बीमा निगम का नॉन-लिंक्ड, जीवन बीमा और सेविंग्स प्लान है। इस स्कीम में बीमा धारक को पॉलिसी के दौरान जीवन बीमा कवर प्राप्त होता है एवं जब पॉलिसी की अवधि पूरी हो जाती है तो पॉलिसी धारकों के लिए एकमुश्त रकम (मूल रकम + बोनस) प्रदान किया जाता है और इसी को देखते हुए आप सभी व्यक्तियों को भी इस स्कीम से जुड़ना चाहिए क्योंकि यह स्कीम आपकी परिवार की चिंता समाप्त कर सकती है।
बता दें कि इस पॉलिसी से जुड़ने के लिए आप सभी व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए क्योंकि इसमें 15 वर्ष से 45 साल तक की अवधि को सेलेक्ट भी किया जा सकता है और इसमें न्यूनतम सम एश्योर्ड ₹1 लाख है, वही इसमें अधिकतम कोई भी सीमा निर्धारित नहीं है। इस स्कीम में आप अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार प्रीमियम का सिलेक्शन कर सकते हैं और निवेश कर सकते हैं जिसमें आपको हर वर्ष बोनस भी मिलेगा।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी की जानकारी
भारतीय बीमा जीवन निगम की यह पॉलिसी अपने फायदो के लिए जानी जाती है जिसमें यदि पॉलिसी टर्म में पूरा हो जाता है और बीमा धारक के जीवित होने पर उसे मेच्योरिटी बेनिफिट के रूप में एकमुश्त पूरा पैसा मिलेगा। इसके अतिरिक्त बीमाधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को डेथ बेनिफिट के तौर पर (सम एश्योर्ड + बोनस) दिया जाता है।
हर वर्ष जो बोनस प्रदान किया जाता है उस बोनस की गणना भारतीय जीवन बीमा निगम की कमाई पर आधारित होता है और यहसिंगल सिंगल रिवर्शनरी व फाइनल एडिशनल बोनस के रूप में जुड़ता है। यानी की पॉलिसी धारक को प्रीमियम के अलावा अन्य बोनस भी प्राप्त हो सकते हैं।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी के लिए डेथ बेनिफिट
यदि किसी पॉलिसी धारा की मृत्यु पॉलिसी अवधि के मध्य में ही हो जाती है तो इस स्थिति में नॉमिनी को सम एश्योर्ड की राशि (कम से कम 125% बेसिक सम एश्योर्ड या प्रीमियम की 7 गुना राशि,) एवं उस पर जमा बोनस मिल जाता है जिससे उसके परिवार को एक प्रकार से आर्थिक राहत मिल जाती है।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी के लिए मैच्योरिटी बेनिफिट
अगर हम मेच्योरिटी बेनिफिट के बारे में बात करें तो पॉलिसी धारक यदि पूरी पॉलिसी अवधि तक जीवित रहते हैं तो फिर पॉलिसी धारक को मैच्योरिटी पर बेसिक सम एश्योर्ड, विवेकाधीन बोनस और फाइनल बोनस मिलता है यानी कि संबंधित व्यक्ति द्वारा जितना निवेश किया गया होगा उससे कई गुना ज्यादा रकम पॉलिसी के अंत में उस व्यक्ति को थमाई जाती है।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी के फायदे
- इस पॉलिसी में आपको आयकर अधिनियम की धारा 80C और 10(10D) के तहत टैक्स में छूट मिलेगी।
- आवश्यकता अनुसार आपको प्रीमियम पर लोन भी प्राप्त किया जा सकता है हालांकि आपने 2 वर्ष की प्रीमियम भुगतान कर दी हो।
- संबंधित प्रीमियम राशि आप वार्षिक , छमाही, तिमाही या मासिक किसी प्रकार से जमा कर सकते है।
- पॉलिसी धारक को बोनस के साथ अन्य लाभ ही प्राप्त हो सकते हैं।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी के लिए आवेदन कैसे करें?
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी के लिए आवेदक को पूरा करने के लिए निम्न लिखित तरीका आजमा सकते हैं –
- सबसे पहले आप एलआईसी एजेंट, क्षेत्रीय कार्यालय या LIC की वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर पहुंच जाने के बाद में आपको आवेदन दे जुड़ी लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसमें सभी प्रकार की जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद पैन कार्ड, पहचान पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके अतिरिक्त यदि कोई आवेदन फीस मांगी जाती है तो उसको ऑनलाइन भुगतान कर दें।
- आवेदन फॉर्म जमा कर दे और आप का आवेदन पूरा हो जाएगा।









