एलआईसी बीमा सखी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तथा बीमा क्षेत्र मे जागरूकता लाने के लिए शुरू की जाने वाली योजना है इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है ऐसे में वर्तमान समय में जो भी महिलाएं रोजगार की तलाश में है उन्हें जरूर इस योजना की जानकारी को जानकर इस योजना के लिए आवेदन करके इस योजना का लाभ लेना चाहिए।
लंबे समय से यह योजना चलाई जा रही है जिसकी वजह से अनेक महिलाओं तक इस योजना की जानकारी पहुंची है और उन्होंने इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ भी प्राप्त किए हैं इसी प्रकार केवल संपूर्ण जानकारी को हासिल करने की आवश्यकता है जिसके बाद में आवेदन करना होगा और फिर अन्य महिलाओं की तरह ही इस योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे।
LIC Bima Sakhi Yojana
एलआईसी बीमा सखी योजना विशेष रूप से महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली योजना है इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है साथ ही भारतीय जीवन निगम बीमा निगम के बीमा पॉलिसीयों का प्रचार ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाना है। जो भी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करेगी उन महिलाओं को बीमा एजेंट बनाया जाएगा।
इस योजना की वजह से महिलाएं बीमा एजेंट बनकर सेवाएं तो प्रदान कर ही सकेगी साथ ही महिलाओं को कमीशन भी मिलेगा इसके अलावा अच्छा कार्य करने पर महिलाओं का प्रमोशन भी किया जाएगा जिसकी वजह से उन्हें और भी ज्यादा कमीशन तथा ज्यादा सुविधाएं देखने को मिलेगी। जिन भी महिलाओं ने अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है वह सभी ऑनलाइन तरीके से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके इस योजना के लाभ ले सकती है।
एलआईसी बीमा सखी योजना में मिलने वाली राशि
इस योजना में महिलाओं को अलग-अलग वर्ष में अलग-अलग वजीफा राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें पहले वर्ष में ₹7000 की वजीफा राशि हर महीने मिलेगी दूसरे वर्ष में ₹6000 की राशि और तीसरे वर्ष में ₹5000 की राशि मिलेगी इस प्रकार कुल मिलाकर 3 वर्ष तक इस योजना की वजह से वजीफा राशि मिलेगी। साथ ही अच्छा काम करने पर कमीशन भी मिलेगा जिसकी वजह से राशि और भी ज्यादा हो जाएगी।
एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत ट्रेनिंग
अनेक महिलाओं के पास इस योजना की जानकारी नहीं होने की वजह से वह आवेदन करके डायरेक्ट इस योजना के लाभ प्राप्त नहीं कर सकती है जिसकी वजह से भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है और इसकी वजह से जो भी महिलाएं आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेगी उन महिलाओं को ट्रेनिंग भी मिलेगी और ट्रेनिंग मिलने की वजह से इस योजना से जुड़कर आसानी से कार्य किया जा सकेगा।
ट्रेनिंग 25 से 30 दिन की मिलेगी और निशुल्क ही मिलेगी। जानकारी को जानकर जो भी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करें वह ट्रेनिंग को भी जरूर प्राप्त करें इससे इस योजना से जुड़कर किस प्रकार से कार्य करना है इसकी जानकारी पता चल जाएगी।
एलआईसी बीमा सखी योजना हेतु जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए पात्रता
- महिला की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता में महिला ने कम से कम 10वीं कक्षा जरूर पास की हुई होनी चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य या फिर रिश्तेदार बीमा एजेंट के रूप में कार्य करने वाला नहीं होना चाहिए।
- आवेदक महिला को लिखना और पढ़ना जरूर आना चाहिए।
- इस योजना को लेकर कुछ आवश्यक दस्तावेज भी तय किए गए हैं वह सभी दस्तावेज भी ज़रूर बने होने चाहिए।
एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- एलआईसी बीमा सखी योजना के ऑफिसियल पोर्टल को ओपन करना होगा।
- आवेदन के लिए एलआईसी बीमा सखी योजना का लिंक ढूंढे और लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा जिससे एलआईसी बीमा सखी योजना की पूरी जानकारी जाने और पात्रता की जांच करें।
- फिर बीमा सखी के लिए यहां क्लिक करें के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इतना करके फॉर्म में संपूर्ण जानकारी को दर्ज करें और जानकारी का चयन करें।
- अब फॉर्म को पूरा कर लेना है और फिर सबमिट करने पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- आवेदन करने के बाद चयन होने पर सूचना मिलेगी और फिर ट्रेनिंग प्राप्त कर लेनी है इस तरीके से इस योजना के लिए आवेदन होगा और फिर लाभ मिलेगा।








