लेक लाडकी योजना महाराष्ट्र की सरकार ने ऐसी बेटियों के लिए शुरू की है जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं। दरअसल यह योजना बेटियों के अधिकारों और शिक्षा के लिए आरंभ की गई है। आमतौर पर ऐसा होता है कि आर्थिक तंगी के चलते महाराष्ट्र की बहुत सी लड़कियों को बीच में ही स्कूल छोड़ना पड़ जाता है।
हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि कन्याओं की शादी समय से पहले ही मां-बाप कर देते हैं। लेकिन राज्य सरकार चाहती है कि महाराष्ट्र की इन सभी बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि इनका भविष्य सुरक्षित बन सके। इस वजह से महाराष्ट्र की सरकार के द्वारा लेक लाडकी योजना को आरंभ करके एक काफी बड़ा कदम उठाया गया है।
अगर आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं और एक कन्या हैं तो आप इस योजना का फायदा ले सकतीं हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप महाराष्ट्र सरकार से अपनी पढ़ाई और अपने विकास के लिए जरूरी वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना के लाभ, उद्देश्य, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया क्या रखी गई है।
Lek Ladki Yojana
महाराष्ट्र सरकार के द्वारा अपने राज्य में रहने वाली सभी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए लेक लाडकी योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से जिन कन्याओं को लाभार्थी बनाया जाएगा इन्हें जन्म से लेकर पढ़ाई पूरी होने तक विभिन्न चरणों में सरकार द्वारा मदद की जाएगी।
इस प्रकार से हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार ने अपना उद्देश्य बनाया है कि बेटियों को समाज में सम्मान दिया जाए। दरअसल आमतौर पर बहुत से लोग अपनी कन्याओं को अपने ऊपर बोझ की तरह समझते हैं और इनका पालन पोषण और शिक्षा की तरफ ध्यान नहीं देते हैं।
तो ऐसी बहुत सारी और भी दूसरी समस्याएं हैं जिन्हें समाप्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लेक लाडकी योजना आरंभ की गई है। इस तरह से बालिकाओं को जहां एक और शिक्षा में बढ़ावा प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर इन्हें इनके परिवार में भी सभी सकारात्मक दृष्टि से देखेंगे।
यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत कन्याओं को एक लाख एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। दरअसल जो पहली किस्त होती है वह बेटी के जन्म लेने पर प्रदान की जाती है। इस प्रकार से फिर हर कक्षा में कुछ ना कुछ राशि कन्याओं को मिलती है। तो कुल मिलाकर यह लाभ 1,00,100 रूपए का होता है।
लेक लाडकी योजना का उद्देश्य
लेक लाडकी योजना को शुरू करने के पीछे महाराष्ट्र सरकार का मकसद अपने राज्य की बेटियों का जीवन आर्थिक तौर पर सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही राज्य सरकार चाहती है कि कन्याओं की भूर्ण हत्या को रोका जाए और लड़कियों को शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
इस प्रकार से कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा 1.01 लाख रुपए की वित्तीय सहायता अलग-अलग चरणों में प्रदान की जाती है। इसका यह लाभ होता है कि कन्या को पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई करने के लिए पैसे की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
लेक लाडकी योजना के लिए पात्रता मानदंड
लेक लाडकी योजना 2025 के लिए महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं जिन्हें पूरा करने वाली बेटियों को ही योजना का फायदा मिलेगा –
- लेक लाडकी योजना से फायदा लेने के लिए जरूरी है कि बेटी का जन्म महाराष्ट्र राज्य में हुआ हो।
- आवेदक के परिवार की सालाना कमाई 1 लाख से कम होनी आवश्यक है।
- योजना के तहत केवल बीपीएल श्रेणी में आने वाले परिवारों की बेटियों को लाभ मिलता है।
- लेक लाडकी योजना का लाभ विशेष तौर से एससी एसटी ओबीसी श्रेणी की बेटियों को मिलता है।
लेक लाडकी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
लेक लाडकी योजना के आवेदन के लिए आप सभी के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने जरूरी हैं क्योंकि दस्तावेजों के आधार पर ही बेटी की पात्रता सुनिश्चित की जाती है –
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- माता और पिता का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- स्कूल शिक्षा से जुड़े प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
लेक लाडकी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
यदि आपको लेक लाडकी योजना का फायदा लेना है और अपनी बेटी का भविष्य बेहतर बनाना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा –
- सर्वप्रथम आपको लेक लाडकी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपको होम पेज पर पंजीकरण वाला विकल्प दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है।
- इसके लिए आपको माता और पिता की जानकारी और बालिका से जुड़ी हुई जानकारी को सही से लिखना है।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर लेने के बाद फिर आपको सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
- आगे फिर आपको लेक लाडकी योजना के आवेदन पत्र को जमा कर देना है।
- अब यहां आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित लिख कर रख लेना है।









