विभिन्न राज्यों के जैसे अब हरियाणा राज्य की गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार के द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना राज्य की बीपीएल श्रेणी की महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक और लाभदायक होगी क्योंकि इस योजना के माध्यम से हरियाणा की स्थाई निवासी गरीब पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस योजना के दौरान जिन महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा उनका दिन प्रतिदिन आर्थिक विकास सुनिश्चित है। जो महिलाएं आर्थिक तंगी के कारण अपने परिवार का पालन पोषण करने में समर्थ नहीं है उनके लिए लाडो लक्ष्मी योजना लाभदायक योजना होगी। इस योजना के अंतर्गत केवल ऐसी महिलाओं को ही हरियाणा सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा जो बीपीएल राशन कार्ड धारक या अति गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
यदि आप सभी महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी से आती हैं और हरियाणा की मूल निवासी है तो फिर आपके लिए भी हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है और आपको भी हर महीने वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकती है। जिन महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी जानकारी नहीं है और उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करना है तो वह आर्टिकल में जुड़ी रहे और संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
Lado Laxmi Yojana 2025
लाडो लक्ष्मी योजना को हरियाणा सरकार के द्वारा हाल फिलहाल में ही शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं का आर्थिक विकास किया जाना है जिससे राज्य में महिलाओं के बीच में गरीबी कम हो जाएगी और महिलाएं सशक्त बन जाएगी। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2100 की राशि डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
यह योजना गरीबी रेखा श्रेणी की महिलाओं के लिए एक वरदान का रूप होगी। आप सभी महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा संबंधित पात्रता को पूरा करना होगा और अगर पात्रता की स्थिति में आप है तो आपको इसका आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवेदन पूरा करने के बाद ही आपको हर महीने वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकतीहै।
लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य
इस योजना को लेकर हरियाणा सरकार का उद्देश्य रखा गया है कि राज्य की गरीब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो और राज्य में गरीबी की दर कम की जा सके। इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत सरकार का प्रयास राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं स्वास्थ्य, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में सुविधा प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी जी ने घोषणा करते हुए यह स्पष्ट कर दिया था कि इस योजना को राज्य में सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु 5000 करोड रुपए का बजट भी निर्धारित किया गया है जिससे कोई भी पात्र महिलाएं योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।
लाडो लक्ष्मी योजना के फायदे
इस युग से संबंधित पात्रता रखने वाली महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा हर महीने 2100 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी और इस धनराशि को प्राप्त करने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की कोई आरती कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगागी।
इस योजना के माध्यम से ही हरियाणा की महिलाओं का सशक्तिकरण संभव हो सकेगा और उनका आर्थिक विकास हो सकेगा। यह योजना संचालित होने से राज्य की महिलाओं के मध्य गरीबों की दर कम हो जाएगी और गरीब महिलाएं भी आसानी से अपनी छोटी-मोटी जरूरत को स्वयं ही पूरा कर पाएंगी।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता
- आवेदन फॉर्म भरने वाली महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिलाओं की परिवार की वार्षिक आय 1,80,000 रुपए से कम हो।
- इस योजना के लिए महिलाओं की आयु 18 वर्ष या इससे ज्यादा हो।
- बीपीएल या फिर अंत्योदय राशन कार्ड में दर्ज महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- संबंधित दूसरी शासकीय योजना की लाभार्थी महिलाएं पात्र नहीं होगी।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के तहत आवेदन को पूरा करने के लिए महिलाओं के पास में जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो निम्नलिखित
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड/अंत्योदय राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर आदि।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
ऐसे महिलाएं जो लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना चाहती है उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल अभी हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना की आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है इसलिए आवेदन के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है।
हालांकि ऐसी संभावना है कि अक्टूबर के अंत में या नवंबर की प्रारंभ में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाने के पश्चात जरूरतमंद पात्र महिलाएं इसके आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन पूरा कर सकती है।
चूंकि आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है लेकिन आप जब तक अपने सभी मुख्य दस्तावेजों को तैयार करके रख सकती हैं और जब आवेदन शुरू हो जाएंगे तो आप इन्हीं दस्तावेजों की सहायता से जल्द आवेदनपूरा कर सकेगी।









