Ladli Behna Yojana 27th Installment: लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त तिथि जारी

By Deep
Published On: August 1, 2025
Ladli Behna Yojana 27th Installment

लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त का मध्य प्रदेश की सभी बहनें काफी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार राज्य की सभी बहनों को 1500 रूपए की किस्त का लाभ मिलेगा। दरअसल रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बैंक खाते में 250 अतिरिक्त दिए जाएंगें।

तो इस प्रकार से हर महीने 1250 रुपए की किस्त के बजाय इस बार 27वीं किस्त 1500 रूपए की होगी। तो ऐसे में यदि आप मध्य प्रदेश राज्य की रहने वाली एक महिला हैं और इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आपको भी इस बात की काफी ज्यादा बेचैनी होगी कि कब तक लाडली बहना योजना 27वीं इंस्टॉलमेंट आपको प्राप्त हो सकती है।

अगर आप इस बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो ऐसे में आपको हमारा आज का यह लेख अवश्य मदद कर सकता है। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कौन सी तारीख तक एमपी सरकार लाडली बहना योजना की अगली किस्त वितरित कर सकती है। इसलिए लाडली बहना योजना 27वीं किस्त के बारे में विस्तृत जानकारी जानने के लिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहिए।

Ladli Behna Yojana 27th Installment

मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा अपने राज्य की सभी गरीब बहनों को मासिक तौर पर 1250 रुपए की राशि प्रदान की जाती है। इस तरह से हम आपको बता दें कि किस्त का पैसा आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख तक महिलाओं के बैंक खाते में वितरित कर दिया जाता है। लेकिन हम आपको बता दें कि कई बार तकनीकी कारणों से यह समय कुछ थोड़ा आगे या पीछे हो सकता है।

तो ऐसे में अब रक्षाबंधन का अवसर है तो महिलाएं यही जानना चाहती हैं कि कब इनको 27वीं किस्त मिलने वाली है। तो यहां आपको हम यह जानकारी के लिए बता दें कि संभावना है कि 9 अगस्त से पहले राज्य सरकार सभी बहनों को 1500 रूपए की राशि जारी कर सकती है।

लेकिन अभी लाडली बहना योजना 27वीं किस्त के जारी होने की तारीख के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। दरअसल जब राज्य सरकार के द्वारा 27वीं किस्त से संबंधित घोषणा की जाएगी तो तभी आप सभी को पता चलेगा कि कौन सी तिथि तक 27वीं इंस्टॉलमेंट आपको मिलने वाली है।

लाडली बहना योजना 27वीं किस्त से प्राप्त राशि

मध्य प्रदेश की सभी बहनों को इस बार मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा रक्षाबंधन का उपहार दिया जाएगा। इसके कारण इस बार सभी बहनों को किस्त के रूप में 1250 रुपए के बजाय 1500 रूपए का लाभ मिलेगा। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि सभी लाभार्थी बहनों को रक्षाबंधन का विशेष शगुन 250 रुपए का प्रदान किया जाएगा।

इस प्रकार से संभावना है कि किस्त का यह पैसा रक्षाबंधन से पहले-पहले सभी महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाएगा। तो इसलिए आप सभी राज्य की बहनें किस्त जारी होने के बाद अपने भुगतान की स्थिति को ऑनलाइन माध्यम से अवश्य चेक कर लें। इससे आपको स्पष्ट रूप से अपने भुगतान के स्टेटस के बारे में जानकारी पता चल जाएगी।

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता

लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त केवल उन्हीं महिलाओं को प्राप्त होगी जो निम्नलिखित सभी पात्रता को पूरा करेंगीं –

  • महिला जरूरी है कि मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी हो और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखती हो।
  • लाडली बहना योजना का फायदा प्राप्त करने हेतु जरूरी है कि महिला स्वयं या घर के दूसरे लोग आयकर दाता ना हो।
  • महिला के परिवार की हर साल की आमदनी ढाई लाख रुपए से अधिक ना हो।
  • महिला किसी अन्य योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त ना कर रही हो।
  • यह भी आवश्यक है कि परिवार के नाम पर ट्रैक्टर के अलावा कोई दूसरा चार पहिएं वाला वाहन पंजीकृत ना हो।

लाडली बहना योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप लाडली बहना योजना 27वीं किस्त का फायदा लेना चाहती है तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित सभी दस्तावेज अवश्य होने चाहिएं –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

लाडली बहना योजना 27वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त के भुगतान की स्थिति को अगर आपको चेक करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको लाडली बहना योजना की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • अब इस पृष्ठ पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प को खोज लेना है।
  • जैसे ही आपको यह ऑप्शन दिखाई दे आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • अब आगे आपको अपना पंजीकरण नंबर और साथ में कैप्चा कोड को भर देना है।
  • इसके तुरंत बाद ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा।
  • जब इस ओटीपी को आप निर्दिष्ट स्थान पर दर्ज कर देंगें तो इसके बाद आपके सामने लाडली बहना योजना स्टेटस खुल जाएगा।
  • यहां पर अब आप आसानी के साथ अपने भुगतान की स्थिति को पता कर सकते हैं।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment