महाराष्ट्र में शुरू की गई मांझी लड़की बहन योजना राज्य की गरीबी रेखा श्रेणी की महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना उभर कर सामने निकली है जिसने महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी अधिक सुधार लाया है और वर्तमान समय में महाराष्ट्र की लाभार्थी महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही है और समाज में सम्मानजनक जीवन यापन कर रही हैं। इस योजना में महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है जो उनके आर्थिक विकास का सबसे महत्वपूर्ण कारक है।
आपको बता दे की वर्तमान समय तक महाराष्ट्र राज्य की गरीबी रेखा श्रेणी की पंजीकृत पात्र महिलाओं को सरकार के द्वारा मांझी लड़की बहन योजना के अंतर्गत 12 क़िस्त उपलब्ध करवाई जा चुकी है। महिलाओं को बताते चलें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा मांझी लड़की बहन योजना की 12वीं किस्त को हाल ही में 4 जुलाई 2025 को जारी किया गया था और जिन महिलाओं को यह किस्त प्राप्त हो चुकी है अब उनको आने वाली किस्त का इंतजार है।
जो भी महिलाएं लड़की बहन योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रही है उन सभी महिलाओं के लिए 13वीं किस्त से जुड़ा हुआ एक नया अपडेट सामने निकल कर आ रहा है। यदि आप सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए भी किस्त से जुड़ा हुआ नया लेटेस्ट अपडेट जानना है तो आप हमारे साथ अंत तक जुड़ी रह सकती हैं क्योंकि आपको आर्टिकल में 13वीं किस्त से जुड़ी हुई जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
Ladki Bahin Yojana 13th Installment
लड़की बहन योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने निकल कर आ चुकी है क्योंकि 4 जुलाई को इस योजना की 12वीं किस्त प्राप्त हुई थी और सरकार के द्वारा एक अपडेट जारी किया गया है इसमें बताया गया है कि लाभार्थी महिलाओं के लिए इसी महीने में 13वीं किस्त का भी लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर आप इस नवीनतम किस्त का इंतजार कर रही थी तो जल्द आपका यह इंतजार समाप्त हो सकता है।
आप सभी लाभार्थी महिलाये आने वाले समय में इस योजना की जारी की जाने वाली 13वीं को इस योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकती है और जान सकती है कि आपको किस्त मिली है या नहीं साथ ही आपको इस लेख में भी किस्त देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिलेगी आप उसकी सहायता से भी आसानी से किस्त की स्थिति को चेक कर सकती हैं तो आइए इसको जानते हैं।
लाड़की बहिन योजना 13वीं क़िस्त कब आएगी
महाराष्ट्र सरकार द्वारा केवल 13वीं किस्त को लेकर यही जानकारी दी गई है कि जुलाई महीने में ही यह किस्त जारी कर दी जाएगी परंतु यह किस्त कब तक जारी की जानी है इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है हालांकि ऐसा जरूर माना जा रहा है कि जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में किसी भी दिन महाराष्ट्र सरकार के द्वारा 13वीं किस्त की राशि को जारी कर दिया जाएगा।
महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि भेज दी जाएगी। बता दे कि 13वीं किस्त की राशि को जारी करने का पहला चरण 24 जुलाई से शुरू होने की संभावना है वही जुलाई के अंत में दूसरे चरण के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में किस्त संबंधित राशि भेजी जाएगी।
मांझी लाड़की बहिन योजना की जानकारी
यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजना है जिसमें राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक योगदान प्रदान किया जाता है जिसके माध्यम से गरीब महिलाओं को हर महीने ₹1500 की धन राशि प्राप्त होती है।
इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की महिलाओं का आर्थिक विकास करना है और उन्हें विकास की ओर अग्रसर करना है। वर्तमान समय में इस योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 43 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत है जिन्हें अब तक 12 किस्त प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही इन्हें 13वीं किस्त प्राप्त होने वाली है।
लाड़की बहिन योजना के लिए पात्रता
- महाराष्ट्र राज्य की गरीबी रेखा श्रेणी की महिलाएं पात्र हैं।
- किस्त प्राप्ति के लिए महिलाओं की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- सभी महिलाओं को बैंक अकाउंट में डीबीटी स्टेटस एक्टिव होना चाहिए।
- महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2,50,000 रुपए से अधिक ना हो।
- महिलाओं के पास सरकारी पद नहीं होना चाहिए।
लाड़की बहिन योजना अपडेट
यदि हमइस योजना की आने वाले समय में जारी की जाने वाली किस्त किसे प्राप्त होगी इसकी बात करें तो केवल ऐसी महिलाओं को किस्त का लाभ प्राप्त होगा जिनकी डीबीटी बैंक खाते से लिंक होगी क्योंकि डीबीटी सक्रिय न होने पर संबंधित धनराशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हो पाती है और इसीलिए डीबीटी सक्रिय होना बहुत आवश्यक है।
इसके अलावा जिन महिलाओं की आयु 65 वर्ष से अधिक हो चुकी होगी उनको भी लाभ मिलना बंद हो जाएगा क्योंकि 65 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लाभार्थी सूची से बाहर कर दिया जाता है।
लाड़की बहिन योजना 13वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करे?
- किस्त देखने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करनाहै।
- होम पेज पर अर्जदार लॉगिन विकल्प मिलेगा उस विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नया खुलेगा जहां पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड भरे।
- इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
- लॉग इन करने के बाद भुगतान स्थिति ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर, कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद संपूर्ण किस्तों का विवरण दिखाई देने लगेगा।
- इस तरह लाभार्थी महिलाएं 13वीं किस्त का पूर्ण विवरण देख सकती हैं।









