Labour Card Online Apply: लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

By Deep
Published On: July 30, 2025
Labour Card

सरकार की तरफ से अपने राज्य के श्रमिकों की भलाई के लिए लेबर कार्ड योजना को चलाया जा रहा है। ‌इस तरह से इस योजना के अंतर्गत वहीं मजदूर लाभ ले सकते हैं जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। यह योजना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए से श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

लेकिन बिहार के मजदूरों को लेबर कार्ड योजना से तभी लाभान्वित किया जाता है जब वे अपना कार्ड बनवा लेते हैं। इसके लिए श्रमिकों को अपना पंजीकरण करना जरूरी होता है। इसलिए अगर आप बिहार में रहते हैं और एक मजदूर हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आप कैसे अपना लेबर कार्ड बनवा सकते हैं।

यदि आपको नहीं पता कि लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे किया जाता है तो इसके लिए हमारा आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे श्रमिक कार्ड को बनवाने का पूरा तरीका। ‌इस प्रकार से इस पोस्ट में आपको जानने को मिलेगा कि बिहार लेबर कार्ड योजना क्या है, इसके लाभ, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन देने की प्रक्रिया। ‌

Labour Card Online Apply

बिहार भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की तरफ से गरीब मजदूरों के लिए लेबर कार्ड योजना को संचालित किया जा रहा है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत बिहार की राज्य सरकार लेबर कार्ड धारक मजदूरों को अनेकों प्रकार के लाभ देती है।

जानकारी के लिए बता दें कि जिनके पास लेबर कार्ड होता है इन सबको सरकारी योजनाओं के लाभ में प्राथमिकता मिलती है। इस प्रकार से गरीब व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा, शिक्षा सहायता, पेंशन योजनाओं के साथ-साथ मातृत्व लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्रकार से देखा जाए तो बिहार के श्रमिकों के लिए लेबर कार्ड एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसकी वजह से गरीब लोग बेहतर जीवन जी सकते हैं। यहां आपको हम यह भी बता दें कि जो भी पात्रता रखने वाले मजदूर इस कार्ड को बनवाना चाहते हैं तो इन सबको अपना ऑनलाइन आवेदन देना पड़ता है।

लेबर कार्ड योजना का उद्देश्य

लेबर कार्ड योजना को बिहार सरकार इसलिए संचालित कर रही है ताकि बिहार के रहने वाले सभी श्रमिकों को एक बेहतर जीवन जीने का मौका दिया जाए। जो श्रमिक असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं इन सबको अपनी नियमित आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इस प्रकार से बिहार सरकार नहीं चाहती कि गरीब लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़े। इसीलिए बिहार राज्य सरकार ने असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के विकास के लिए लेबर कार्ड योजना को आरंभ किया है।

लेबर कार्ड योजना के फायदे

अगर आप लेबर कार्ड योजना के अंतर्गत अपना कार्ड बनवा लेते हैं तो तब आपको बहुत सारे फायदे प्राप्त होते हैं जैसे –

  • लेबर कार्ड धारक व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के जरिए से बिल्कुल फ्री में चिकित्सा सुविधा दी जाती हैं।
  • जिनके पास लेबर कार्ड होता है इनके बच्चों को पढ़ाई हेतु छात्रवृत्ति और दूसरे शैक्षिक फायदे प्रदान किए जाते हैं।
  • अगर घर में कोई गर्भवती महिला है तो सरकार से वित्तीय सहायता मिलती है।
  • जब लेबर कार्ड धारक श्रमिक की उम्र 60 साल की हो जाती है तो तब हर महीने मासिक पेंशन मिलती है।
  • जिनके पास लेबर कार्ड होता है वे अपनी बेटी के विवाह के लिए बिहार सरकार से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं।

लेबर कार्ड योजना के लिए पात्रता

अगर आपको मजदूर कार्ड बनवाना है तो ऐसे में आप तभी इसे बनवा सकते हैं जब आप निम्नलिखित सभी पात्रता को पूरा करेंगे –

  • लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक की उम्र 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक होनी आवश्यक है।
  • सिर्फ ऐसे लोगों का ही लेबर कार्ड बनता है जो असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करते हैं।
  • लेबर कार्ड के आवेदन हेतु जरूरी है कि व्यक्ति बिहार राज्य का मूल निवासी हो।
  • श्रमिक व्यक्ति की वित्तीय स्थिति खराब होनी चाहिए।

लेबर कार्ड योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

बिहार के रहने वाले जो भी निवासी अपना लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित सारे दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप बिहार में रहते हैं और असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं तो आप अपने लेबर कार्ड को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपना सकते हैं –

  • सर्वप्रथम आपको बिहार लेबर कार्ड को बनवाने के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको लेबर रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • यहां अब आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा इसमें आपको अपने आधार की संख्या और कैप्चा को दर्ज करके सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • इसके बाद आपके सामने बिहार लेबर कार्ड आवेदन फार्म आएगा जिसे आपको पूरा भर लेना है।
  • यहां अब आपको सभी अहम दस्तावेज स्कैन करके सही प्रकार से अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद आपको अपने बिहार लेबर कार्ड के आवेदन पत्र को चेक करना है और सबमिट का बटन दबाना है।
  • यहां अंत में आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास लिखकर सुरक्षित रख लेना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

2 thoughts on “Labour Card Online Apply: लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू”

Leave a Comment