Krishi Yantra Subsidy Yojana: कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Deep
Published On: July 18, 2025
Krishi Yantra Subsidy Yojana

वर्तमान समय में किसानों का झुकाव पारंपरिक खेती के तरीके से आधुनिक खेती की ओर बढ़ता जा रहा है क्योंकि आदमी को खेती के तरीके से समय की बचत होती है साथी फसल उत्पादन में भी वृद्धि होती है हालांकि आधुनिक कृषि के लिए जरूरी है कि आप सभी किसानों के पास पर्याप्त कृषि यंत्र उपलब्ध होने चाहिए हालांकि आवश्यक कृषि यंत्र सभी किसानों के पास होना संभव नहीं हो पता है।

यदि आप भी आधुनिक कृषि करना चाहते हैं तो आपके पास भी आवश्यक कृषि यंत्र होने चाहिए परंतु आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण आपको कृषि यंत्र खरीदने में आर्थिक कठिनाई है तो अब आपकी यह कठिनाई केंद्र सरकार के द्वारा दूर कर दी गई है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की शुरुआत किसानों को कम लागत में कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए ही की गई है।

यदि आप सभी किसानों को भी बेहतर कृषि के लिए संबंधित कृषि यंत्र की आवश्यकता है और आप उसे खरीदना चाहते हैं तो फिर आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं ताकि आपको कृषि यंत्र खरीदने पर कुछ हद तक की आर्थिक राहत मिले हालांकि इस योजना के लिए आपके पास में पात्रता होनी चाहिए और पात्रता होने पर आप योजना का आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Krishi Yantra Subsidy Yojana

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के माध्यम से सरकार पात्र किसानों के लिए कृषि यंत्र को खरीदने के लिए डायरेक्ट लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में सब्सिडी की धनराशि उपलब्ध करवाती है और यह सब्सिडी कृषि यंत्र की मूल धनराशि पर निर्धारित करती है। अगर कोई किसान इस योजना के तहत सुविधा प्राप्त करता है और ₹5,00,000 तक का यंत्र खरीदता है तो उसे 2.50 लाख तक की सब्सिडी सुविधा प्राप्त हो सकती है।

आप सभी को बताने की आपको इस योजना में सरकारी अनुदान के आधार पर आवश्यक कृषि यंत्र की खरीदी पर सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना में पात्र किसानों को ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर इत्यादि विभिन्न प्रकार के कृषि संबंधी साधन खरीदने के लिए 50% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है जिससे किसानों को कृषि साधन खरीदने के लिए केवल आधी लागत ही व्यय करनी होगी जिससे अब किसानों को कोई आर्थिक कठिनाई नहीं होगी।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए देश के किसी भी राज्य के किसानों को पात्र माना जाएगा।
  • ऐसे किसान जिनकी आय का स्त्रोत केवल कृषि है वह आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए इसके दस्तावेज भी उपलब्ध हो।
  • आवेदक किसानों की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • बीपीएल श्रेणी के किसानों को भी इस योजना के तहत पात्र माना गया है।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उद्देश्य

इस योजना को सरकार द्वारा इस उद्देश्य के साथ में संचालित किया जा रहा है ताकि जिन किसानों की आय बहुत कम है और उनके लिए अपने कृषि के कार्य को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक कृषि यंत्र की जरूरत है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वह कृषि यंत्र नहीं खरीद पा रहे हैं उन्हें कृषि यंत्र खरीदने में आर्थिक मदद मिल सके।

सरकार का लक्ष्य पात्र किसानों को सरकारी अनुदान के आधार पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए सब्सिडी देना है ताकि कृषि कार्य को समय पर पूरा करने में किसानों के लिए आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस योजना की मदद से किसानों को आवश्यक कृषि यंत्र प्राप्त हो सकेंगे जिससे आधुनिक तरीके से कृषि कार्य पूरा किया जा सकेगा।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की विशेषताएं

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों के लिए सरकार द्वारा आवश्यक कृषि यंत्र को खरीदने के लिए सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है और आधी लागत दी जाती है और यह सुविधा लाभार्थियों को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है ताकि आसानी से घर बैठे किसान आवेदन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको कोई भी प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लगेगा। इस योजना में आवेदन सफल हो जाने पर बहुत जल्द आपको लाभ प्राप्त हो जाता है।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

किसानों के पास इस योजना का आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों को होना बहुत जरूरी है

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • बैंक अकाउंट इत्यादि।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करने के बाद आप इस योजना का आवेदन कर सकेंगे :-

  • आप सभी किसानों को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद लॉगिन कर लेना है और योजना को सेलेक्ट कर लेना है।
  • उसके बाद में कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का आवेदन फॉर्म भर लेना है।
  • फॉर्म भर लेने के बाद में जरूरी दस्तावेज अपलोड कर लेने हैं।
  • अंत में आपको कैप्चा कोड को दर्ज करना है और सबमिट बटन पर क्लिक करनाहै।
  • इस तरह आसानी से कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का आवेदन पूरा हो जाएगा।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment