किसानों के जीवन में जो सबसे कठिन परिस्थिति होती है वह कृषि के लिए गए ऋण की होती है क्योंकि जिन किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है उन सभी किसानों के लिए लिए गए कर्ज को चुकाना बड़ा कठिन कार्य होता है और कुछ किसान ही अपना कर्ज चुका पाते हैं और जो किसान कर्ज नहीं चुका पाते हैं वह कर्ज के बोझ के तले दबते जाते हैं और वे कभी कर्ज से बाहर नहीं निकल पाते हैं और ऐसे ही उनका जीवन व्यतीत हो जाता है।
हालांकि अब उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के कर्जदार किसानों के लिए समाधान निकाल लिया है और उनके लिए उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत कर दी है जिसे राज्य के किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए शुरू कियागया है। इस योजना में मुख्य रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए ही प्राथमिकता दी गई है और योजना में केवल उनका ही कर्ज माफ किया जा सकेगा।
यह किसान कर्ज माफी योजना उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई है। ऐसे किसान जो खराब आर्थिक स्थिति के चलते कर्जदार हो गए हैं अब उन किसानों के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनको अब उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कर्ज मुक्त किया जा सकता है और उनका कर्ज माफ किया जा सकता है और यह क्रिया किसी भी कर्जदार किसान के लिए संजीवनी का कार्य करेगी।
Kisan Karj Mafi Yojana
यूपी किसान कर्ज माफी योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2016 में शुरू की जा चुकी है और लगातार राज्य के पात्र किसानों को सरकार द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है और उनका कर्ज माफ किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत किए जाने वाले किसानों का ₹1,00,000 तक का अधिकतम कर्ज माफ कर दिया जाता है और एक बार कर्ज माफ हो जाने से किसानों के लिए एक नई ऊर्जा मिलती है जिससे वह किसानी को फिर से शुरू कर सकते हैं।
सरकार ने इस कर्ज माफी योजना के माध्यम से अब तक राज्य के 13 लाख से अधिक किसानों का कर्ज माफ कर दिया है और इस कर्ज माफी में 2200 करोड रुपए की राशि को माफ किया गया है जो अपने आप में दर्शाता है कि यह योजना कर्जदार किसानों के लिए कितनी कारगर है। आप सभी कर्जदार किसानों के लिए भी कर्ज मुक्त होने के लिए इस योजना का पंजीकरण पूरा करना होगा क्योंकि पंजीकृत किसान ही योजना का लाभ ले सकते हैं। इस आर्टिकल के अंत में योजना संबंधित पंजीकरण की प्रक्रिया मौजूद है आप उसका पालन कर सकते हैं और पंजीकृत हो सकते हैं।
किसान कर्ज माफी योजना का उद्देश्य
यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा केवल इस उद्देश्य के साथ में शुरू की गई है जिससे राज्य के छोटे एवं सीमांत कर्जदार किसानों को दोबारा से किसानी शुरू करने के लिए एक नया उत्साह प्रदान किया जा सके क्योंकि अधिकतर किसान कर्जदार हो जाने के बाद कृषि से दूरी बना लेते हैं और आर्थिक स्थिति और भी अधिक खराब कर लेते हैं।
इसलिए सरकार ने लक्ष्य रखा है कि वह किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत राज्य के पात्र छोटे और सीमांत कर्जदार किसानों को कर्ज मुक्त करे। इस योजना के तहत लाभ लेकर किसान कर्ज मुक्त हो जाएंगे और फिर वह दोबारा स्थिरता के साथ किसी कर सकते हैं।
किसान कर्ज माफी योजना के लिए पात्रता
सबसे पहले आप सभी किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आप सभी उत्तर प्रदेश के मूल रूप से स्थाई निवासी हैं और आपकी आयु 21 वर्ष से अधिक हो चुकी है एवं आपके परिवार की वार्षिक आय भी 1,50,000 से अधिक नहीं है।
इसके अतिरिक्त इस योजना के लिए किसी भी सरकारी कर्मचारी या पेंशन भोगी के लिए प्राथमिकता नहीं दी गई है। यदि आप इस योजना का आवेदन करते है तो आपके पास में क्रेडिट कार्ड उपलब्ध होना चाहिए।
किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
किसानों को इस योजना का आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- भूमि दस्तावेज
- ऋण संबंधित दस्तावेज
- किसान क्रेडिट कार्ड
- पिछले 6 महीनों की बैंक स्टेटमेंट।
किसान कर्ज माफी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए किसान कर्ज माफी योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्न तरीके को अपनाना होगा :-
- आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर दिख रहे किसान पंजीकरण ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब न्यू रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें जिससे रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- अब आपको फार्म में जरूरी जानकारी के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करना है और आगे बढ जाना है।
- इसके बाद आप अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करे और कैप्चा कोड फिल करें।
- अब सेंड ओटीपी का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करके ओटीपी वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ले।
- अब एक नया फॉर्म ओपन होगा जिसमें पूछी हुई जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
- इसके बाद रिक्वायर्ड डॉक्यूमेंट को अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अंत में आवेदन फार्म को सबमिट करना है और उसका प्रिंट निकाल लेना है।









