Jio New Sasta Recharge: जिओ का नया सस्ता रिचार्ज प्लान जारी

By Deep
Published On: August 22, 2025
Jio New Sasta Recharge

रिलायंस जिओ हमारे देश की सबसे प्रख्यात टेलीकॉम कंपनी है जिसने बहुत कम समय में ही अपना विस्तार कर लिया है । रिलायंस जिओ से अब करोड़ों यूजर्स कनेक्ट है। चूंकि रिलायंस जिओ से करोड़ों की संख्या में यूजर से जुड़ चुके हैं तो अब इन्हीं बहुत अधिक संख्या में हो गए यूजर्स की आवश्यकताओं को देखते हुए समय-समय पर रिलायंस जिओ के द्वारा अनेक प्रकार के रिचार्ज प्लांस लॉन्च किए जाते हैं।

वैसे तो रिलायंस जिओ के पास में अपने सभी यूजर्स के लिए अनेक प्रकार के रिचार्ज प्लान लॉन्च किए गए हैं और यदि आप भी जिओ नेटवर्क का उपयोग कर रहे हैं तो आपके लिए हम आर्टिकल में एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बताएंगे जिसको एक्टिवेट करने पर आपको पूरे वर्ष के लिए रिचार्ज करवाने की समस्या नहीं होगी जो आप सभी यूजर्स के लिए काफी अच्छी बात होने वाली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के 48 करोड़ से भी अधिक लोग रिलायंस जिओ की सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं और यदि आप भी उन्हीं में से एक है और सोच रहे हैं कि आपको साल भर कोई रिचार्ज नहीं करवाना पड़े और एक बार रिचार्ज एक्टिवेट करवाने में पूरा साल निकल जाए तो आपके लिए आर्टिकल में बताए जाने वाला रिचार्ज प्लान उपयोगी होने वाला है।

Jio New Sasta Recharge

जिओ यूजर्स की सहूलियत के लिए ही रिलायंस जिओ अपने पोर्टफोलियो को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित करके रखता है और इसमें आपको कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान भी देखने को मिलते हैं जिसमें आपकी पूरे साल भर यानी की 365 दिन के लिए रिचार्ज करवाने की समस्या मुक्त हो जाती है। शुरुआत में यूजर्स के द्वारा लंबे दोनों की वैलिडिटी वाले प्लान एक्टिवेट नहीं करवाए जाते थे लेकिन जब से जियो के द्वारा रिचार्ज प्लान महंगे किए गए हैं तो यूजर्स अब लंबी वैलिडिटी वाली प्लान एक्टिवेट करवाना शुरू कर चुके है।

चूंकि रिचार्ज प्लान महंगे होने के कारण अब यूजर्स लंबी वैलिडिटी के प्लान रिचार्ज करने लगे हैं जिससे उन रिचार्ज प्लांस की डिमांड बढ़ने लगी है और इसी को देखते हुए जिओ रिलायंस द्वारा लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लांस की संख्या में वृद्धि कर दी गई है और इन रिचार्ज प्लान को एक्टिवेट करवाने से आप सभी जिओ यूजर्स के लिए पूरी साल के लिए बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और आप पूरे साल के लिए फ्री हो सकते हैं।

जिओ सस्ते प्लान से ग्राहकों को राहत

जिओ रिचार्ज प्लान की लिस्ट में ऐसे अनेक रिचार्ज प्लान मौजूद है जिससे यूजर्स को राहत मिलती है और कंपनी द्वारा अपने सभी यूजर्स के लिए दो एनुअल प्लान ऑफर किया जा रहा जिसमें 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। अगर हम लंबी वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान की बात करें तो यह रिचार्ज प्लान 3,599 रुपए भुगतान करने पर एक्टिवेट हो जाएगा और इस रिचार्ज प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी जिसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर दिया जा रहा है साथ में आपको प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी।

इतना मिलेगा डाटा

वही ऐसे सभी यूजर्स जो बहुत अधिक इंटरनेट का उपयोग करते हैं और अधिक डाटा इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे यूजर्स के लिए जियो का एनुअल प्लान बेहद सुविधाजनक होने वाला है इस प्लान में आपको एक साल के लिए 912 जीबी से भी अधिक डाटा दिया जाएगा और आपको प्रतिदिन 2.5 जीबी डाटा मिल सकेगा और यह रिचार्ज प्लान 5G डाटा ऑफर के साथ में उपलब्ध है हालांकि कंपनी के द्वारा एलिजिबल यूजर्स को ही अनलिमिटेड 5G डाटा दिया जा सकता है।

यूजर्स को मिल रहा एडिशनल बेनिफिट

एनुअल रिचार्ज की प्लान के साथ-साथ रिलायंस जियो अपने सभी करोड़ों यूजर्स को एडीशनल बेनिफिट्स भी प्रदान करता है जिसके अंतर्गत एनुअल रिचार्ज प्लान एक्टिवेट करवाने से यूजर्स को 90 दिनों के लिए जिओ हॉटस्टार का फ्री का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है साथ ही टीवी चैनल के लिए भी कंपनी यूजर्स के लिए जिओ टीवी का भी फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त एक्टिवेट बेनिफिट के रूप में यूजर्स को 50 जीबी जिओ एआई क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान किया जाएगा।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment