अगर आपने भारतीय डाक विभाग में काम करने के लिए अपना आवेदन जमा किया था तो आपके लिए आज हमारे पास एक महत्वपूर्ण जानकारी है। जानकारी के लिए बता दें कि ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत इस भर्ती मिशन को पूरे देश भर में आयोजित करवाया जा रहा है।
इस तरह से हम आपको बता दें कि 21413 रिक्त पदों पर ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाएगा जिन्होंने दसवीं कक्षा पास कर ली है और जिनका मेरिट लिस्ट में नाम आ गया है। दरअसल भारतीय डाक विभाग की तरफ से अब तक इस भर्ती की 5 मेरिट सूची घोषित कर दी गई हैं। लेकिन जिन उम्मीदवारों का नाम अभी तक इन सूचियों में नहीं आया है तो वे सब परेशान हैं।
लेकिन हम आपको बता दें कि जल्द ही इंडिया पोस्ट जीडीएस 6th मेरिट लिस्ट की घोषणा भी की जाने वाली है। तो इसलिए अगर आपको अगली मेरिट सूची की प्रतीक्षा है तो ऐसे में आपको हमारा आज का यह पोस्ट बेहद ध्यान के साथ पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की सारी जानकारी देने वाले हैं।
India Post GDS 6th Merit List
हमारे देश के डाक विभाग के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवारों को नियुक्त किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताते चलें कि इसके माध्यम से 21413 खाली पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी करने का मौका उपलब्ध कराया जाएगा।
इस तरह से हम आपको बता दें कि अब तक इस भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन तरीके से 5 मेरिट सूचियों की घोषणा की जा चुकी है। लेकिन अभी भी हजारों पद भारतीय डाक विभाग में खाली पड़ें हैं जिनके लिए भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करना है।
तो इसके लिए जल्द ही ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की छठी मेरिट लिस्ट की घोषणा की जाएगी। तो इस प्रकार से वे अभ्यर्थी जिनका नाम अब तक किसी भी सूची में नहीं आया है, वे बिल्कुल भी निराश ना हो क्योंकि संभावना है कि अगली सूची में आपका नाम आ जाए।
इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट का विवरण
भारतीय डाक विभाग की तरफ से बंपर पदों पर ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त किए गए अंकों के माध्यम से पूरा होता है। तो अब तक इस भर्ती के तहत 5 मेरिट सूची घोषित की जा चुकी हैं।
इस प्रकार से हम आपको बता दें कि भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट सूची को 21 मार्च को जारी किया था। इसके बाद फिर दूसरी मेरिट लिस्ट की घोषणा 21 अप्रैल वाले दिन की गई थी। इसी क्रम में फिर तीसरी मेरिट सूची को 19 मई वाले दिन प्रकाशित किया गया था।
इस प्रकार से चौथी मेरिट सूची 16 जून को जारी कर दी गई थी। जबकि भारतीय डाक विभाग ने जीडीएस भर्ती की पांचवी मेरिट सूची की घोषणा 9 जुलाई को जारी की है। परंतु अभी भी बहुत से उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आ पाए हैं जिनके लिए अब अगली मेरिट सूची को जारी किया जाएगा।
इंडिया पोस्ट जीडीएस छठवीं मेरिट लिस्ट की तिथि
जैसा कि हमने आपको जानकारी दी कि इंडिया पोस्ट जीडीएस की अब तक 5 मेरिट सूचियों को प्रकाशित किया जा चुका है। इस तरह से हम आपको बता दें कि जिनके नाम इस सूची में आ चुके हैं इन सबके दस्तावेज सत्यापित किए जा रहे हैं। तो इस तरह से जब सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा तो तब इंडिया पोस्ट जीडीएस 6th मेरिट लिस्ट को जारी किया जाएगा।
लेकिन यहां हम आपको बताते चलें कि अभी भारतीय डाक विभाग ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी साझा नहीं की है कि कब तक छठी मेरिट सूची को जारी किया जा सकता है। परंतु हम आपको बता दें कि इस बात की संभावना है कि यह मेरिट सूची अगस्त के महीने के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में घोषित की जा सकती है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस छठवीं मेरिट लिस्ट के तहत दस्तावेज
भारतीय डाक विभाग की तरफ से जब ग्रामीण डाक सेवक भर्ती छठी मेरिट सूची की घोषणा की जाएगी, तो इसके बाद आप सभी उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज लेकर जाना होगा –
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र यदि आवश्यकता हो
- 60 दिन पुराना कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
- यदि आवेदक के दिव्यांग हैं तो इसका प्रमाण पत्र
- डोमिसाइल प्रमाण पत्र
- मौजूदा समय के पासपोर्ट आकार के फोटो
इंडिया पोस्ट जीडीएस की छठवीं मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
इंडिया पोस्ट जीडीएस 6th मेरिट सूची की जब घोषणा कर दी जाएगी तो आप सभी आवेदन देने वाले उम्मीदवार इसे निम्नलिखित तरीके से डाउनलोड और साथ में चेक कर पाएंगे –
- सर्वप्रथम आपको भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
- अब यहां पर आपको कैंडिडेट कॉर्नर वाले अनुभाग में जाना है।
- इसके बाद आपके सामने देश के सारे राज्यों अथवा सर्कल की सूची खुलकर आएगी।
- इसमें आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस छठी मेरिट लिस्ट से जुड़ा हुआ लिंक मिलेगा आपको इसे दबाना है।
- आगे फिर आपके सामने इस सूची का पीडीएफ प्रारूप आ जाएगा।
- आपको अब इसको डाउनलोड कर लेना है और फिर अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करके अपने नाम को खोजना है।
- यदि आपका नाम इसमें आपको मिल जाता है तो फिर आपको दस्तावेज लेकर सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा।








