IGI Aviation Recruitment 2025: 10वीं 12वीं पास भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Deep
Published On: July 13, 2025
IGI Aviation Recruitment

आईजीआई एविएशन सर्विसेज रिक्रूटमेंट के लिए 1446 खाली पदों के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एवियशन सर्विसेज की तरफ से नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसके अंतर्गत एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर के पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलेगी।

जानकारी के लिए बताते चलें कि ऐसे अभ्यर्थी जो अपना आवेदन देने के इच्छुक हैं और योग्यता रखते हैं तो वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपना आवेदन 21 सितंबर तक जमा कर सकते हैं। तो यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है।

अगर आपको आईजीआई एविएशन सर्विसेज भर्ती की सारी जानकारी प्राप्त करनी है तो ऐसे में आपको हमारा यह पोस्ट पूरा पढ़ना होगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एवियशन सर्विसेज की तरफ से आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया क्या निर्धारित की गई है।

IGI Aviation Recruitment 2025

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एवियशन सर्विसेज ने नई भर्ती के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन के मुताबिक महिला और पुरुष उम्मीदवारों को 1446 रिक्त पदों हेतु आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है। बता दें कि ग्राउंड स्टाफ के लिए 1017 पद रखे गए हैं जबकि लोडर हेतु 429 रिक्त पद हैं।

इस तरह से हम आपको बता दें कि आवेदन जमा होने की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू की जा चुकी है और इसके लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 21 सितंबर तय की गई है।

आईजीआई एविएशन भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को जो आवेदन शुल्क जमा करना होगा इससे संबंधित जानकारी हमने निम्नलिखित दी है –

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपए जमा करने होंगे।
लोडर हेतु केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं जिसके लिए 250 रूपए का शुल्क जमा करना होगा।
सभी अभ्यर्थियों को अपना आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन तरीके से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय जमा करना होगा।

आईजीआई एविएशन भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

सभी अभ्यर्थियों को अगर आईजीआई एविएशन सर्विसेज भर्ती के लिए आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी –

जो अभ्यर्थी एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो इन्होंने 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से पास की हो।
एयरपोर्ट लोडर के पद हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की हो।

आईजीआई एविएशन भर्ती की चयन प्रक्रिया

आईजीआई एविएशन सर्विसेज भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रकार से इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को फिर व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इसके बाद फिर आगे दस्तावेज सत्यापन और साथ में मेडिकल परीक्षण होगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में सफल हो जाएंगे इन सबके नाम की एक मेरिट सूची की घोषणा की जाएगी।

जिन उम्मीदवारों को ग्राउंड स्टाफ के पद पर नियुक्त किया जाएगा इन्हें हर महीने 25 हजार रुपए से लेकर 35 हजार रुपए का वेतन मिलेगा। तो यहां हम आपको यह भी बता दें कि लोडर के पद हेतु उम्मीदवारों को मासिक 15000 रूपए से 25000 रूपए का वेतन मिलेगा।

आईजीआई एविएशन भर्ती हेतु सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज वैकेंसी की लिखित परीक्षा के द्वारा उम्मीदवारों को योग्यता और तर्क, सामान्य ज्ञान, विमानन ज्ञान और साथ में अंग्रेजी ज्ञान के प्रश्न आएंगे। इसके अलावा हम आपको बता दें कि जो उम्मीदवार एयरपोर्ट लोडर के पद पर काम करने के इच्छुक हैं तो इन्हें अंग्रेजी भाषा से संबंधित सवाल परीक्षा में नहीं आएंगे। तो उम्मीदवारों को इसके तहत 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने के लिए आएंगे और इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

आईजीआई एविएशन भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आईजीआई एविएशन सर्विसेज भर्ती के अंतर्गत सबसे पहले आपको अपना आवेदन जमा करना होता है जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है –

  • सर्वप्रथम आपको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज की वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर होम पेज पर आपको आईजीआई एविएशन सर्विसेज भर्ती का नोटिफिकेशन मिलेगा जिसे आपको पढ़ना है।
  • इस प्रकार से आपको अब अप्लाई ऑनलाइन एप्लीकेशन वाले लिंक के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • आगे फिर आपको अपने आवेदन पत्र को सही से भरना है और फिर सारे आवश्यक दस्तावेज और नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने हैं।
  • अब आपको अपने पद के अनुसार आवेदन शुल्क को ऑनलाइन तरीके के माध्यम से जमा करना है।
  • आगे फिर आपको अपना आवेदन फॉर्म जमा कर देना है और इसका एक प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment