IB ACIO Vacancy 2025: ख़ुफ़िया एजेंसी भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

By Deep
Published On: July 28, 2025
IB ACIO Vacancy 2025

आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। ऐसे में वे युवा जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो इन सबके लिए यह एक बड़ा अवसर है। दरअसल इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

आपको यहां बताते चलें कि 3717 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों से इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत आवेदन मांगे गए हैं। जो भी इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार हैं और पात्रता को पूरा करते हैं वे अपना आवेदन 19 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।

अगर आपको आईबी एसीआईओ भर्ती के तहत अपना आवेदन जमा करना है तो इससे पहले आपको इस वैकेंसी के बारे में प्रत्येक जानकारी जान लेनी चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आवेदन जमा करने के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतन, आवेदन प्रक्रिया क्या रखी गई है।

IB ACIO Vacancy 2025

इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि यह अवसर ऐसे युवाओं के लिए बेहद उत्कृष्ट है जो सरकारी नौकरी करने के लिए तैयारी करने में लगे हुए हैं।

तो हम आपको बता दें कि आईबी एसीआईओ भर्ती के माध्यम से 3717 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस प्रकार से आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई से आरंभ कर दी गई है। तो आप सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र 10 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

आईबी एसीआईओ भर्ती के तहत पद विवरण

आईबी एसीआईओ भर्ती से संबंधित हम निम्नलिखित सारा विवरण दे रहे हैं ताकि आप वैकेंसी के बारे में सही प्रकार से जान सकें –

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल पदों की संख्या 1537 निर्धारित की गई है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु कुल खाली पद 442 तय किए गए हैं।
  • अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 566 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं।
  • वहीं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों हेतु इस भर्ती के तहत 226 खाली पद हैं।

आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

अगर आप असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के पद पर काम करने में रुचि रखते हैं और आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना पड़ेगा –

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की हो।
  • अभ्यर्थियों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी होनी आवश्यक है।

आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए आयु सीमा

जो उम्मीदवार आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित आयु सीमा को पूरा करना जरूरी है –

  • आईबी एसीआईओ भर्ती हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल तक हो।
  • अभ्यर्थियों की आयु की गिनती को 10 अगस्त साल 2025 के मुताबिक पूरा किया जाएगा।
  • जो उम्मीदवार आरक्षित वर्गों से संबंध रखते हैं इन सबको अधिकतम उम्र में सरकारी नियम के मुताबिक छूट मिलेगी।

आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आईबी एसीआईओ भर्ती के तहत अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है –

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों के लिए आवेदन फीस 650 रुपए की तय की गई है ‌
  • बाकी दूसरी श्रेणी के उम्मीदवारों हेतु आईबी एसीआईओ भर्ती की आवेदन फीस 550 रुपए रखी गई है।
  • आईबी एसीआईओ भर्ती 2025 के चरणआप यदि आवेदन शुल्क के बारे में और ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आप असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।

आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अपने आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन्हें हम बता दें कि आप सभी को चयन प्रक्रिया में भी उपस्थित होना पड़ेगा जिसके तीन चरण चलेंगे। इस तरह से हम आपको बताते चलें कि पहले टियर -1 में उम्मीदवारों को वस्तुनिष्ठ परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को 100 अंकों के बहुविकल्पीय सवाल हल करने होंगे।

इस प्रकार से हम आपको बता दें कि यह परीक्षा सामान्य ज्ञान, तार्किक तर्क, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषयों पर आधारित होगी। सभी परीक्षार्थियों को इसके लिए 60 मिनट का समय प्राप्त होगा।

इसके बाद फिर टियर-2 के लिए अभ्यर्थियों को वर्णनात्मक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यहां आपको हम यह भी बता दें कि इस चरण के तहत उम्मीदवारों की परीक्षा 50 अंकों की ली जाएगी। परीक्षार्थियों को इसमें निबंध लेखन और अंग्रेजी समझ के अलावा संक्षेप लेखन जैसे विषय दिए जाएंगे।

इस चरण के पूरा होने के पश्चात फिर टियर-3 में उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि यह इंटरव्यू सभी अभ्यर्थियों के लिए 100 अंकों का रखा जाएगा।

आईबी एसीआईओ भर्ती के के अंतर्गत वेतमान

सेंट्रल असिस्टेंट इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के तहत जिन उम्मीदवारों को चुना जाएगा इन सबको हर महीने आकर्षक वेतन मिलेगा। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि अभ्यर्थियों को लेवल 7 के मुताबिक यह सैलरी प्रदान की जाएगी। ‌

तो आईबी एसीआईओ पद पर जिन उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलेगी इन्हें हर महीने 4,49,000 रुपए से लेकर 1,42,400 रूपए का वेतन मिलेगा। साथ में हमारी केंद्र सरकार की तरफ से कुछ दूसरे मान्य भत्ते भी इस भर्ती के तहत दिए जाएंगे।

आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करे?

आईबी एसीआईओ भर्ती के लिए जो उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको आईबी एसीआईओ भर्ती की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको यहां पर इस भर्ती से जुड़ा हुआ एक लिंक मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आगे आपको अपना पंजीकरण पूरा करना है और इसके बाद लॉगिन कर लेना है।
  • यहां आपके समक्ष आईबी एसीआईओ भर्ती का आवेदन पत्र खुलेगा जिसे आपको पूरा भर लेना है।
  • आवेदन फार्म को पूरा सही प्रकार से भर कर फिर आपको जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन फीस का ऑनलाइन तरीके का उपयोग करते हुए भुगतान करना है।
  • सबसे आखिर में आपको अपना आईबी एसीआईओ आवेदन पत्र जमा कर देना है और इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment