Haryana Saksham Yuva Yojana: बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेगा भत्ता, ऐसे करें आवेदन

By Deep
Published On: July 14, 2025
Haryana Saksham Yuva Yojana

हरियाणा की सरकार अपने सभी राज्य वासियों के विकास हेतु बहुत सी योजनाओं को संचालित कर रही है। इस तरह से हम आपको बता दें कि अब सरकार ने हरियाणा सक्षम युवा योजना की शुरुआत की है। तो यहां हम आपको बता दें कि इस योजना को राज्य के युवाओं के लिए विशेष तौर से लाया गया है।

इस योजना के द्वारा हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार के लिए भी मदद करती है। लेकिन हम आपको बता दें कि हरियाणा सक्षम युवा योजना का लाभ आप सभी ले सकते हैं जब आप पढ़े लिखे होंगे।

अगर आपको इस योजना की पूरी जानकारी चाहिए तो और हमारा आज का यह लेख आखिर तक पढ़ सकते है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि हरियाणा सक्षम युवा योजना क्या है। योजना के अंतर्गत युवाओं को कितनी वित्तीय सहायता मिलेगी, पात्रता शर्तें, आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण प्रक्रिया का भी विवरण बताएंगे।

Haryana Saksham Yuva Yojana

हरियाणा सक्षम युवा योजना को हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के शिक्षित युवाओं के लिए शुरू किया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि ऐसे युवा जो पढ़े लिखें तो हैं लेकिन बेरोजगार हैं इन्हें इस योजना के तहत भत्ता दिया जाता है।

आपको हम यहां यह भी बताते चलें कि इस योजना को हरियाणा सरकार ने इस उद्देश्य से आरंभ किया है ताकि शिक्षित युवाओं को बेरोजगारी से बाहर निकाला जा सके। इस तरह से सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता भी शिक्षित युवाओं को दिया जाता है।

इस प्रकार से राज्य सरकार द्वारा युवाओं को काम भी प्रदान किया जाता है। इसके तहत विभिन्न विभागों में हरियाणा सरकार युवाओं को 100 घंटे का काम देती है और 6 हजार रुपए का वेतन हर माह प्रदान किया जाता है। तो इस प्रकार से भत्ते के साथ-साथ युवाओं को निजी संस्थानों में कार्य करने पर मासिक मानदेय भी मिलता है।

हरियाणा सक्षम युवा योजना का उद्देश्य

हरियाणा सक्षम युवा योजना को इसलिए आरंभ किया गया है ताकि हरियाणा प्रदेश के सभी शिक्षित युवाओं को रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। ‌इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करना है।

इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना का फायदा हरियाणा के लड़के और लड़कियों दोनों को ही मिल रहा है। दरअसल हरियाणा सरकार चाहती है कि युवाओं को नौकरी करने के लिए और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

हरियाणा सक्षम युवा योजना के तहत राशि विवरण

हरियाणा में शुरू की गई सक्षम योजना के माध्यम से युवाओं को इनकी शैक्षिक योजना के आधार पर बेरोजगारी भत्ता मिलता है जैसे –

  • जो युवा 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं इन्हें हर महीने 1200 रूपए मिलते हैं।
  • जिन युवाओं ने स्नातक पास कर ली है तो इन्हें 2 हजार रुपए हर महीने दिए जाते हैं।
  • स्नाकोत्तर युवाओं को इस योजना के जरिए से 3500 रुपए हर महीने मिलते हैं।
  • इसके अलावा बता दें कि जो युवा इस योजना के तहत 100 घंटे काम करते हैं जोकि राज्य सरकार या निजी संस्थानों में उपलब्ध कराया जाता है तो तब 6000 रूपए हर महीने मिलते हैं।

हरियाणा सक्षम युवा योजना के लिए पात्रता मानदंड

हरियाणा के बेरोजगार युवा यदि सक्षम युवा योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो ऐसे में इन्हें निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी पड़ेंगी –

  • आवेदक व्यक्ति हरियाणा राज्य का मूल निवासी हो।
  • अभ्यर्थी ने न्यूनतम 12वीं कक्षा पास की हो।
  • ऐसे युवा जिन्होंने स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है वे भी लाभ ले सकते हैं।
  • बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने हेतु युवा की आयु 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक के बीच में हो।
  • आवेदक युवा का नाम रोजगार एक्सचेंज के रजिस्टर में कम से कम 3 वर्ष से दर्ज किया गया होना चाहिए।
  • युवा के परिवार की सालाना कमाई तीन लाख से ज्यादा ना हो।

हरियाणा सक्षम युवा योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

हरियाणा सक्षम युवा योजना के लिए यदि आपको आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपके पास कुछ अहम दस्तावेज होने आवश्यक हैं जैसे –

  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

हरियाणा सक्षम युवा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप बेरोजगार हैं और आप हरियाणा सक्षम युवा योजना के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित सारे चरण दोहराने पड़ेंगे –

  • सबसे पहले आपको हरियाणा सक्षम युवा योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन का लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के तुरंत बाद आपके सामने कुछ दिशा निर्देश आएंगे जिन्हें पढ़ने के बाद आपको आगे की तरफ बढ़ जाना है।
  • इस प्रकार से आपको अपना फार्म पूरा भरना है और इसमें कोई भी गलती नहीं करनी है।
  • अब यहां पर आपको आगे फिर अपने सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज सही प्रकार से अपलोड कर देने हैं।
  • इस प्रकार से अब आपको हरियाणा सक्षम योजना आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment