Haryana Rooftop Solar Plant Yojana: हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Deep
Published On: August 5, 2025
Haryana Rooftop Solar Plant Yojana

वैसे तो अब शहरी क्षेत्र में सौर ऊर्जा का विकास बहुत तेज गति से बढ़ता दिखाई दे रहा है हालांकि अभी ग्रामीण स्तर पर सौर ऊर्जा का उतना विकास नहीं हुआ है जितना शहर में हुआ है और इसी को देखते हुए अब हरियाणा सरकार के द्वारा निर्णय लिया गया है कि वह अब ग्रामीण स्तर पर भी सौर ऊर्जा प्रति लोगों को जागरूक करें जिससे उनको बिजली संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सके।

आप सभी की जानकारी हेतु बता दें कि हरियाणा सरकार के द्वारा सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रूफटॉप सोलर प्लांट योजना की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत राज्य के पात्र लोगों को सोलर प्लांट लगवाने के लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना में सब्सिडरी इसलिए दी जाती है ताकि उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट की लागत का खर्च का कम लगे।

यदि आप अपने घर सोलर प्लांट की स्थापना करना चाहते हैं और मुफ्त में बिजली की सुविधा लेना चाहते हैं तो फिर जरूर आपको हरियाणा सरकार की रूफटॉप सोलर प्लांट योजना की जानकारी लेनी चाहिए और इसका लाभ लेना चाहिए। जिस किसी भी उपभोक्ताओं को इस योजना के तहत लाभ लेना है वे उपभोक्ता हमारे साथ आर्टिकल में जुड़कर सबसे पहले इस योजना की संपूर्ण जानकारी ज्ञात कर ले।

Haryana Rooftop Solar Plant Yojana

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट योजना हरियाणा राज्य में ग्रामीण स्तर पर सौर ऊर्जा के विकास के लिए कारगर सिद्ध होने वाली है। सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत आप सभी उपभोक्ताओं को अधिकतम 78,000 तक की सब्सिडी की राशि उपलब्ध करवाई जा सकती है और आपको बता दे कि यह सब्सिडी की राशि सोलर प्लांट की क्षमता के आधार पर निर्धारित की जाती है।

आप सभी उपभोक्ता के लिए रूफटॉप सोलर प्लांट योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा और शर्तों का पालन करने के बाद ही प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे और आवेदन पूरा हो जाने के बाद अगर आपका आवेदन स्वीकार होगा तो आप सभी को सोलर प्लांट लगवाने के लिए सब्सिडी मिल जाएगी और फिर आप आसानी से प्लांट स्थापित करवा सकते हैं।

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट योजना के तहत सब्सिडी की राशि

इस योजना में आप सब लोग भुगतान के लिए जो सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी वह निम्नलिखित है –

  • 2 किलोवाट के सोलर पैनल की स्थापना के लिए 30,000 प्रति किलो वाट सब्सिडी मिलती है।
  • वहीं तीसरे किलोवाट के लिए आपको ₹18,000 प्रति किलोवाट सब्सिडी राशि मिलेगी।
  • इसके अतिरिक्त 3 किलोवाट और उससे अधिक के लिए आपको ₹78,000 की सब्सिडी प्राप्त हो सकती है।

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट योजना से संबंधित जानकारी

यह रूफटॉप सोलर प्लांट योजना “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का हिस्सा है जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर गरीब उपभोक्ताओं का बिजली बिल कम करना है। इस योजना में बीपीएल परिवारों को 90% तक सब्सिडी भी मिल सकती है हालांकि सब्सिडी की राशि एवं पात्रता समय-समय पर परिवर्तित होती रहती है इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर नजर करना चाहिए।

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्र के लोगों को पात्र माना जाएगा।
  • व्यक्तिगत गृहस्वामी और हाउसिंग सोसाइटी मालिक पात्र है।
  • सभी आवेदकों के पास पहले से बिजली कनेक्शन लगा हुआ होना चाहिए।
  • पुराने बिजली बिल का भुगतान पूरा हुआ होना चाहिए।
  • आपके पास आवेदन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।

हरियाणा रूफटॉप सोलर प्लांट योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

  • आवेदन के लिए आप हरियाणा सरकार की वेबसाइट पर या राष्ट्रीय रूफटॉप सोलर पोर्टल पर जाएं।
  • उसके बाद में पोर्टल पर जाकर आपको रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा और लॉगिन कर होगा।
  • लोगिन करने के बाद में एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें वह जानकारी दर्ज करनी होती है जो मांगी गई हो
  • उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना पड़ेगा।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद मैं आपको आवेदन फार्म ऑनलाइन जमा कर देना है।
  • इस तरह से आवेदन पूरा हो जाएगा और आप ऑनलाइन आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment