Haryana Ration Card List: हरियाणा ग्रामीण राशन कार्ड लिस्ट ऐसे चेक करें

By Deep
Published On: July 13, 2025
Haryana Ration Card Download List

हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड की नई सूची की घोषणा की जा चुकी है। इस तरह से हम आपको बता दें कि राज्य के जो नागरिक हैं इन्हें इनकी योग्यता के आधार पर हरियाणा की सरकार के द्वारा राशन कार्ड दिए जाते हैं।

ऐसे में हम आपको बता दें कि प्रति महीने सरकार की तरफ से पात्रता रखने वाले परिवारों के लिए राशन कार्ड की नई लिस्ट को प्रकाशित किया जाता है। तो इस तरह से हरियाणा सरकार ने अब राशन कार्ड की नई सूची को जारी कर दिया है जिसे आप सभी संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

लेकिन यदि आप नहीं जानते कि हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट को कैसे चेक कर सकते हैं तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए। आज आपको इस लेख के द्वारा हम यह बताएंगे कि आप मात्र कुछ ही मिनट में कैसे अपने राशन कार्ड को अपनी फैमिली आईडी का इस्तेमाल करके चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको और भी बहुत सारी जानकारी बताएंगे जो आपके काम आ सकती हैं।

Haryana Ration Card List

हरियाणा में आज भी ऐसे बहुत सारे निर्धन परिवार रहते हैं जिन्हें राज्य सरकार के द्वारा बहुत सारे फायदे दिए जाते हैं। दरअसल गरीब लोगों को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार निरंतर कोशिश कर रही है। इस वजह से बहुत सारी योजनाएं ऐसे लोगों के लिए आरंभ की गई हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।

इस तरह से हम आपको बता दें कि हरियाणा राज्य सरकार की तरफ से बीपीएल वर्ग के नागरिकों की आय सीमा में अब वृद्धि कर दी गई है। दरअसल पहले हरियाणा के ऐसे नागरिक जिनकी साल भर की कमाई 120000 रुपए तक होती थी अब इसे 1 लाख 80 हजार रुपए तक बढा दिया गया है।

तो इस प्रकार से अब इस आय वाले लोगों को बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत माना जाता है। इस तरह से यह हम आपको बता दें कि हरियाणा सरकार सभी आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को राशन कार्ड प्रदान करती है।

हरियाणा सरकार ने लाखों बीपीएल राशन कार्ड किए रद्द

जैसा कि हमने आपको बताया कि हरियाणा राज्य सरकार गरीब लोगों को बीपीएल राशन कार्ड देती है। लेकिन हरियाणा में ऐसे बहुत सारे नागरिक हैं जो गरीब ना होते हुए भी बीपीएल राशन कार्ड बनवा लेते हैं और सरकारी योजनाओं से फायदा उठाते हैं।

इसके तहत हम आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने तकरीबन 157326 परिवारों के राशन फर्जी राशन कार्ड रद्द किए हैं। दरअसल इन सब लोगों ने फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाए हुए थे। इस प्रकार से सरकार ने इस महीने की 2 तारीख को इन सब फर्जी लोगों को राशन कार्ड लिस्ट से हटा दिया है।

दरअसल हम आपको बता दें कि सरकार के द्वारा यह आदेश पूरे राज्य में जारी किया गया था कि जिन हरियाणा के निवासियों ने फर्जी राशन कार्ड बनवाए हुए हैं वे तुरंत इन्हें सरेंडर कर दें। इसके अलावा सरकार का यह भी आदेश था कि इन सब राशन कार्डों को काटा जाएगा और साथ में रिकवरी भी की जाएगी।

हरियाणा राशन कार्ड को बनवाने हेतु आमदनी

अगर आप हरियाणा राज्य में रहते हैं और आप अपना राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो तब आपकी कमाई योजना के तहत आती हो। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऐसे परिवार जिनकी कमाई हर साल 120000 रुपए तक की है तो इन्हें एएवाई कार्ड प्रदान किए जाते हैं।

वहीं ऐसे परिवार जिनकी हर साल की आमदनी एक लाख 20 हजार से लेकर 180000 रुपए तक के बीच में है तो इन्हें बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं। तो इस प्रकार से हम आपको बता दें कि पात्रता रखने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपना आवेदन ऑनलाइन देना होगा।

हरियाणा राशन कार्ड के फायदे

अगर आप हरियाणा में रहते हैं और आप अपना राशन कार्ड बनवा लेते हैं तो तब इसके तहत आपको कुछ फायदे मिलते हैं जैसे –

  • हरियाणा राज्य सरकार राशन कार्ड धारकों को चावल, चीनी, गेहूं आदि का लाभ देती है।
  • हरियाणा के नागरिक अपने राशन कार्ड का उपयोग अपनी पहचान और पते के प्रमाण पत्र के तौर पर भी कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड बनवाने के बाद हरियाणा के निवासी कई प्रकार की सरकारी योजनाओं से भी लाभ ले सकते हैं।

हरियाणा राशन कार्ड के प्रकार

अगर आप हरियाणा के निवासी हैं तो हम आपको बता दें कि हरियाणा सरकार के द्वारा कई प्रकार के राशन कार्ड प्रदान किए जाते हैं जैसे –

  • हरियाणा अंत्योदय अन्य योजना राशन कार्ड ऐसे परिवारों को दिया जाता है जिनकी कमाई हर साल 120000 रुपए तक की है। इस तरह से इन सबको गुलाबी कार्ड बनाकर प्रदान किए जाते हैं जिसके माध्यम से लाभार्थियों को 35 किलो अनाज मिलता है।
  • हरियाणा सरकार बीपीएल राशन कार्ड उन परिवारों को प्रदान करती है जिनकी वार्षिक आय 1,20,000 रुपए से 1,80,000 रुपए तक है। तो आपको बताते चलें कि इन परिवारों को पीले रंग का राशन कार्ड दिया जाता है और इन्हें 5 किलो हर व्यक्ति के अनुसार अनाज दिया जाता है।
  • हरियाणा की राज्य सरकार एपीएल राशन कार्ड उन परिवारों को देती है जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपए से अधिक है।

हरियाणा राशन कार्ड सूची चेक कैसे करें?

अगर आपको हरियाणा राशन कार्ड सूची को चेक करना है और चेक करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीके का पालन करना है –

  • सबसे पहले आपको हरियाणा राशन कार्ड से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको मेनू में कई ऑप्शन दिखाई देंगे इनमें से आपको रिपोर्ट पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही यहां पर अब आपके सामने हरियाणा के सारे जिलों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • आगे फिर आपको अपने जिले को चुन लेना है और फिर विकासखंड के अनुसार आपके सामने सूची खुल जाएगी।
  • अब आपको इस सूची में से अपने ब्लॉक का चयन कर लेना है और फिर क्लिक का बटन दबाना है।
  • इसके तुरंत बाद ही आपके सामने आपके संबंधित ब्लॉक के सारे गांव की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • फिर अगले चरण में आपको अपने गांव को ढूंढना है और इस पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से अब आप अपने गांव पर क्लिक करने के बाद सूची को चेक कर सकते हैं।

हरियाणा राशन कार्ड फैमिली आईडी कैसे देखें?

अगर आप अपने राशन कार्ड को फैमिली आईडी के माध्यम से देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरण दोहराने हैं –

  • सर्वप्रथम आपको हरियाणा राशन कार्ड की वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
  • यहां अब आपको मेनू में कुछ विकल्प मिलेंगे जिनमें से आपको सिटीजन कॉर्नर का बटन दबाना है।
  • इसके तहत आगे अब आपको सर्च राशन कार्ड का विकल्प खोलना है।
  • अब यहां आपको फैमिली आईडी के विकल्प दिखाई देंगे आपको सही प्रकार से अपनी आईडी को यहां दर्ज करना है।
  • आगे फिर आपको नीचे की तरफ एक कैप्चा कोड दिखाई देगा आपको इसे सही से दर्ज करके गेट मेंबर डिटेल पर क्लिक करना है।
  • इसके तुरंत बाद ही आपके समक्ष फैमिली आईडी से जुड़ी हुई सारी जानकारी खुल जाएगी।
  • यहां अब आपको अपने घर के किसी भी सदस्य के नाम का चयन करना है और इसके बाद ओटीपी क्लिक करना है।
  • आगे आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा जिसे आपको सही से लिख देना है।
  • इतना करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड का सारा विवरण खुल जाएगा।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment