Haryana Kalpana Chawla Scholarship Yojana: कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना की पूरी जानकारी यहाँ देखें

By Deep
Published On: July 13, 2025
Haryana Kalpana Chawla Scholarship Yojana

हरियाणा सरकार ने अपने राज्य में कल्पना चावला स्कॉलरशिप को आरंभ किया है। जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना का फायदा हरियाणा की उन सारी बेटियों को मिलेगा जो अपनी शिक्षा को पूरा करना चाहती हैं। ‌इस तरह से योजना के माध्यम से हरियाणा की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार वित्तीय सहायता देती है।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप के अंतर्गत सरकार का यह प्रयास है कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को भी एक जैसे मौके प्रदान किए जाएं। ‌इस प्रकार से इस छात्रवृत्ति के माध्यम से ना केवल बेटियों को ऊंची शिक्षा के लिए मदद की जाती है बल्कि महिला सशक्तिकरण भी किया जाता है। लेकिन इस योजना के तहत केवल ऐसे परिवार की बेटियों को लाभ मिलता है जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि हरियाणा कल्पना चावला छात्रवृत्ति के लिए आप कैसे अपना आवेदन दे सकते हैं। इस तरह से इस लेख में हम आपको यह भी बताएंगे कि इस योजना का उद्देश्य, मुख्य लाभ, पात्रता मानदंड, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि क्या हैं।

Haryana Kalpana Chawla Scholarship Yojana

हरियाणा कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना बेटियों के उज्जवल भविष्य और शिक्षा के लिए राज्य सरकार के द्वारा आरंभ की गई है। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का नाम कल्पना चावला के नाम पर रखा गया है। आपको यहां हम बता दें कि कल्पना चावला हमारे देश भारत की एक बहुत ही जानी-मानी अंतरिक्ष यात्री रही हैं।

इस प्रकार से इस योजना के तहत जो हरियाणा राज्य में गरीब परिवारों की बेटियां हैं इन्हें उच्च शिक्षा को प्राप्त करने के लिए जरूरी वित्तीय मदद प्रदान करना है। ‌आपको यहां हम जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा सरकार चाहती है कि राज्य की सभी बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

तो बता दें कि इस योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा छात्रवृत्ति के तौर पर 1 लाख रुपए तक की वार्षिक मदद ऐसी बेटियों को दी जाती है जो विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य

हरियाणा कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य अपने क्षेत्र की बेटियों को उच्च पढ़ाई के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। तो ऐसी लड़कियां जो मध्यम वर्गीय या फिर निर्धन परिवारों से संबंध रखती हैं इन्हें शिक्षा हेतु वित्तीय मदद योजना के तहत उपलब्ध कराई जाती है। हरियाणा सरकार का महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह एक काफी अहम और बड़ा कदम है।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना के लाभ

हरियाणा सरकार ने जो कल्पना चावला के नाम से छात्रवृत्ति वाली योजना को शुरू किया है तो इसके तहत राज्य की बेटियों को बहुत से फायदे मिलते हैं जैसे –

  • हरियाणा सरकार अपने राज्य की बेटियों को शैक्षिक मदद प्रदान करना है जिससे कि वे उच्च शिक्षा आसानी के साथ हासिल कर सकें।
  • स्कॉलरशिप के तौर पर वित्तीय सहायता छात्राओं को प्रदान करना है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में बाधा ना आए।
  • राज्य की गरीब छात्राओं को उच्च पढ़ाई और कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना के लिए पात्रता

हरियाणा राज्य की जो भी निवासी बेटियां कल्पना चावला स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहती है तो इसके लिए इन्हें कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना पड़ेगा –

  • हरियाणा कल्पना चावला छात्रवृत्ति का फायदा केवल हरियाणा की मूल निवासी बेटियां ले सकती हैं।
  • सिर्फ ऐसी लड़कियां ही कल्पना चावला स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं जो निर्धन परिवार से हैं।
  • घर के सारे सदस्यों की सालाना आमदनी सरकार द्वारा तय किए गए मानदंडों के मुताबिक हो।
  • छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि बेटी विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक या फिर स्नातकोत्तर कर रही हो।

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आपको हरियाणा कल्पना चावला छात्रवृत्ति के तहत अपना आवेदन जमा करना है तो तब आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करने होंगे जैसे –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शिक्षा के प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आर्थिक स्थिति से संबंधित प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • मोबाइल नंबर

हरियाणा कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपको हरियाणा कल्पना चावला छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करना है तो ऐसे में आप निम्नलिखित चरणों को दोहराएं –

  • सबसे पहले आपको कल्पना चावला स्कॉलरशिप योजना की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प को ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • आगे आपको अपना खाता बना लेना है और अपने आधार ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कर लेना है।
  • आगे फिर आपको हरियाणा कल्पना चावला छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र पूरा भरना है।
  • इसके पश्चात सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज आपको सही प्रकार से और सही प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • सबसे अंतिम चरण के तहत आपको अपना आवेदन पत्र जमा कर देना है।

Deep

Deep is a journalist with 3 years of experience. He works at Military Affairs and writes about army news, defense updates, and important military topics. Deep enjoys sharing honest and clear information to help people understand what’s happening in the defense world.

Leave a Comment